Month: November 2023

रिपोर्टर रोहित वर्मा लोकेशन खरोरा *शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोसरंगी के विद्यार्थियों का को-ऑपरेटिव बैंक में औद्योगिक भ्रमण ..** खरोरा:– समग्र शिक्षा छत्तीसगढ़ द्वारा संचालित व्यावसायिक शिक्षा पाठ्यक्रम के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोसरंगी के बैंकिंग विषय में अध्ययनरत विद्यार्थियों ने को-ऑपरेटिव बैंक कोसरंगी में जाकर बैंकिंग प्रणाली की जानकारी ली, जिसमें बैंक प्रमुख तरुण कुमार वर्मा और जनार्दन निषाद द्वारा बच्चो को बैंकिंग विषय की विस्तारपूर्वक जानकारी जानकारी दिया जिसमें बैंक में खाता कैसे खुलवाया जाता है, जमा पर्ची निकासी पर्ची, किसान क्रेडिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड प्राप्त करने के लिए आवश्यक दस्तावेज ,योग्यता, और बैंक से किसानों को कैसे ऋण उपलब्ध कराया जाता है, साथ ही बैंको द्वारा ग्राहकों को जो सुविधा दी जाती है डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, एटीएम कार्ड, इत्यादि के बारे में बताया गया, इस दौरान शाखा प्रबंधक जी ने कहा कि इस तरह व्यवसायिक शिक्षा का संचालन निश्चित तौर पे बच्चो को लाभदायक है और जिससे प्रैक्टिकल तौर पर ज्ञान अर्जित करके अपने हुनर को शिखर तक पहुंचा सकते है , इस दौरान व्यवसायिक शिक्षक सुरेश साहू जी ने बताया कि बैंको में भ्रमण कराने का मुख्य उद्देश्य बच्चों में कौशल क्षमता को विकसित करना है जिसमें प्रारंभ से ही बच्चो को तकनीकी रूप से बैंकिंग सेक्टर में ज्ञान अर्जित कर आने वाला समय में भविष्य में ही रोजगार के अवसर प्राप्त हो !

रिपोर्टर रोहित वर्मा लोकेशन खरोरा *अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी ने प्राथमिक विद्यालय केशला में बांटा सेलेक्टेड स्टैंड बैग। ** खरोरा-शासकीय प्राथमिक विद्यालय केशला में अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी बैकुंठ के द्वारा सी एस आर मद से जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ,शाला प्रबंधन विकास समिती के अध्यक्ष एवं समिति के सदस्यों,सरपंच ग्राम पंचायत केशला के गरिमामय उपस्थिति में शाला के सभी बच्चों को सेलेक्टेड स्टैंड बैग वितरण किया गया ।अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी बैकुंठ के सी एस आर सीनियर आफिसर श्री राहुल देव ने बताया कि यह बैग प्राथमिक विद्यालय के बच्चो के लिए विशेष रूप से आई आई टी द्वारा डिजाइन किया गया है । प्राथमिक शाला के बच्चे जमीन में बैठकर पढ़ाई करते हैं जिसके फलस्वरूप छोटे छोटे बच्चों को कमर दर्द की समस्याओ एवं झुककर लिखने से आंखों में कमजोरी आने की समस्याओ से ग्रसित हो रहें हैं।बच्चों की इन समस्याओ को देखते हुए आईआईटी के द्वारा यह सेलेक्टेड स्कुल बैग को डिजाइन किया गया है ।