Month: October 2023

समाचार नागपुर से संवाददाता मनोज वर्मा की रिपोर्ट प्रथम दस्तक छत्तीसगढ़ रायपुर “कथ्थक नृत्य रागिनी, उपाधि से डॉ गायकवाड द्वारा सिमरत कौर सम्मानित ” ओजस्वी नृत्य कला केंद्र सीकर राजस्थानकी और से “नृत्य ज्योति” कार्यक्रम में उपस्थित आदरणीय आचार्य गुरु प्रशांत गायकवाड़ जी के द्वारा आदरणीय सिमरत कौर खोसला जी को भारतीय कला एवम संस्कृति का प्रचार प्रसार करने के लिए भारत माता अभिनंदन संगठन के राष्ट्रीय संरक्षकद्वारा ” भारत माता अभिनंदन सम्मान-2023 ” से सम्मानित किया गया l तथा कथ्थक नृत्य के क्षेत्र मे उनके द्वारा किए गए कार्यो के लिए , मिशन स्काय इंडिया तथा उत्तरी अमेरिका के संयुक्त तत्वावधान से संस्था के अन्तर्राष्ट्रीय ब्रांड एम्बेसडर आचार्य डॉ प्रशांत गायकवाड के हाथो से “कथ्थक नृत्य रागिनी” कि उपाधि देकर सिमरत कौर खोसला जी को सम्मानीत किया गया l अपने वक्तव्य मे मिसेस कौर ने अपनी सफलता का श्रेय अपने ससुर वीर चक्रधारी खोसला जी तथा अपने पति डॉ गौरव खोसला जी को दिया l कार्यक्रम की शुरुआत सीकर राजस्थान के जाने माने डॉ राठी जी, प्रदीप जी, आयुष श्रीवास्तव जी, वीर चक्रधारी खोसला जी, डॉ प्रशांत गायकवाड जी,मुख्य अतिथियो द्वारा दीप प्रज्वलन करके किया गया l कार्यक्रम में नागपुर से सीकर पहुचे आदरणीय आचार्य डॉ प्रशांत गायकवाड [गिनीज वर्ल्ड रेकॉर्ड होल्डर, ब्रांड एंबेसडर बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभियान (भारत) तथा राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित ] जी का शाॅल,श्रीफल,पुष्पगुच्छ,देकर सम्मान किया गया l इस कार्यक्रम में संकल्प सद्भावना एवम सतनाम विश्व के सभी कलाकारों के प्रति अग्नि समक्ष प्रण लेते हुए जीवन के अंत काल तक भारतीय कला एवम संस्कृति का प्रचार प्रसार करने की शपथ ग्रहण कर आगे बढ़ने का निरंतर प्रयास साहित्य के माध्यम से भी करेंगे और साथ ही साथ सभी कलाकारों के प्रति प्रेम भाव की विशालता को कायम रखने का प्रयास भी निरंतर बनाए रखेंगे, ताकि देश शांति , उन्नति, और प्रगति की और विकासशील बने यह प्रण लिया गया l कार्यक्रम में “महाशिव आराधना” हेतु उज्जैन से कथ्थक नृत्यांगना आयुर्धा शामिल रही, जिनकी बेहतरीन भावपूर्ण अदाएगी से सभी दर्शकों का मन मोहा, अमृतसर पंजाब से युवा कलाकार सहजप्रीत सिंह ने अपनी गुरु परम पूजनीय रोशन कुमारी जी की बंदिशों पर शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन जीता l आचार्य डॉ प्रशांत गायकवाड जी द्वारा तबला सोलो प्रस्तुति में विश्व विख्यात कथ्थक नृत्यांगना सिमरत कौर जी के साथ संगत की,जिसमें फरमाइशी चक्रदार परण – गदीगन नागेतिट गदिगन धा, की प्रस्तुति से दर्शको द्वारा तालियों की गडगडाहट से सभागार गूंज उठा l साथ ही ओजस्वी नृत्य कला केंद्र के सभी बच्चों ने अदभुत प्रस्तुतियां दी, जिनमें गणेश वंदना, कृष्णप्रिय कथक, एवम अर्धनारीश्वर की आश्चर्य जनक अद्भुत प्रस्तुतियां प्रस्तुत कीगयी। अंत मे सभी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र तथा मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया l कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री धीरज खोसला,रेशम थवानी जी, दिव्या वर्मा इनका विशेष सहयोग रहा

