Uncategorized आप सभी शिवम् सिटी वासी को और पूरे प्रदेश वासी को नया साल कि बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं दोस्तो इस 2024 और आने वाले हर साल आप लोगो को हमेशा खुशी दे सब की जीवन में खुशियां आए और आप लोगो की हर मनोकामना पूरी होते रहे आज शिवम् सिटी के इस अवसर में हमारे छत्तीसगढ़ पत्रकार जनकल्याण समिति के और प्रथम दस्तक न्यूज़ चैनल के संथापक एवम् अध्यक्ष मनोज वर्मा जी एवम् छत्तीसगढ़ पत्रकार जनकल्याण समिति के युवा विंग प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश वर्मा और प्रथम दस्तक न्यूज़ चैनल के रिपोर्टर, अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन के कोषाध्यक्ष शिवम् सिटी के अध्यक्ष के साथी को एक साथ नया साल कि बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं भेजा है मनोज वर्मा ने आज सेलिब्रेट में ताराचंद वर्मा शशि वर्मा महेश मांडल पूजा मांडल राधिका अंकिता शोभादेवी दुर्गेश वर्मा और कुछ लोग इकट्ठा हुए थे ! December 31, 2023 Team manoj No Comments
Uncategorized जनता की सेवा मे सदैव समर्पित तरुण शर्मा जनसेवक जिन्होंने जनसेवा के क्षेत्र मे अपनी एक अलग पहचान बनाई है जो पुरे छत्तीसगढ़ जे साथ अन्य प्रदेशों मे भी सेवा क्षेत्र के कार्यक्रम मे सम्मान पा चुके है ऐसे छत्तीसगढ़ के गरीबो की सेवा मे हमेशा तत्पर रहने वाले जनता के लिए हर सम्भव मददगार तरुण शर्मा जनसेवक जिनकी बात ही निराली लोगो के प्रति सरल सौम्य व्यवहार रखते है पूरा जीवन गरीब जनता की सेवा के लिए इन्होने अपने आपको समर्पित कर दिए है December 31, 2023 Team manoj No Comments
Uncategorized ?? मुख्य मंत्री विष्णु देव साय ~ सामान्य प्रशासन, खनिज साधन, ऊर्जा ,जनसंपर्क, वाणिज्य कर,आबकारी,परिवहन एवम् अन्य विभाग जो किसी मंत्री को आबंटित ना हो ! ?? उप मुख्यमंत्री अरुण साव ~ लोक निर्माण, लोक स्वास्थ, यांत्रिक विधि, विधाई कार्य एवम् नगरीय प्रशासन ! ?? उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ~गृह एवम् जेल,पंचायत एवम् ग्रामीण विभाग, तकनीकी शिक्षा, रोजगार विज्ञान और प्रौद्योगिकी ?? बृज मोहन अग्रवाल ~ स्कूल शिक्षा उच्च शिक्षा संसदीय कार्य धार्मिक न्याय, धर्मस्य, पर्यटन और संकृति! ?? रामविचार नेताम आदिम जाति विकास अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग और अल्पसंखक विकाश एवम् किसान कल्याण ?? केदार कश्यप ~ वन एवं जलवायु परिवर्तन जल संसाधन कौशल विकास एवं सहकारिता ??ओपी चौधरी ~ वित्त वाणिज्यिक कर आवास एवं पर्यावरण योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी?? लखन लाल देवांगन ~ वाणिज्य और उद्योग एवं श्रम ?? दयाल दास बघेल ~खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण?? श्याम बिहारी जायसवाल ~लोग स्वास्थ और परिवार कल्याण चिकित्सा शिक्षा बीस सूत्रीय कार्यब्यन ?? टंकराम वर्मा ~खेलकूद एवं युवा कल्याण राजस्व एवं आपदा प्रबंधन ??लक्ष्मी राजवाड़े * महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री बनाए गए December 30, 2023 Team manoj No Comments
Uncategorized *108 ब्राह्मण एक साथ खारुन गंगा मैया की आरती कर बनाएंगे विश्व रिकॉर्ड* – 108 ब्राह्मण एक साथ करेंगे महाआरती – पूर्णिमा के दिन होगी खारुन गंगा मैया की आरती – कैलाश खेर के भजन जगाएंगे भक्तिभाव – ढाई लाख दीपकों से जगमग होगा महादेव घाट का खारुन तट – गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज करने की तैयारी रायपुर की जीवनदायिनी खारुन नदी का तट 26 दिसंबर को ढाई लाख दियों की रौशनी से जगमग होगा। इस दिन *वाराणसी और छत्तीसगढ़ के 108 ब्राह्मण एक साथ खारून गंगा महाआरती करेंगे।