इस सेलेक्टेड स्टैंड बैग को बच्चे अपने घर ले जा सकतें,उस बैग में अपनी सभी कापी पुस्तक रख सकते हैं एवं पढ़ाई के समय स्टैंड को अलग कर अध्यापन कार्य कर सकतें हैं ।ग्राम पंचायत केशला के सरपंच विनोद देवांगन ने अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी के सीएसआर सीनियर ऑफिसर से अनुरोध किया कि आप के कंपनी के द्वारा जब कभी भी इस तरह की योजना लायें तो हमारे ग्राम पंचायत एवं यहां की स्कूलों को पहले प्राथमिकता देवें ।जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विवेक गोस्वामी ने कहा कि मैं भी सरकारी स्कूल में पढ़ाई की है।मुझें कक्षा दसवीं में बेंच में बैठने का सौभाग्य मिला।शासकीय शालाओं में खासकर प्राथमिक शालाओं में टेबल बेंच का अभाव रहता ।आप लोगों को आज अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी की ओर से जो सेलेक्टेड स्टैंड बैग की सुविधा दी जा रही है उसका भरपुर फायदा उठायें और अच्छी पढ़ाई करें । सेलेक्टेड स्टैंड बैग वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत तिल्दा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विवेक गोस्वामीजी,ग्राम पंचायत केशला के सरपंच विनोद देवांगनजी,मूलचंद देवांगन पंच,अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी बैकुंठ के सीएसआर सीनियर ऑफिसर राहुल देव,असिस्टेंट सीएसआर ऑफिसर मुन्ना प्रबंधन विकास समिती के अध्यक्ष श्रीमती शांति देवांगन,उपाध्यक्ष श्रीमती मानसी गेण्ड्रे,पालक समिति ।।अं के सदस्य श्रीमती रेवती देवांगन,सुकृति देवांगन,डिगेश्ररी देवांगन,बिहान योजना से सुश्री निशा,अनुज चन्द्राकर,संस्था प्रमुख संतोष कुमार वर्मा,जयप्रकाश टंडन,लता देवांगन,अंजनी गिलहरे,गणेश्वरी नवरंगें,प्रियंका सिदार,रेखा देवांगन,किरण वर्मा,अरुणा वर्मा,इंदु देवांगन ,रसोईया लक्ष्मी बंजारे,भुखैया,गायत्री सिन्हा उपस्थित रहे ।

प्रेस विज्ञप्ति कार्तिक पूर्णिमा पुन्नी मेला के अवसर पर करणी सेना ने की खारुन गंगा महाआरती दिनांक 27 नवंबर 2023 | महादेव घाट, रायपुर में कार्तिक पूर्णिमा की संध्या को खारुन गंगा महाआरती एवं हटकेश्वर महादेव पूजन संपूर्ण विधि विधान से संपन्न हुआ। करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सिंह तोमर द्वारा आरंभ की गई यह परंपरा जिसमें प्रत्येक माह की पूर्णिमा की संध्या को बनारस की तर्ज पर इस महाआरती का आयोजन किया जाता है निरंतर क्रम में 13वीं बार संपन्न हुई जिसमें शहर भर के श्रद्धालुओं की बृहद संख्या में उपस्थिति रही। करणी सेना परिवार छत्तीसगढ़ एवं माँ खारुन गंगा महाआरती महादेव घाट जनसेवा समिति द्वारा आयोजित यह महाआरती हमेशा की भाँति भजनों की सुमधुर प्रस्तुति से सराबोर रही जिसने समस्त आगंतुकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। आरती से पूर्व सभी ने साथ मिलकर एक स्वर में खारुन एवं भारत की समस्त नदियों