प्रथम दस्तक न्यूज़ चैनल रिपोर्टर मिथलेश वर्मा ~। कसडोल भाजपा प्रत्याशी धनीराम धिवर ने कहा मैं किसान का बेटा हूं और एक गरीब परिवार से आता हूं मै सदैव किसान व गरीब जनता के लिए कार्य करता रहूंगा मैंने हमेशा जनहित का कार्य किया है और जनता के लिए संघर्ष किया है आगे भी करता रहूंगा पिछले 5 सालों में जनता ने बखूबी देखा है की क्षेत्र व पूरे छत्तीसगढ़ में विकास कार्य बिल्कुल शून्य रहा । विकास के नाम पर कुछ भी नहीं हुआ और भ्रष्टाचार चरम सीमा पर रहा इसको जानता अच्छी तरह से जानती है जनता ने यह भी देखा कि पूरे क्षेत्र में कसडोल की जनता कैसे परेशान रही हे आए दिन लूट मार की घटनाएं आम हो चुकी हैं लड़ाई झगड़ा व चाकू बाजी की घटनाएं आम हो चुकी हैं एक आम इंसान अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं करता यह सब जनता के सामने है भाजपा की सरकार बनते ही हम कानूनी व्यवस्था को सुधीर करेंगे और विकास के पद पर चलेंगे विकास हमारा पहली प्राथमिकता होगी साथ ही क्षेत्र की जनता के लिए हम युवाओं को रोजगार प्रदान करेंगे बलौदा बाजार जिला एक औद्योगिक क्षेत्र है इसके बावजूद भी यहां युवा बेरोजगारी के शिकार हैं बाहरी लोगों को बुलाकर रोजगार तो दिया जाता है किंतु अपने ही क्षेत्र को युवाओं को भटकाया जाता है उन्हें रोजगार का अवसर नहीं मिलता हम इस पर कार्य करेंगे जनता को कर्ज माफी के नाम पर भी झुनझुना पकड़ा गया बड़े किसानों को कर्ज माफी का लाभ कुछ हद तक मिला पर छोटे किसानों इसी तरह बने रहे छोटे किसानों को कोई लाभ प्राप्त नहीं हुआ हम किसानों के लिए भी अच्छी-अच्छी योजनाओं का का क्रियान्वयन करेंगे क्षेत्र के जनता अच्छी तरह से जानती है कि जब भाजपा की सरकार थी तो रमन सिंह के नेतृत्व में भाजपा ने विकास की गंगा बहाई थी इस बार भी हमारी सरकार बनने पर विकास रोजगार को हम बढ़ावा देंगे व भ्रष्टाचार से मुक्त छत्तीसगढ़ बनाएंगे कांग्रेस ने तो सिर्फ भ्रष्टाचार किया है कांग्रेस के नेताओं ने अपनी जेब भारी है और जनता पूरी तरीके से कंगाल हो चुकी है जनता इस बात से बहुत ही त्रस्त है वह दुखी है जनता इस बार कांग्रेस को सबक सिखाएगी और निश्चित ही भाजपा का कमल फिर से खेलेगा।

मैं अजय अग्रवाल आप सभी लोगों को एक जानकारी शेयर करना चाह रहा हूं? किसी अपरिचित व्यक्ति द्वारा फेसबुक में मेरी फेक आईडी बनाकर धोखाधड़ी करने की सूचना मुझे मिला है किसी अपरिचित व्यक्ति के द्वारा मेरी फेक फेसबुक आईडी Ajay Agrarwal के नाम से बनाकर लोगों से पैसा मांगने का कार्य किया जा रहा है आप सभी से निवेदन है कि किसी भी परिस्थिति में किसी को भी मेरे नाम पर कोई पैसा आदि ना देवे या किसी भी अन्य तरह से मेरे लिखित एवम कंफर्मेशन के बिना मेरे नाम से किसी को कोई मदद ना करें सभी सावधान रहे? धन्यवाद?अजय कुमार अग्रवाल