* माँ खारुन गंगा महाआरती महादेव घाट जनसेवा समिति के संस्थापक एवं अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर के मार्गदर्शन में होने वाली इस महाआरती को गोल्डन और गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड में शामिल करने की तैयारी है। खारुन नदी को प्रदूषणमुक्त कर उसे नवजीवन प्रदान करने के उद्देश्य से होने वाली महाआरती के वार्षिकोत्सव समारोह में प्रसिद्ध पार्श्व गायक कैलाश खेर भी अपने भजनों से भक्ति की धारा बहाएंगे। प्रदेशभर से आने वाले अतिथियों और श्रद्धालुओं के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। वहीं, शहर को भी सुंदर ढंग से सजाया गया है। खारुन तट महादेव घाट में हटकेश्वर महादेव मंदिर के पास स्थित घाट पर लगातार 13 महीनों से प्रति माह बनारस की तर्ज पर होने वाली आरती की यह परंपरा करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर द्वारा एक वर्ष पूर्व 6 दिसंबर को शुरू की गई थी। हर माह की पूर्णिमा पर यहाँ होने वाली आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेते हैं। आरती से पहले भक्त खारुन के पवित्र जल की पूजा-अर्चना करते हैं और इसे स्वच्छ रखने की शपथ लेते हैं। महादेव घाट पर आरती के दौरान धार्मिक गीत और मंत्रों की गूंज सुनाई देती है और भक्तजन हटकेश्वर महादेव के दरबार में भक्ति भाव से अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं। यह आरती अपने धार्मिक महत्व और श्रद्धा के कारण आमजन को एक आनंदमय और आत्मिक अनुभव देने के साथ-साथ नदियों के संरक्षण का संदेश प्रदान करती है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के आधा दर्जन तालाबों को प्रदूषणमुक्त करने के प्रयास में करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर तन-मन-धन से जुटे हैं। उनका उद्देश्य जलसंरक्षण है। उनके प्रयास का ही असर है कि शहर के व्यास तालाब, धनेली तालाब, छुईयाँ तालाब हीरापुर, हल्का तालाब मठपुरेना और उरला तालाब प्रदूषणमुक्ति की ओर हैं। तोमर के प्रयास से इन तालाबों पर भी आरती की जाती है। तालाबों को सुरक्षित और संरक्षित रखने का उनका यह अभियान अब जन आंदोलन बनकर समूचे देश में अपनी प्रसिद्धि बिखेर रहा है जिससे प्रभावित होकर अन्य कई स्थानों पर भी इस प्रकार की आरती का क्रम शुरु हुआ है जो इसकी सफ़लता का द्योतक है। December 22, 2023 Team manoj No Comments
Uncategorized एंकर – आज छत्तीसगढ़ में कई इलाकों में नक्सलियों ने आगजनी से लेकर आगजनी का वारदात को अंजाम दिया है। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार आते ही नक्सली आक्रामक होते दिख रही है। आज दिन नक्सलियों द्वारा आगजनी और आईईडी लगाने जैसे मामले सामने आ रहे हैं। चुनाव के बाद से लेकर अब तक नक्सली हमले में सुरक्षा बल के तीन जवान शहीद हो चुके हैं। भाजपा के एक नेता सहित दो नागरिकों की जान जा चुकी है। वहीं, बैनर पर्चे फेंककर भी चेतावनी दी जा रही है। इसी बीच एक बार फिर नक्सलियों ने सुकमा में भाजपा नेता के वाहन में पथराव किया हैबता दें कि नक्सलियों ने कोंटा के BJP नेता सुभाष चतुर्वेदी की वाहन में पथराव किया। गनिमत रही की पथराव के समय BJP नेता सुभाष चतुर्वेदी वाहन में मौजूद नहीं थे। बताया जा रहा है कि नक्सली ग्रामीण वेशभूषा में मौजूद थे। वहीं, 1 वाहन में आगजनी की भी खबर सामने आई है। सुकमा जिले की सीमा से सटे आंध्र प्रदेश के चट्टी के नज़दीक की घटना हैबता दें कि आज छत्तीसगढ़ में कई इलाकों में नक्सलियों ने आगजनी से लेकर आगजनी का वारदात को अंजाम दिया है। दंतेवाड़ा में पहले बैनर पर्चे फेंकर लोगों को 22 दिसंबर को भारत बंद का आव्हान तिया तो वहीं, लोडिंग वाहन में आग लगाई। इतना ही नहीं सुकमा में भी यात्री बस समेत 3 वाहनों को आग के हवाले कर दिया है। नक्सलियों ने कोंटा के इंजरम के पास 1 यात्री बस और 2 ट्राला को आग के हवाले कर दिया है। इस घटना की जानकारी लगते ही जिला बल और CRPF के जवान मौके पर पहुंच गए हैं और वाहनों में लगी आग को बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। December 21, 2023 Team manoj No Comments