को मातृ स्वरूप मानकर कृतज्ञ भाव से स्वच्छ एवं सुरक्षित रखने की शपथ ली। खारुन गंगा मैया एवं हटकेश्वर महादेव जी की आरती प्रशिक्षित ब्राह्मणों द्वारा सम्पूर्ण विधि-विधान से अगरबत्ती, धूप, पुष्प एवं दीपक द्वारा संपन्न हुई। पुन्नी मेला के आगंतुकों के लिए भी यह आरती विशेष आकर्षण का केंद्र रही। आगंतुक श्रद्धालुओं को दीप उपलब्ध कराए गए, जिन्हें आरती के पश्चात् माँ खारुन को देव दीपावली के उल्लास स्वरूप समर्पित कर दिया गया। कार्यक्रम के अंत में आगंतुक श्रद्धालुओं को खीर प्रसादी का वितरण किया गया। श्री तोमर के अनुसार उन्होंने जिस संकल्प के साथ इस मुहिम की शुरुआत की थी वो आज एक विशाल महापर्व के रूप में सफ़ल होती दिखाई दे रही है। श्री तोमर ने समस्त श्रद्धालुओं एवं सनातन धर्म प्रेमियों को यह जानकारी देते हुए आमंत्रित भी किया कि माँ खारुन गंगा महाआरती जनसेवा समिति द्वारा सभी श्रद्धालुओं के साथ मिलकर अगले माह मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन 26 दिसंबर 2023 को इस महाआरती का वार्षिकोत्सव अत्यंत भव्य रूप से धूम-धाम के साथ मनाया जाएगा जिसमें देश के सुप्रसिद्ध गायक पद्मश्री कैलाश खेर जी अपनी विशेष प्रस्तुति देंगे।

छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के विंग जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी को भारी समर्थन मिल रहा है हर विधानसभा क्षेत्र में जोहर छत्तीसगढ़ पार्टी छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ी और छत्तीसगढ़िया के लिए हित और छत्तीसगढ़िया को हर जगह न्याय छत्तीसगढ़ में स्वास्थ शिक्षा एवम् तमाम मुद्दा में आउट सोर्सिंग को ले कर एवम् छत्तीसगढया को सबसे पहला स्थान देने छत्तीसगढ़िया भाई बहन को कभी भी कोई रोजी मजदूर में व्यापार में उद्योग में सभी जगह छत्तीसगढ़ियों का पहला अधिकार रहेगा नशा मुक्त छत्तीसगढ़ भ्रष्ट चार मुक्त छत्तीसगढ़ चिटफण्ड में गरीब जनता की पैसा वापसी बजट प्रावधान कर जल जंगल जमीन में पहला हक अधिकार रहेगा शिक्षा बजट को दोगुनी महतारी भाखा प्राथमिक शिक्षा करना छत्तीसगढ़िया खिलाड़ी को मान सम्मान किया जाएगा ठेका देखा पद्धति से रोजगार पद्धति दूरदर्शन में छत्तीसगढ़ी को लाना हर वर्ग का विशेष ध्यान रखा गया है अमित बघेल ने कहा छत्तीसगढ़ में सभी हर गांव के मां बहन दाई दीदी लइक सियान को हाथ जोड़ कर निवेदन किया है की इस बार आप लोग कोई भी पार्टी आए लालच में ना आए दारू पैसा लुगरा साड़ी बिछिया या अन्य लुभावना चीज में ना आए और अपना मत सही आदमी को दे जो आपकी भविष्य में सेवा कर अपने छत्तीसगढ़ महतारी के सेवा करे सब छत्तीसगढ़ीया को समझे इस बार जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी( छड़ी छाप ) गोटानी छाप में वोट करे आप सब के आशीर्वाद ??अमित बघेल ?? प्रथम दस्तक न्यूज़ चैनल टीम रायपुर छत्तीसगढ़ ?