प्रथम दस्तक न्यूज़ चैनल रिपोर्टर मिथलेश वर्मा बलौदा बाजार,,?रोड नहीं तो वोट नही करते हुए लोगों ने प्रदर्शन किया। यह नौबत तब आई जब पिछले कई सालों से लोग खराब सड़क से परेशान होकर थक गए। स्थानीय नागरिकों ने अपनी कॉलोनी के प्रवेश करने वाले मुख्य मार्ग पर बैनर टांग दिया और जमकर नारेबाजी किया। छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव से ठीक 20 दिन पहले बलौदा बाजार शहर के हृदय स्थल गार्डन चौक से लगे वैष्णव कॉलोनी मैं निवास करने वाले सेवानिवृत अधिकारी, कर्मचारी, डॉक्टर, इंजीनियर और वकील सहित गृहणियों ने रोड नहीं तो वोट नहीं का नारा लगाते हुए अपने कॉलोनी जाने के मुख्य मार्ग पर प्रदर्शन किया। प्रवेश द्वार के पास खामोश की मदद से बैनर टांग दिया जिसमें लिखा गया है रोड नहीं तो वोट नहीं हमारा उम्मीदवार नोटा। यह प्रदर्शन करने के साथ ही लोगों ने अपनी कॉलोनी के खराब सड़कों का हाल न्यूज़ वह कवरेज करने पहुंचे मीडिया कर्मियों को दिखाया। यह भी बताया कि बलोदा बाजार के विधायक प्रमोद शर्मा जिस रास्ते पर रहते हैं वह रास्ता पिछले 5 सालों से जर्जर हाल में है करोड़ों का बजट आने के बाद भी विधायक अपने निवास करने वाले मार्ग को भी ठीक नहीं कर पाए हैं। यह भी बताया कि विधायक के घर के आगे की पूरी सड़क खराब हो चुकी है और स्थानीय नागरिकों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय नागरिकों ने यह भी बताया कि पिछले 5 सालों के दौरान कई बार बुजुर्ग नागरिक इस मार्ग में गिरकर घायल हो चुके हैं। इसके बावजूद न तो जिला प्रशासन ना तो विधायक और ना ही बलौदा बाजार नगर पालिका के द्वारा इस सड़क को ठीक कराया गया और ना ही उनकी शिकायतों पर ध्यान दिया गया। इन स्थानीय नागरिकों का यह भी कहना है कि उनकी मांग कहीं भी नहीं सुनी गई है इसलिए वह मजबूर होकर अब चुनाव में नोटा को अपना उम्मीदवार घोषित कर रहे हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि जिस वैष्णव कॉलोनी में भी निवास करते हैं वहां पर ज्यादातर शहर के सभ्रांत परिवार के लोग रहते हैं और पिछले कई वर्षों से वे सड़क की मांग कर रहे हैं बावजूद इसके प्रशासन के कान पर अब तक जूं तक नहीं रेंगा है। इधर स्थानीय लोगों के प्रदर्शन के दौरान ही विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार करने पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी शैलेश नितिन त्रिवेदी से स्थानीय नागरिकों और प्रदर्शनकारियों ने सड़क बनवाने की मांग की। साथ पहुंचे स्थानीय विधायक प्रमोद शर्मा का जमकर विरोध किया। विधायक प्रमोद शर्मा ने इस दौरान स्थानीय नागरिकों को बताया कि 6 माह पहले ही सड़क का टेंडर जारी किया जा चुका है मौके पर स्थानीय नागरिकों के सामने ही उन्होंने ठेकेदार को फोन लगाकर जानकारी ली तो ठेकेदार के द्वारा बताया गया कि आचार संहिता लग जाने के कारण सड़क निर्माण का काम शुरू नहीं किया गया है। इधर स्थानीय लोगों का आरोप है कि जब 6 माह पहले टेंडर जारी हो गया है तो अब तक ठेकेदार ने काम क्यों नहीं शुरू किया और अगर काम नहीं शुरू किया है तो उसके खिलाफ क्या कार्रवाई की गई