Author: Team manoj

मिली जानकारी के अनुसार आज दुर्ग में पुल गांव नाला के पास आर के जैन ने सरकारी जमीन को अपने कब्जा कर रहा है वहा शिव मंदिर के पुजारी और शिव भक्त का कहना है की यह जमीन घाट के लिए छोड़ा था जिसमे किसी के परिवार लोगो तालाब कार्यक्रम हो जिसको R.k जैन के द्वारा अवैद्य कब्जा किया जा रहा है यहां के एक भक्त पवन कुमार पाठक नामक व्यक्ति ने यह जमीन में आपत्ति लगाई और दुर्ग कलेक्टर और विधायक को ज्ञापन भी दे चुका है जिसमे शासन प्रशासन से कोई कार्यवाही नहीं हो रहा है यह मंदिर को निर्माण यहां के भारत धीवर के नाना जी ने मंदिर निर्माण कराया है और इस मंदिर के पूजा पाठ के लिए एक पंडित जो सौंपा पंडित जी का कहना है मंदिर के पीछे रहने के लिए मकान बनाया गया था जिसे आर के जैन ने तुड़वाया आर के जैन से प्रथम दस्तक न्यूज चैनल के रिपोर्टर ने बात किया तो आर के जैन ने आर आई से हमारा जमीन है किलियर है कहा गया है प्रथम दस्तक न्यूज चैनल ने देखा की यह जमीन नाले की जमीन है जो की सरकारी रिकार्ड में है अब देखना यह है की यह प्रकाशन के बाद शासन प्रशासन कितना कार्यवाही करता है यहां के कांग्रेस प्रदेश महामंत्री भारत धीवर ने कहा कि इस पर शासन प्रशासन ने गंभीरता से नहीं लिया तो कलेक्टर घेराव की बात कही और यहां के कुछ लोगो ने आर के जैन के ऊपर भारी नाराजगी व्यक्त किया इस सरकारी जगह को नही छोड़ने पर धरना प्रदर्शन करने की बात कही

//प्रेस विज्ञप्ति// रायपुर पुलिस दिनांक 18.03.2024 *अलग – अलग स्थानों से कुल 04 नग दोपहिया वाहन चोरी करने वाला आरोपी अमित शर्मा गिरफ्तार* * रायपुर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 04 नग दोपहिया वाहन किया है चोरी।* * आरोपी के कब्जे से चोरी की कुल 04 नग दोपहिया वाहन किया गया है जप्त।* * जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 1,60,000/- रूपये।* * आरोपी से जप्त चोरी की 01 नग दोपहिया वाहनों में आरोपी के विरूद्ध थाना मौदहापारा में अपराध क्रमांक 88/24 धारा 379 भादवि. का अपराध है पंजीबद्ध।* विवरण – दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं को देखते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष कुामर सिंह द्वारा रायपुर जिले के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट को वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर आरोपियों को पकड़ने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। इसी तारतम्य मंे दिनांक 17.03.2024 को थाना मौदहापारा पुलिस की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना मौदहापारा क्षेत्रांतर्गत मेकाहारा अस्पताल के पास एक व्यक्ति दोपहिया वाहन बिक्री करने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तथा थाना प्रभारी मौदहापारा के नेतृत्व में थाना मौदहापारा पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति एवं वाहन को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ मंे व्यक्ति ने अपना नाम अमित शर्मा निवासी विधानसभा का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा अमित शर्मा से वाहन के कागजात के संबंध में पूछताछ करने पर उसके द्वारा गोल मोल जवाब देकर लगातार टीम के सदस्यों को गुमराह करने का प्रयास करते हुए वाहन के संबंध में किसी प्रकार का कोई भी कागजात या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा अमित शर्मा से कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा वाहन को चोरी का होना बताया गया। टीम के सदस्यों द्वारा चोरी की अन्य वाहनों के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा रायपुर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से कुल 04 नग दोपहिया वाहन चोरी कर मेकाहारा अस्पताल के पार्किंग में छिपाकर रखना बताया गया। जिस पर आरोपी अमित शर्मा को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर कब्जे से चोरी की कुल 04 नग दोपहिया वाहन जुमला कीमती लगभग 1,60,000/- रूपये जप्त किया गया। आरोपी से जप्त चोरी की 01 नग दोपहिया वाहन में आरोपी के विरूद्ध थाना मौदहापारा में अपराध क्रमांक 88/24 धारा 379 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध है। *गिरफ्तार आरोपी – अमित शर्मा पिता पवन शर्मा उम्र 28 साल निवासी निरमा फैक्ट्री के पास थाना विधानसभा रायपुर।*