… फोटोः बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र के रण में सवालों की बौछार – भाजपा प्रत्याशी डॉ.दिनेश लाल जांगड़े का दौरा और जनसंपर्क तेज रायपुर। सड़क… सिंचाई… शिक्षा…स्वास्थ्य… कुछ भी तो नहीं है। अच्छी शिक्षा या बेहतर स्वास्थ्य के लिए आज भी लोग रायपुर-बिलासपुर पर आश्रित हैं। वह भी तब, जब संपत्ति बिगड़े। मकान, खेत या जमीन बिके। फिर भी यदि यह विकास है तो भला यह कैसा विकास है? दरअसल, इस खबर का केंद्रबिंदु बिलाईगढ़ विधानसभा है। क्योंकि अव्वल तो यहां चुनावी रंग जमा हुआ है और जब नेता किसी के दरवाजे पर वोट मांगने जाए तो फिर जनता भी सवाल तो पूछती ही है। बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी डॉ.दिनेश लाल जांगड़े भी इन दिनों धुआंधार दौरे और जनसंपर्क अभियान में पसीना बहा रहे हैं। आमजन से डॉ. जांगड़े डोर टू डोर मुलाकात कर रहे हैं। इस बीच कई ऐसे भी सवाल आ रहे हैं, जो बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र की दुर्गति की गवाही दे रहे हैं। और, यही सब सवाल बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी डॉ.दिनेश लाल जांगड़े के चुनावी मुद्दे भी हैं। चर्चा में भाजपा प्रत्याशी डॉ.दिनेश लाल जांगड़े ने बताया, कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ के लिए किए गए 36 वादों में से एक भी वादा पूरा नहीं किया है। क्षेत्र की सड़कें खस्ताहाल हैं। जरूरतमंद पात्र हितग्रागी भी आवास से वंचित हैं। सिंचाई की समुचित व्यवस्था नहीं होने से किसान हलाकान हैं। शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था चौपट है। यहां के युवाओं को अच्छी शिक्षा के लिए तथा आमजनों को बेहतर स्वास्थ्य के लिए रायपुर और बिलासपुर पर आश्रित रहना पड़ता है। अच्छी शिक्षा या बेहतर स्वास्थ्य का लाभ लेने के लिए लोगों को महंगा खर्च वहन करना पड़ता है। जमीन-जायदाद बेचना या गिरवी रखना पड़ता है। साथ ही कांग्रेस के लोगों के भ्रष्टाचार का बोलबाला है। कांग्रेस के लोगों ने क्षेत्र के लोगों को अब तक गुमराह करने का ही काम किया है। डॉ.दिनेश लाल ने आगे कहा, अपनी बात करुं तो मैं और मेरी धर्मपत्नी पेशे से डॉक्टर हैं। दर्द की मर्म को हम बखूबी समझते हैं। वहीं चुनाव के लिहाज से बिलाईगढ़ विधानसभा का माहौल अब तेजी से बदल रहा है और जनता भाजपा पर ही अपना विश्वास प्रकट कर रही है। उन्होंने बताया कि, बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र में सड़क, सिंचाई, शिक्षा और स्वास्थ्य उनकी पहली प्राथमिकता है। इसी आधार पर डॉ. जांगड़े बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र में जनता से इस चुनाव में कमल खिलाने की अपील कर रहे हैं। ………

विधानसभा बलौदा बाजार से मिथलेश वर्मा की रिपोर्ट। विधानसभा बलौदा बाजार क्षेत्र के ग्राम पंचायत लटुवा में पहुंची प्रथम दस्तक न्यूज की टीम के संवाददाता मिथलेश वर्मा ने ग्राम के लोगों से बात करते हुए जाकारी दिया की मत का अधिकार सभी को करना चाहिए और अंकित प्रत्याशियों को अपना मत देकर जितना चाहिए,इस ग्राम पंचायत लतुवा में विधानसभा निर्वाचन आयोग द्वारा सरकार की ओर से मतदान करने के लिए हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जाने की खबर मिला जिसमे ग्राम पंचायत के मतदाताओं को अपने मत का प्रयोग करने की अपील किया इस पर ग्राम पंचायत लटूआ में लोगों से बातचीत किया जिसमे लोगो ने तीसरी पार्टी को पूरी तरह से नकारते हुए राष्ट्रीय पार्टी की ओर झुकाव देखा गया ।लोगों ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया में किसी से भाजपा को अच्छा कहा तो किसी न कांग्रेस को फिर से सत्ता सौंपने की बात कही आगे सत्ता केके कमान कौन संभालेगा छत्तीसगढ़ को मतदाता ही तय करेंगी।