है। क्या ठेकेदार मनमानी करते हुए उन्हें परेशान करने की नीयत से सड़क नहीं बनाया है ? उनका आरोप है कि नगर पालिका और स्थानीय विधायक की लापरवाही के कारण यह स्थिति बनी है। बता दें कि स्थानीय लोग जिस मार्ग को ठीक करने की मांग कर रहे हैं इस मार्ग में स्थानीय विधायक प्रमोद शर्मा खुद निवास करते हैं। विरोध के दौरान चुनाव प्रचार करने पहुंचे स्थानीय विधायक स्थानीय लोगों से गरमा गरम बहस करते दिखे। वही विरोध और वोट बहिष्कार का खबर पाकर चुनाव आयोग की तरफ से तैनात की गई फ्लाइंग स्क्वायड टीम मौके पर पहुंची और मुख्य मार्ग पर टांगा गया बैनर को जप्त कर लिया। फ्लाइंग स्क्वायड टीम की नोडल प्रभारी प्रियंका देवांगन ने कहा कि इस तरह से कोई भी बैनर पोस्टर नहीं तंग सकता है कार्रवाई के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि नियम अनुसार निश्चित ही कार्रवाई की जाएगी।

फोटोः नारा बुलंदः बिलाईगढ़ क्षेत्र मा अब होहै कमाल… – भाजपा प्रत्याशी डॉ. दिनेश लाल जांगड़े के पक्ष में मिल रहा जबर्दस्त जनसमर्थन बिलाईगढ़, 28 अक्टूबर। बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र में चुनाव का रंग अब तेजी से चढ़ने लगा है। यहां भाजपा प्रत्याशी डॉ. दिनेश लाल जांगड़े के पक्ष में मिल रहा जबर्दस्त जनसमर्थन क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस बीच यह नारा भी तेजी से बुलंद हो रहा है कि- बिलाईगढ़ क्षेत्र मा अब होहै कमाल, हमर नेता दिनेश लाल…। बताते चलें कि यह पहली बार है जब बिलाईगढ़ क्षेत्र में खासकर बीजेपी के पक्ष में इतना मजबूत माहौल बनता दिख रहा है। वहीं बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक प्रत्याशी डॉ.दिनेश लाल जांगड़े भी चुनाव जीतने के लिए समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ दिन-रात एक कर रहे हैं। इसी कड़ी में समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ शनिवार को डॉ.दिनेश लाल जांगड़े ने टुंड्रा, गिधौरी, धावलपुर और नवागांव क्षेत्र का दौरा किया। लोगों से डोर टू डोर मुलाकात की और कमल छाप पर वोट देकर भारी बहुमत से विजयी बनाने के लिए लोगों से आशीर्वाद मांगा। बॉक्सः…………….. यहां सभी मेरे अपने हैः दिनेश इस दौरान उन्होंने कहा कि बिलाईगढ़ क्षेत्र के समस्त परिवारजनों के साथ मेरा आत्मीय लगाव हमेशा से रहा है। इसी का नतीजा है कि आज मेरे लिए मेरे अपने लोग भारी संख्या में निकलकर अपना आशीर्वाद दे रहे हैं। उन्होंने विश्वास के साथ कहा कि मैं भी अपने विधानसभा में सभी को पारिवारिक सदस्य मानता हूं। इसीलिए जब भी मुझे जनसेवा का अवसर मिला, मैं पीछे कभी हटा और जनसेवा की दिशा में आगे ही बढ़ता गया। सभी के सुख-दुख में मैं हमेशा शामिल होता आया हूं। दौरा और जनसंपर्क कार्यक्रम में मुख्य रूप से …………………….. सहित अन्य लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। ……………………