IHRCCO भारत के राष्ट्रीय प्रभारी मीडिया सेल मान .मनोज वर्मा जी (स्वतंत्र) उत्तराखंड हरिद्वार के कार्यक्रम में होंगे शामिल । अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन भारत के राष्ट्रीय प्रभारी मीडिया सेल माननीय मनोज वर्मा जी स्वतंत्र 20 मार्च को होने वाले संगठन के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने के लिए मुंबई से रवाना होंगे । मुंबई कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार श्री वर्मा जी स्वतंत्र 20 को हरिद्वार में सम्मेलन के बाद होली मिलन समारोह में भी शामिल होंगे । 21 मार्च को श्री स्वतंत्र जी संगठन के चेयरमैन, अध्यक्ष, संस्थापक,ब्रांड एम्बेसडर मान पंडित मोहित नवानी जी से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ के कार्यकारणी सदस्यों की सूची सौंपेंगे साथ ही साथ महाराष्ट्र एवं छत्तीसगढ़ दौरे में आने के लिए आमंत्रित भी करेंगे जिससे संगठन की मजबूती का जायजा लिया जा सके । श्री स्वतंत्र जी ने बताया की हमें संगठन से जो भी काम दिया जाता है उसे हम पूरी जिम्मेदारी के साथ सभी सदस्यों के साथ मिलकर पूरा करते है इसके बाद 21 को ही दोपहर में श्री वर्मा जी दिल्ली रवाना हो जायेंगे और संगठन कार्यालय में कुछ अहम बैठक को संबोधित करेंगे । उसके बाद श्री स्वतंत्र जी दिल्ली से रायपुर के लिए रवाना हो जायेंगे । जहा पर 27 मार्च को संगठन की अति आवश्यक बैठक के साथ साथ होली मिलन समारोह का आयोजन माता कुंती देवी मीडिया हाउस में IHRCCO , छत्तीसगढ़ पत्रकार जनकल्याण संगठन,प्रथम दस्तक न्यूज नेटवर्क, दानवान ग्रुप के साथ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संगठन को आगे बढ़ाने की दिशा में कार्य किया जायेगा। श्री स्वतंत्र जी 28 मार्च को शाम मुंबई की एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए रायपुर से रवाना होंगे।

IHRCCO भारत के राष्ट्रिय प्रभारी मीडिया सेल श्री मनोज वर्मा जी स्वतंत्र मिस नवी मुंबई 2024 के विजेताओं को बधाई देने पहुंचे । अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन भारत, के राष्ट्रीय प्रभारी मीडिया सेल , छत्तीसगढ़ पत्रकार जनकल्याण संगठन के संस्थापक / अध्यक्ष प्रथम दस्तक न्यूज चैनल के वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी माननीय श्री मनोज वर्मा जी स्वतंत्र जी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में नवी मुंबई के वाशी में एक फाइव स्टार होटल four point sheretan में मिस नवी मुंबई के कार्यक्रम में शामिल होकर मिस नवी मुंबई 2024 के विजेताओं को बधाई एवं शुभ कामनाएं देने पहुंचे साथ में कार्यक्रम के आयोजक संयोजक मनमीत जी,एवं हरमीत जी का भी मिस नवी मुंबई 2024 के सफल आयोजन के लिए बधाई दिया। इस अवसर पर श्री वर्मा जी स्वतंत्र ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा की पिछले 13 वर्षों से लगातार मनमीत जी एवं हरमीत जी इस कार्यक्रम को सफल रूप से चला रहे हैं ये उनके लिए एवं उनकी टीम के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है।बता दें की इस कार्यक्रम को सफल बनाने में घर के छोटे से लेकर बड़ों का भी भरपूर सहयोग मिलता है साथ में पूरी टीम जी जान लगाकर इस कार्यक्रम को सफल बनाते है। पिछले 2023 के विजेताओं द्वारा 2024 के नव नियुक्त मिस नवी मुंबई को ताज पहनाकर उन्हे सम्मानित किया गया । इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक श्री हरमीत जी ने बताया की सभी 14 प्रतिभागियों के साथ जगह जगह कार्यक्रम आयोजन किया गया और आज नवी मुंबई का फाइनल ( फिनाले ) परिणाम आज के इस कार्यक्रम में शामिल होकर सभी जजों के फैसले के अनुसार परिणाम घोषित किया गया जिसमे दूसरा रनर अप के रूप में रनर अप का खिताब भावना अजवानी प्रतिभागी नंबर 4 ताज की मालकिन बनी इसी प्रकार प्रतिभागी नंबर 9 कनक अग्निहोत्री को पहले रनर अप का खिताब से नवाजा गया। और उसके बाद वो घड़ी आ ही गया जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार था जिसका सभी इंतजार कर रहे थे 2024 की ताज पाने वाली मिस 2024 की प्रतिभागी नंबर 13 तमन्ना भारत को मिस नवीमुंबई का ऐलान करते हुए सारा हाल तालियों और खुशियों से गूंज उठा और आखिर कर प्रतिभागी नंबर 13 तमन्ना भारत को मिस नवी मुंबई बनने से कोई नही रोक पाया। इस अवसर पर तमन्ना भारत के मिस नवी मुंबई ऐलान होने पर उनके आंखों से आंसू चालक आया क्योंकि उनका पूरा परिवार उस समय मौजूद था ।