मिथिलेश वर्मा बलौदा बाजार, छत्तीसगढ़ की परंपरा संस्कृति कला को सहेज कर एवं संजोकर रखने में आज भी नन्हे नन्हे बच्चों का विशेष योगदान देखने को मिल रहा है आज समय की भागदौड़ में लोग अपने-अपने निजी स्वार्थ के चलते उलझते जा रहे हैं समाज एवं औरों के लिए बिल्कुल बड़ी मुश्किल से समय निकाल पाते हैं वही छोटे-छोटे बच्चों के द्वारा निस्वार्थ रूप से छत्तीसगढ़ की परंपरा को बचाएं रखने में लगे हुए हैं आज के आधुनिक युग में लोगों को इतना समय भी नहीं है जो अपनी परंपरा को बचा सके लेकिन छोटे-छोटे बच्चे आज भी अपनी परंपरा को बचाने समय-समय पर अपनी विशेष योगदान देते रहते हैं जहां भूपेश सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ की परंपरा को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से पारंपरिक खेल जैसे गिल्ली डंडा भंवरा बाती संकली फुगड़ी कबड्डी को-को जैसे आदि खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन विभिन्न आयु वर्ग के लोगों के लिए महिला पुरुषों के लिए अलग-अलग व्यवस्था कर परंपरा को बचाए रखने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है इसी कड़ी में आज भी नन्हे नन्हे बच्चे स्वफूर्त ही छत्तीसगढ़ की छत्तीसगढ़ की परंपरा को जीवित रखने के लिए संघर्षरत हैं जब से कार्तिक मास लगा है तब से ग्राम लटूवा मोहतरा, झोंका,बेमेतरा,मुड़ियाडीह, रसेड़ा ,रसेड़ी, आदि गांवों के नन्हे नन्हे बच्चों के द्वारा अपनी परंपरा को अक्षुण बनाएं रखने के उद्देश्य से सुबह से शाम तक सुवा गीत गाते हुए नृत्य करते दिख रहे है। छत्तीसगढ की लोक कला पंथी,कर्म, ददरिया,सुवा, नाचा गम्मत, राऊत नृत्य, गौरी गौरा नृत्य जिसके बदौलत आज छत्तीसगढ की एक अलग पहचान बना चुकी है इन्हीं सास्कृतिक कला के लिए भारत ही नहीं बल्कि पुरे दुनिया मे छत्तीसगढ का एक विशेष पहचान सस्कृति,कला, रहन सहन, वेश भूषा,खानपान के लिए बना हुआ है। छोटे छोटे बच्चो के द्वारा आज भी अपनी परंपरा को जीवित रखने के लिए घर घर जाकर सुबह शाम नृत्य करते है तब लोगो के द्वारा नन्हे नन्हे बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए अन्न दान एवं कुछ द्रव्य देकर बच्चो को प्रोत्साहन करते है इसके बदले छोटे छोटे बच्चे विदाई गीत गाकर घर वालो को आशीष प्रदान करते है। लोगो के द्वारा मिले हुए अन्न एवं द्रव्य से कार्तिक मास के शरद पूर्णिमा के दिन खीर पूड़ी बनाकर प्रसाद के रूप मे वितरण करते है

भाजपा की ओर से पार्टी के कोषाध्यक्ष पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व कसडोल के विधायक गौरीशंकर अग्रवाल ने भाजपा के घोषणा पत्र को सभी वर्गों के लिये लाभकारी बताया साथ ही कहा कि इसमें जो हमने 20 बातों को प्रमुखता दी है वह पुरा होगा और अक्षरशः पूरा होगा यह प्रधानमंत्री मोदी जी की गारंटी है उन्होंने बताया कि किसानों का धान Chhattisgarh Assembly General Election : पहले चरण के मतदान वाले विधानसभा क्षेत्रों में आज शाम पांच बजे तक थम जाएगा प्रचार प्रति एकड़ 21 क्विंटल 3100 रूपये के हिसाब से खरीदा जायेगा तथा एकमुश्त भुगतान होगा इसके अलावा हमने जो पूर्व मे 300 रूपये बोनस देने का वायदा किया था वह सरकार बनते ही 25 दिसंबर को एकमुश्त किसानों के खाते में जमा कर दिया जायेगा। बारदाना की व्यवस्था होगी, इसके अलावा विवाहित महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रूपये की दर से 12,000 रूपये की राशि दी जायेगी, युवाओं को कालेज आने जाने यात्रा भत्ता 400 रू, 500 रूपये में गैस सिलेंडर, एकलाख पदों पर शासकीय भर्ती, पीएससी की परीक्षा यु पीएससी की तर्ज पर, 18 लाख गरीब परिवारों को