प्रेस विज्ञप्ति शरद पूर्णिमा के अवसर पर सूतक काल के पूर्व करणी सेना ने की खारुन गंगा महाआरती दिनांक 28 अक्टूबर 2023 को महादेव घाट रायपुर में करणी सेना छत्तीसगढ़ एवं माँ खारुन गंगा महाआरती महादेवघाट जनसेवा समिति द्वारा बनारस की तर्ज़ पर निरन्तर क्रम में 12वीं बार खारुन गंगा महाआरती की गई। शरद पूर्णिमा के उपलक्ष्य में होने वाली यह महाआरती चंद्र ग्रहण के चलते सूतक काल आरंभ होने के पूर्व परिवर्तित समय दोपहर 03 बजे प्रशिक्षित ब्राह्मणों द्वारा शास्त्रगत दिशा निर्देशों का पालन करते हुए संपन्न की गई। करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सिंह तोमर द्वारा शुरु की गई खारुन गंगा आरती की यह परंपरा गत वर्ष के दिसंबर माह से निरंतर प्रत्येक पूर्णिमा को विशाल से विशालतम रूप में होती आ रही है। इस महीने ग्रहण के कारण परंपरा न टूटे इस दृष्टि से समय में परिवर्तन कर माँ खारुन गंगा महाआरती एवं बाबा हटकेश्वर महादेव का पूजन संपन्न किया गया। श्री तोमर ने कहा है कि अगले महीने कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर पुनः भव्य खारुन गंगा महाआरती का आयोजन किया जाएगा साथ ही दिसंबर माह में संपूर्ण छत्तीसगढ़ वासी खारुन गंगा महाआरती के वार्षिकोत्सव के भव्यतम आयोजन के साक्षी भी बनेंगे।

*भक्तों ने नम आंखों से दी माता को विदाई ** खरोरा:—नगर सहित ग्रामीण अंचलों में नवरात्रि की धूम मची हुई थी । नौ दिनों तक मां दुर्गा की आराधना में भक्तमय हो गए थे।खरोरा में दुर्गा उत्सव समिति के सदस्यों द्वारा मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की गई थी मां दुर्गा की प्रतिमाओं को विसर्जन के पूर्व मादर की थाप में सेवा समितियों द्वारा सेवाजस गीत गाते हुए और युवा वर्ग वही छोटे छोटे बच्चों द्वारा सांग को अपने जीभ में धारण किया गया था और नौ देवी दुर्गा समितियों के सदस्यों द्वारा माता रानी को नम आंखों से विदा करने के पश्चात गांव में के शीतल मंदिर में माता की पूजा अर्चना की गई और मादर की थाप में सेवा समिति के सदस्यों द्वारा माता रानी की प्रतिमाओं को नगर के प्रमुख चौक चौराहे से जस गीत गाते हुए मां को बिदा किया गया । वही जस गीत में कुछ महिलाएं देवता भी चढ़े हुये थे। इस विदाई यात्रा में सेवा जस गीतों की भारी धूम देखने को मिली । शारद मोर शक्ति माँ कंकालीन मोर माता ,, कौन नगर से निकले देवी कालिका जैसे शक्ति गीतों पर माता भक्त नाच गा रहे थे। । इन शक्ति गीतों पर माता भक्त नाच गा रहे थे। माँ दुर्गा की शोभायात्रा निकाली गई । मां दुर्गा की प्रतिमाओं को मांदर की थाप में जस गीत गाते हुए भ्रमण कराते हुए । वही ग्राम केशला के बरधवा तालाब में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर विसर्जन किया गया। मां के जयकारों से पूरा गांव भक्तमय मैं डूब गया माता रानी की विदाई में भक्तों के आंख से आंसू छलक पड़े नम आंखों से माता रानी को दी विदाई दी । मां को अंतिम विदाई देने नगर के दोनों मुख्य सड़कों पर दुर्गा माता की विदाई करने वालों भक्तों की भारी भीड़ दिखाई दी । समापन के बाद लोगों को प्रसाद वितरण किया गया की।

