*22 सितंबर को होगी तीन राज्यों की महासभा, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ के पदाधिकारी होंगे शामिल* *नागपुर ब्यूरो:* दैनिक दिव्य वतन समाचार पत्र प्रथम 10तक न्यूज चैनल एवं रेनू फिरतीन कश्यप (संवाददाता) नशा मुक्त भारत अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष (मीडिया) मान. मनोज वर्मा (स्वतंत्र) 20 सितंबर 2026 को मुंबई से नागपुर के लिए 3 दिवसीय दौरे पर रवाना होंगे जी। 21 सितंबर को वे नागपुर पहुंचकर स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे तथा नशा मुक्ति जागरूकता अभियान की समीक्षा करेंगे। 22 सितंबर को *दैनिक दिव्य वतन, एम आय जी कॉलनी, तुकडोजी पुतला, मानेवाडा रोड, नागपुर* में आयोजित तीन राज्यों की संयुक्त महासभा में वे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इस महासभा में महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ से सैकड़ों पदाधिकारी शामिल होंगे। महासभा में नशा मुक्त भारत अभियान को गति देने, ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता बढ़ाने तथा स्कूल-कॉलेजों में नशा विरोधी कार्यक्रम चलाने पर चर्चा होगी। मान. मनोज वर्मा जी ने कहा कि युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से बचाना हमारा मुख्य लक्ष्य है। “नशा छोड़ो – जीवन जोड़ो” के नारे के साथ यह अभियान चलाया जा रहा है। *दौरा कार्यक्रम:* – *20 सितंबर:* मुंबई से प्रस्थान, शाम को नागपुर आगमन – *21 सितंबर:* युवाओं से संवाद, नशा मुक्ति रैली – *22 सितंबर:* तीन राज्यों की महासभा, पदाधिकारियों की बैठक *उद्देश्य:* नशा मुक्त समाज का निर्माण, युवाओं में जागरूकता, तीन राज्यों में समन्वय बढ़ाना। Post Views: 48 Post navigation *शिक्षक दिवस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज वर्मा (स्वतंत्र) ने देशभर के गुरुजनों को दी हार्दिक बधाई*