मकान, पेयजल की सुविधा, तेदुपत्ता संग्रहण प्रति बोरा 5500 रूपये तथा 4500 रूपये बोनस दिया जायेगा। भुमिहीन मजदुरो को दस हजार रूपये सालाना, 10 लाख रुपये तक का मुफ्त ईलाज, इनोवेशन हब, रानी दुर्गावती योजना के तहत बीपीएल बालिकाओं के जन्म पर 1,50,000 रूपये का प्रमाण पत्र जो व्यस्क ज्ञानी पर मिलेगा, भ्रष्टाचार के खिलाफ आयोग गठन, संभाग स्तर पर एम्स की तर्ज पर सिम्स स्वास्थ्य इंसीट्युट की स्थापना, शक्तिपीठ योजना के तहत प्रदेश के पांच शक्तपीठोंको जोड़ने का काम, के साथ ही रामलला के दर्शन का इंतजाम करेंगे । इसके साथ ही गाँव गाँव में सड़कों का निर्माण होगा । और ये सब बातों और घोषणा पत्र पर मोदीजी ने गारंटी दिया है कि एक एक शब्द और बातें जो कहें है वह पूरा होगा। कांग्रेस ने पांच साल तक केवल भ्रष्टाचार, और घोटाला किया है जिसकी जांच होगी। वही कांग्रेस के प्रत्याशी शैलेष नितिन त्रिवेदी ने कहा कि यह भाजपा की जुमले बाजी है उनके ही मंत्री ने कहा था जब मुख्यमंत्री 20 क्विंटल धान खरीदने की बात कही तब कहा कि एक एकड़ में इतना धान होता नहीं अब 21 क्विंटल खरीदेंगें कह रहे हैं, 500 रू सिलेंडर देने की बात कहे है पूरे देश में लागू करें पर नहीं करेंगे, 2 करोड़ लोगों को रोजगार देने और 15 लाख रुपये देने की बात कहे थे आज तक नहीं दिये, आज का घोषणा पत्र केवल जुमले बाजी है भाजपा को अपना नाम बदलकर भारी झुठा पार्टी रख लेना चाहिए। वही उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपना घोषणा पत्र शीघ्र जारी कर रही है जो छत्तीसगढ़ वासियों के प्रत्येक वर्ग के हितों और विकास को लेकर होगा। ??प्रथम दस्तक न्यूज़ चैनल रिपोर्टर मिथलेश वर्मा बलौदा बाजार?

कार्यकर्ता सम्मेलन में आए असम के मुख्यमंत्री पार्टी के स्टार प्रचारक होने के नाते असम के मुख्यमंत्री हिमांत बिश्वा सरमा भाटापारा विधानसभा में प्रत्याशी शिव रतन शर्मा के द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन कार्यक्रम में चुनावी वादा खिलाफी छत्तीसगढ़ में बढ़ते अपराध महादेव ऐप को लेकर जमकर निशाना साधते हुए अपने प्रत्याशी को जीतने के लिए जनता से अपील किया है 200 सौ रुपए देकर भीड़ जूटा रही है भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में आए लोगों ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि- सभा और रैली में प्रचार करने के लिए हमें एक टोकन दिया जाता है और विगत लगातार हम चार दिनों से रैली में शामिल हुए हैं जिसका भुगतान टोकन जमा करने पर पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाता है रैली में जाने के लिए हमें नाश्ता चाय पानी के साथ 200 रुपए देते हैं। भाटापारा विधानसभा में कांग्रेस और बीजेपी के कांटे की टक्कर दिखाई पड़ रही है। भाटापारा के जनता को साधने के लिए भाजपा प्रत्याशी शिव रतन शर्मा द्वारा लोगों को प्रलोभन देकर अपनी रैलियों में भीड़ जुटा रहे हैं. शिकायत का इंतजार कर रही प्रशासन इसके संबंध में हमने भाटापारा के रिटर्निंग ऑफिसर से बात किया तो कहा कि- “यदि लिखित शिकायत होगी तो कार्यवाही करेंगे हमारी पूरी प्रशासनिक टीम वहां तैनात थी हमें किसी प्रकार से शिकायत प्राप्त नहीं हुआ है ” पूरी प्रशासनिक अमला तैनात होने के बावजूद इतनी बड़ी गलती का अवलोकन नहीं कर पाईं इससे आप यह अंदाजा लगा सकते हैं की प्रशासनिक अमला चुनाव को लेकर कितना सजग है ? बीजेपी का हाव भाव देखकर लगता है कि जीतने के लिए वह कुछ कर सकती है और जीत जरूरी है चाहे कुछ हो जाये चुनाव जीतना है हर हाल मे, अब देखने वाली बातें यह होगी की खबर प्रकाशन के बाद संबंधित पर क्या कार्यवाही होती है। ??प्रथम दस्तक न्यूज़ चैनल रिपोर्टर बलौदा बाजार मिथलेश वर्मा?