बलौदा बाजार,वर्मा परिवार द्वाराअपने माता पिता जी के स्मृति में शरबत वितरण किया गया समीप ग्राम पंचायत लटूवा में दुर्गा रानी विसर्जन पर लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी ज्ञात हो कि प्रतिवर्ष के अनुसार इस वर्ष भी दुर्गा रानी के विसर्जन पर अनवरत दस वर्षो से भक्त जनों को शरवत का वितरण वर्मा बंधुओ के द्वारा किया जाता है इस वर्ष बारह जगहों पर दुर्गा रानी एवं ग्यारह जगहों पर सरस्वती रानी विराजमान हुई थी जिसके विसर्जन के अवसर पर गांव के साथ साथ आसपास के गांव से हजारों लोग देखने आते हैं जो अंचल में चर्चा का विषय है क्योंकि यहां शातिपूर्ण ढंग से सेवा समितियों , गांव के गणमान्यों ,जनप्रतिनिधियों के सहयोग से किया जाता है ।इस बार के विसर्जन में गांव के जसगीत सेवा समितियों के साथ ग्राम पंचायत मोहरा खरोरा से आए हुए जसगीत सेवा समिति ने सभी भक्तो के मन को मोह लिया ।वर्मा परिवार के द्वारा शरबत वितरण पर ग्राम पंचायत लटूवा के सरपंच प्रतिनिधि दीपक साहू ,उपसरपंच मनोज यादव ,थानेश्वर कनोजे , अखिलेश कनोजे ,विष्णु वर्मा, परमे नायक, बैसाखू रावत, पचराम रावत,सोहन यदु,संतोष वर्मा ,सोहन सिंह नायक ,राधे नायक,कुंवर सिंह पाल,देशबंधु साहू,अरुण कानोजे,जयपाल नायक,हरिकिशन वर्मा,हरे राम साहू,विश्राम वर्मा, बोधु वर्मा,फिरंता वर्मा,संतराम कनोजे ,मोहन कनोजे ,नंदकिशोर वर्मा,पीयूष वर्मा, भरत वर्मा, अमरु यादव,सालिक यदु द्वारिका यदु, श्रीमति सरस्वती वर्मा, श्रीमति पूर्णिमा वर्मा, श्रीमति गजरा पैकरा, श्रीमति मति वर्मा, श्रीमति गंगा रावत, श्रीमति दुलारी देवदास,दीपक साहू, लाकेश कनोजे,मोनू तिवारी, कैलाश तिवारी,दिलीप ध्रुव,जगदेव ध्रुव, डाक्टर सतीश मांडले पूर्व सरपंच दुजराम पूर्व सरपंच ,डाक्टर अश्वनी पैकरा,शंकर कुर्रे,धनेश्वर पूर्व सरपंच,खूबी पैकरा ठेकादार ,लखन कन्नोजे ठेकादार,शिव यादव,कमलेश यादव, कन्हैया यादव,रवि यादव मोहेन्द्र कन्नौजे, दीपक वर्मा,तुकेश्वर वर्मा एवं समस्त ग्रामवासी के प्रति वर्मा परिवार से प्रेम वर्मा, के. के.वर्मा,मिथलेश वर्मा एवं वर्मा परिवार ने हृदय से आभार व्यक्त किया। प्रथम दस्तक न्यूज मिथलेश वर्मा बलौदा बाजार

मानव एकता गौरव सम्मान में IHRCCO के ब्रांड एंबेसडर /चेयरमैन पंडित मोहित नवानी जी के साथ साथ मुंबई से सेलिब्रिटी भी करेंगे शिरकत। मनोज वर्मा ( स्वतंत्र ) छत्तीसगढ़ पत्रकार जनकल्याण समिति के संस्थापक/अध्यक्ष एवं अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन भारत के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर (समन्यवक) मिडिया सेल एवं वरिष्ठ पत्रकार एवं समाज सेवी मान. मनोज वर्मा जी (स्वतंत्र) ने आज मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सभी पत्रकार संगठन को जानकारी देते हुए पत्रकार वार्ता में बताया की संगठन की ओर से छत्तीसगढ़ में अंतरराष्ट्रीय मानव एकता दिवस के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ मानव एकता गौरव सम्मान 2023 का आयोजन बड़े भव्य एवं दिव्य रूप से करवाने का निर्णय संगठन की ओर से लिया गया है इस कार्यक्रम में बड़े बड़े हस्तियों की आने की संभावना है मुख्य रूप से