Uncategorized शोभायात्रा एवं भव्य भंडारे का शानदार दुसरा वर्ष — प्रयास अ स्माल स्टेप फाउंडेशन के द्वारा आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मनखे मनखे एक समान का संदेश देनें वाले परम पुज्य बाबा गुरु घासीदास जी की जंयती के शुभ अवसर पर राजधानी रायपुर के मोवा में भव्य भंडारा एवं शोभायात्रा के स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम संस्था के प्रमुख सदस्य देवदत्त द्विवेदी व प्राणेश आनंद एवं संस्था के सदस्यों के द्वारा गुरूपुजन करनें के पश्चात बाबा गुरू घासीदास जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया गया। गुरुपुजन पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें शोभायात्रा में आये हुए सतनामी समाज के वरिष्ठ जन एवं बाबा जी के अनुयायियों को भंडारे का प्रसाद वितरण किया गया। शोभायात्रा में आये हुए समाज के गरूजनों एवं साथ में आये हजारों अनुयायियों का फुल माला पंथी नृत्य एवं ढोल नगाड़े के साथ भव्य स्वागत सम्मान किया गया। प्रयास अ स्माल स्टेप का लगातार बाबा जी के मनखे मनखे एक समान के संदेश को आमजनों तक पहुंचानें का प्रयास लगातार कर रही है। सुदुर जंगल में वनवासीयों के साथ वनभोज हो या राजधानी रायपुर हो हर जगह संस्था छुआछूत अमीर गरीब के खाई को पाटने का हर संभव प्रयास कर रही है। शोभायात्रा में आये हुए समाज के गरूजनों नें संस्था के सदस्यों को आशीर्वाद एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा की बाबा जी के संदेश को आगे ले जानें में अपना अमूल्य योगदान देनें के लिए संस्था के लिए संस्था को बहुत बहुत शुभकामनाएं आपकी संस्था लगातार ऐसे ही समाज के गरीब वंचितों की सेवा करती रहे ऐसा हमारा आशिर्वाद है। संस्था के प्रमुख सदस्य देवदत्त नें कहा की बाबा गुरु घासीदास जी के द्वारा दिये गये संदेश हमारे लिए अनमोल हैं हम सभी को बाबाजी के संदेश को आमजन तक पहुंचानें का प्रयास लगातार करना चाहिए,हम सौभाग्यशाली रहे की हमें आज सेवा का ये शुभ अवसर प्राप्त हुआ। प्रयास अ स्माल स्टेप फाउंडेशन December 19, 2023 Team manoj No Comments
Uncategorized मोवा में परम पूज्य संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी की 267जयंती के अवसर पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई थी जिसका स्वागत मोवा के बाजार चौक में मोहन साहू के नेत्रत्व में भाजपा के कार्यकर्ता के साथ स्वागत किया गया December 19, 2023 Team manoj No Comments ⌈
Uncategorized रायपुर। निलंबित आईएएस रानू साहू की जमानत याचिका को लेकर बड़ा अपडेट आया है। मामले में आज हाईकोर्ट में सुनवाई होनी थी, लेकिन आज सुनवाई अधूरी ही रह गई। रानू साहू की जमानत याचिका पर अगली सुनवाई 8 जनवरी को होगी। गौरतलब हे कि पिछले साल अक्टूबर में ईडी ने छत्तीसगढ़ में कई अफसरों और कारोबारियों के घर-दफ़्तर पर छापामारी की थी और आरोप लगाया था कि राज्य में एक संगठित गिरोह कोयला परिवहन में 25 रुपए प्रति टन की वसूली कर रहा है। ईडी के दस्तावेज़ों की मानें तो 15 जुलाई 2020 को इसके लिए सरकारी अधिकारियों ने एक सोची-समझी नीति के तहत आदेश जारी किया और उसके बाद ही अवैध वसूली का सिलसिला शुरू हुआ। ईडी के अनुसार, इस घोटाले में कई कारोबारी, कांग्रेस पार्टी के नेता और अफ़सर शामिल थे और उन्होंने अब तक इस तरीक़े से 540 करोड़ रुपए से अधिक की रक़म अवैध तरीक़े से वसूली की। अदालत में प्रस्तुत दस्तावेज़ों में ईडी ने दावा किया है कि उसने इस संबंध में बड़ी संख्या में डायरी, फ़ोन चैट, लेन-देन के सबूत, करोड़ों रुपए नक़द, सोना, अरबों रुपए की संपत्ति के ब्यौरे और दूसरे दस्तावेज़ जब्त किए। मिथलेश वर्मा बलौदा बाजार प्रथम दस्तक December 15, 2023 Team manoj No Comments