फोटोः बिलाईगढ़ क्षेत्र में बीजेपी प्रत्याशी डॉ.दिनेश लाल जांगड़े के पक्ष में बन रहा मजबूत माहौल – ग्राम पंचायत रामपुर के बूथ जोन सह प्रभारी ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक बिलाईगढ़। बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र कई मायने में बेहद खास है और इससे भी ज्यादा खास कहा जा सकता है यहां के चुनावी महौल को। बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र में इस बार भाजपा प्रत्याशी के रूप में डॉ.दिनेश लाल जांगड़े की दस्तक ने यहां का सारा समीकरण ही बदल दिया है। चुनावी माहौल को रोमांचक बना दिया है। बताते चलें कि, बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र का सरसींवा सेंटर लंबे अरसे से बहुजन समाजवादी पार्टी यानी बसपा का गढ़ रहा है और संयोग से भाजपा प्रत्याशी डॉ.दिनेश लाल जांगड़े का गृहग्राम भी सरसींवा क्षेत्र में ही आता है। डॉ.दिनेश लाल जांगड़े व उनकी धर्मपत्नी कविता जांगड़े पेशे से डॉक्टर हैं और वे लगभग दो साल से चिकित्सा के माध्यम से भी स्थानीय लोगों की सेवा करते रहे हैं। यह भी एक बड़ी वजह है कि बिलाईगढ़ अंचल में जांगड़े दंपती की काफी लोकप्रियता है। इस बार डॉ.दिनेश लाल जांगड़े को भाजपा की ओर से उम्मीदवार बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में भी गजब का उत्साह है। उनके इस उत्साह का सीधा इशारा है, यही तो बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र में परिवर्तन की पहली दस्तक है। कार्यकर्ताओं के अनुसार, मुद्दों की भीड़ में हलाकान जनता भी इस बार साफ कह रही है- अउ नइ सहिबो, बदल के रहिबो। भाजपा प्रत्याशी डॉ. दिनेश लाल जांगड़े के पक्ष में बने माहौल को और अधिक मजबूती देने के लिए भाजपा मंडल बिलाईगढ़ के शक्ति केंद्र (बूथ क्रमांक-39) ग्राम पंचायत रामपुर के बूथ जोन सह प्रभारी डॉ. प्रहलाद डड़सेना ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की, जिसमें चुनाव में जीत की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही सभी बूथ कार्यकर्ताओं से भाजपा प्रत्याशी डॉ. दिनेशलाल जांगड़े को विजय दिलाने का आह्वान किया गया। डॉ. प्रहलाद डड़सेना ने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के दृष्टिकोण से बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र में बदलाव लाने का यही सही वक्त है। इसमें पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है। इसलिए सभी कार्यकर्ता इस बात पर जोर दें कि- परिवर्तन का संकल्प है, भाजपा ही विकल्प है। ……

You missed