आज 10/03/2024 को प्रथम दस्तक न्यूज चैनल के और छत्तीसगढ पत्रकार जन कल्याण समिति के युवा विंग प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश वर्मा के बहन वर्षा वर्मा के साथ शिवम के साथ सगाई हुआ जिसमे लड़की का माता सोहदरा वर्मा बड़े भाई प्रवीण वर्मा बड़े पापा रिखीराम वर्मा भरत वर्मा सनत वर्मा और लड़का का पिता कमल नारायण साथ में दोनों पक्ष के सैकड़ों लोग मौजूद रहे दोनो को सभी लोगो ने आशीर्वाद दिया आज दिनाक 10/03/2024 को संपन हुआ

थाना पंडरी, रायपुर अपराध क्रमांक 87/24 धारा 34(2) आबकारी एक्ट *थाना पंडरी जिला रायपुर की कार्यवाही* *अवैध शराब बरामद, गिरफ्तार कर भेजा गया जेल* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देशानुसार वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना पंडरी द्वारा अवैध नशा के विरुद्ध अभियान की निजात के अंतर्गत अवैध शराब का परिवहन करते पाए जाने पर आरोपी रेशम लाल धीवर पिता थनवार धीवर उम्र 52 वर्ष निवासी एकता चौक थाना पंडरी से 8.6 लीटर देशी मशाला जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। कार्यवाही में उप निरीक्षक के के पटेल, आरक्षक मनीष, मुकेश, सत्या का योगदान रहा

छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित मोवा थाने के पास झंडा वाले बाबा मंदिर का प्रमाण 150 साल से है प्रमाण हुआ मंदिर निर्माण पूरा ।मंदिर के बारे में जानकारी देते हुए मोहन साहू समाज सेवक ने बताया मंदिर निर्माण करने में अहम भूमिका निभाने वाले मोवा निवासी रहे सभी के सहयोग से निर्माण हुआ मंदिर मोहन साहू जी 150 साल एक बहुत बड़ा महामारी के बारे में बताया जो की एक उस समय एक सिद्धि पुरुष ने अपने सिद्धि से उस महामारी को रोकधाम के लिए झंडा गाड़ा और उसके बाद महामारी रुका और उस समय से मंदिर मे सब का मनोकामना पूर्ण होने लगा और आज भी पूर्ण हो रहा है यह प्रमाण लोगो को बताने के लिए सभी मोवा ग्राम वासी खुशी व्यक्त करते है मंदिर निर्माण को लेकर युवाओं में उत्साह दिखा जिसमे मोहन साहू के पूरे टीम के साथ युवा टीम मन्दिर में ओमप्रकाश साहू जय साहू दिनेश साहू मोहित साहू आकाश यादव और बहुत लोग उपस्थित रहे आज विशाल कलश यात्रा निकाली गई और कल भानधारा का आयोजन भी किया जाएगा इस कलश यात्रा में हजारों लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज किया।इसके लिए समस्त ग्रामवासियों को धन्यवाद और आभार व्यक्त किया हूं प्रथम दस्तक न्यूज चैनल के रिपोर्टर दुर्गेश वर्मा ने अपने टीम के साथ झंडा वाले बाबा के मन्दिर में सेवा दिया !

*शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद स्वामी जी ने किया महाशिवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ* पूज्य शंकराचार्य जी स्वामिश्रीः 1008 अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती जी के कर कमलों से रायपुर स्टेशन रोड नहर पारा में स्थित श्री नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर में श्री नीलकंठ सेवा संस्था द्वारा महाशिवरात्रि के भव्य आयोजन का शुभारंभ हुआ,,,। शंकराचार्य जी ने आज इस महोत्सव में अपनी उपस्थिति देकर आयोजन को सफल कर दिए,, नीलकंठ संस्था एवं सनातनी प्रेमियों को पूज्य गुरु देव का आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त हुआ ,,। परम श्रद्धेय शंकराचार्य जी नीलकंठ मंदिर में पूजा अर्चना करने के पश्चात्‌ इस महापर्व में उपस्थित सभी शिव भक्तों को शुभकामनाएं दीं और आयोजन स्थल में धर्म सभा में समस्त सनातानियो को आशीर्वचन से सभी को सनातन धर्म के प्रति और गौ माता के प्रति जागरूक किए ,,।। आदिशंकराचार्य जी ने यह भी संकल्प लिए हैं कि गौमाता की हत्या को रोकने हेतु एवं सरकार को जागरूक करने के लिए ,, संकल्पबद्ध पदयात्रा का निर्णय लिए हैँ, जो कि गोवर्धन पर्वत से शुरू होकर दिल्ली में समापन होगा,, और उन्होंने सभी गौ भक्तों को आवाह्न किया है कि अपने अपने क्षेत्र के मंदिर तक पदयात्रा करे आज पूज्य गुरु जी द्वार इस महोत्सव के माध्यम से गौमाता को राष्ट्रमाता और गौमाता की रक्षा के लिए सभी को संदेश दिये और आदेशित किये ,,,।। आज महाशिवरात्रि महोत्सव का प्रथम दिवस रहा और इस अवसर पर हर्षोल्लास के साथ भक्तों द्वारा महादेव जी को हल्दी चढ़ाया गया जिसमें सभी नगर के लोग शामिल हुए, , यह आयोजन 5दिन चलने वाला है जिसमे प्रत्येक जिले से भी श्रद्धालुओं का आगमन होता है। विनीत जयदीप पांडेय संपर्क:– 6264471816

थाना पंडरी आज दिनांक 5/3/2024 को सुबह 11:40 बजे होली क्रास स्कूल के सामने आठवीं और बारहवीं कक्षा के दो छात्रों को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चाकू से घायल करने की सूचना पर थाना पंडरी में अपराध क्रमांक 86/24 धारा 307,34 भादवी पंजीबद्ध किया गया। विवेचना क्रम में पता चला कि प्रेम प्रसंग की वजह से उक्त घटना घटित हुई है, घटना करने वाले 4 विधि से संघर्षरत बालकों को निरुद्ध कर लिया गया है। विवेचना जारी है

श्री नीलकंठ सेवा संस्था छत्तीसगढ में हर साल की भाती इस बार भी महाशिवरात्रि 2024 महोत्सव का कार्यक्रम होना है जिसमें सभी सनातनी को आमंत्रण किया गया है यह प्रदेश प्रवक्ता नीरज पांडे श्री नीलकंठ सेवा संस्था छत्तीसगढ के कार्यक्रम की जानकारी दिया 5 मार्च से 9 मार्च तक चलेगा जिसमे सोभा यात्रा नीलकंठेस्वर मंदिर नहर पारा से मौहदापारा जय स्तंभ होते राठौर चौक होते हुए श्री नीलकंठ सेवा संस्था नर्मदा पारा में आएगा और महा प्रसादी भोग भंडारा किया जाएगा इसमें सब सनातनी हिन्दू धर्म के लोगो को आमंत्रण किया जा रहा है इसमें कोई पार्टी विशेष नही है सभी सनातनी को आमंत्रण है छत्तीसगढ साशन के मंत्री विधायक सब पहुचेंगे श्री नीलकंठ त्रिपाठी महराज ने जानकारी दिए साथ में प्रदेश प्रवक्ता नीरज पांडे ने जानकारी दिया कार्यक्रम की पूरी तैयारी कर लिया गया है साथ में बात करते हुए छत्तीसगढ पत्रकार जन कल्याण समिति के और प्रथम दस्तक न्यूज़ चैनल के रिपोर्टर दुर्गेश वर्मा और सूरज पटेल से बात किया और मीडिया में अपना बात रखा सब सनातनी को आमंत्रण किया धन्यवाद किया सब का !

You missed