Uncategorized पंडित मोहित नवानी जी के आदेशानुसार एवं राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर मीडिया सेल में मनोज वर्मा जी के मार्गदर्शन में विश्व अंतराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस मनाया गया। विश्व अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस 10 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन के ब्रांड एंबेसडर एवं चेयरमैन पंडित मोहित नवानी जी के आदेशानुसार एवं राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर मीडिया सेल मनोज वर्मा स्वतंत्र जी के मार्गदर्शन में महाराष्ट्र के मुंबई , नवी मुंबई में कई संगठनों ने इस अवसर पर कपड़े ,राशन , फल, बिस्किट, केक, भोजन, एवं पानी जगह जगह जरूरतमंदों को वितरण किया गया । इस अवसर में वाशी , तुर्भे गांव ,घनसोली,एवं कोपरखैरने में संगठन के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर मीडिया सेल मनोज वर्मा जी स्वतंत्र ने आज एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बताया की संगठन एवं प्रथम दस्तक न्यूज चैनल के तत्वधान में संगठन के संरक्षक एवं सोशल एक्टिविस्ट डॉ स्नेहा देशपांडे जी ने टीम के साथ मिलकर नवी मुंबई के सभी एरिया में जाकर,साड़ी ,राशन, बच्चों को कपड़े ,बड़ों को पैंट शर्ट, एवं पानी वितरण किया गया इसी प्रकार 11 तारीख की श्री वर्मा जी ने बदलापुर अंबरनाथ उल्लासनगर में sb हेल्प लाइन फाउन्डेशन एवं प्रथम दस्त्तक न्यूज नेटवर्क दानवान फाउंडेशन के तत्वावधान में ज्ञान आश्रम एवं शिव मंदिर स्थल एवं गरीब बस्तियों में भी गरीबों को सेवा किया गया इस पर श्री वर्मा जी ने बताया की इस बार हमने कुछ जगहों पर कार्यक्रम को करवाया लेकिन आने वाले दिनों में पूरे महाराष्ट्र में साथियों के द्वारा भव्य कार्यक्रम प्रति वर्ष करवाने का निर्णय लिया गया है। इस अवसर पर मुख्य रूप से एसबी लाइफ लाइन फाउन्डेशन के संस्थापक बंटी सलवानी ,राकेश पांचाल,अनिल तोतानी,भरत भाई, फाइजर भाई एवं संगठन के सभी लोग मौजूद थे। December 14, 2023 Team manoj No Comments
Uncategorized छत्तीसगढ़ में विश्व अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पंडित मोहित नवानी जी के आदेशानुसार एवं राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर मीडिया सेल में वर्मा जी के मार्गदर्शन में विश्व अंतराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस मनाया गया। विश्व अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस समाचार रायपुर 10 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन संगठन के ब्रांड एंबेसडर एवं चेयरमैन पंडित मोहित नवानी जी के आदेशानुसार एवं राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर मीडिया सेल मनोज वर्मा स्वतंत्र जी के मार्गदर्शन में रायपुर छत्तीसगढ़ में संगठन के सदस्यों एवं छत्तीसगढ़ पत्रकार जनकल्याण संगठन ,प्रथम दस्तक न्यूज चैनल एवं दानवान फाउंडेशन की और से छत्तीसगढ़ में कई संगठनों ने इस अवसर पर कपड़े ,राशन , फल, बिस्किट, केक, भोजन, एवं पानी जगह जगह जरूरतमंदों को वितरण किया गया । इस अवसर पर रायपुर मोवा स्थित कुष्ठ रोगी बस्ती में संगठन के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर मीडिया सेल मनोज वर्मा जी स्वतंत्र के आदेशानुसार छत्तीसगढ़ पत्रकार जनकल्याण संगठन के एम . डी सेरीमति भामा साहु के निर्देशन में संगठनंके युवा प्रदेशाध्यक्ष दुर्गेश वर्मा कानूनी सलाहकार एडवोकेट श्रीमती वर्षा जैन इंद्राणी निषाद महिला सेल ईश्वर गोड (आकाश) युवा विंग सूरज पटेल पत्रकार एवं साथियों ने प्रथम दस्तक न्यूज चैनल के तत्वधान में संगठन की टीम के साथ मिलकर छत्तीसगढ रायपुर के सभी एरिया में जाकर कंबल ,साड़ी ,राशन, बच्चों को कपड़े ,बड़ों को पैंट शर्ट, एवं पानी वितरण किया गया ।इस अवसर संगठन के संथापक अध्यक्ष मनोज वर्मा जी ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा की आने वाले समय में संगठन की ओर से कई कार्यक्रम करवाने का विचार किया जा रहा है जिसके लिए सभी ने कमर कस लिया है December 14, 2023 Team manoj No Comments