IHRCCO के ब्रांड एंबेसडर /चेयरमैन पंडित मोहित नवानी जी दिल्ली से एवं मुंबई से कई सेलिब्रिटी भी शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन कराने का सिर्फ एक ही मकसद है की देश एवं प्रदेश भर के युवाओं के साथ साथ बहुत से ऐसे शख्स है,जिन्हे जैसे,शिक्षा,खेल ,कला, सांस्कृतिक ,औद्योगिक, स्वास्थ, ग्रामीण पंचायत , किसान ,मजदुर,मेघावी छात्र – छात्राएं जिनको उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के बावजूद उन्हें सम्मानित कर प्रोत्साहित नही करती जिससे उनकी अंदर की छुपी हुई प्रतिभा को सामने नहीं ला पाते जिससे कई लोग अनजान रहते है जिससे वे आगे नही बढ़ पाते और उनके द्वारा किए गए मेहनत,उनके अरमान , उनकी इच्छा , उनके साथ ही दब जाता है जिससे कई काबिल हस्ती एवं विभूति लोग डिप्रेशन में चले जाते है कई लोग आत्महत्या तक कर लेते है । ऐसे में हमारी संगठन भारत का पहला संगठन होगा जो ऐसे सभी वर्गों के साहसिक कार्य करने वाले विभूतियों को छत्तीसगढ़ पत्रकार जनकल्याण समिति एवं अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन भारत की तरफ से सभी विभूतियों को सम्मानित करने जा रही है। जिसके लिए ऐसे छुपी हुई प्रतिभाओं से रूबरू कराकर संगठन के माध्यम से अपनी कला एवं छुपी प्रतिभा को अपनी नई पहचान बनाने के लिए अपना अपना फोटोज ,पी डी एफ फाइल या वीडियो क्लिप्स या बायोडाटा भेज सकते है चयनित विभूतियों को संगठन की ओर से सम्मानित किया जाएगा । अतः आप सभी ऐसे विभूतियों से निवेदन है की अगर आपको लगता है की आपमें कुछ कर गुजरने की चाहत है और आप अपने उत्कृष्ट कार्य को आगे तक पहुंचाना चाहते है, किसी भी क्षेत्र से हो खेल, शिक्षा, विज्ञान,कला , सांस्कृतिक औद्योगिक विकास,एवं ग्रामीण पंचायत में जिस भी क्षेत्र से आपको लगता है की मेरे इस काम को सम्मान मिलना चाहिए और इससे आगे बढ़ने कि आपने प्रतिभा है तो उनको आगे तक पहुंचाने का काम ही हमारा संकल्पित एवं एकता के सूत्रों में सदस्यों को बांधकर रखना ही मुख्य सेवा है। इसके लिए केंद्र सरकार हो या राज्य सरकार ,उन सभी को मान्यता दिलाकर आपको सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ाने हेतु हमारी संगठन तत्पर प्रयासरत है इस अवसर पर संगठन के द्वारा बहुरंगी दिग्दर्शिका (कैलेंडर ) 2024 का भी अतिथियों द्वारा विमोचन किया जाना है जो भी इस सम्मान समारोह में भाग लेकर अपनी प्रतिभा को आगे लाकर इतिहास रचने की चाह रखते है वे हमसे संपर्क कर सकते है या हमारे वेबसाइट पर भेज सकते है

रायपुर ग्रामीण विधायक प्रत्याशी पंकज शर्मा के साथ सड्डू के कर्मठ सक्रिय कांग्रेस कार्यकर्ता भारत धीवर, बंटी पांडे यशवंत बंजारे ने बी. एस यू.पी. कॉलोनी में दुर्गा पंडाल में प्रसाद वितरण में सहयोग किया साथ ही साथ सड्डू में दुर्गा विसर्जन में विशेष सहयोग किया भारत धीवर अपने सड्डू गांव के लिए हमेशा सक्रिय रहते बहुत ही साफ छवि के है हमेशा लोगो के दुःख सुख में हमेशा सहयोग करते है भारत धीवर को उनके इस सहयोग के लिए गांव वाले बहुत मानते है

You missed