Post Views: 117 Post navigation प्रथम दस्तक न्यूज़ चैनल रिपोर्टर मिथलेश वर्मा बलौदा बाजार,,?रोड नहीं तो वोट नही करते हुए लोगों ने प्रदर्शन किया। यह नौबत तब आई जब पिछले कई सालों से लोग खराब सड़क से परेशान होकर थक गए। स्थानीय नागरिकों ने अपनी कॉलोनी के प्रवेश करने वाले मुख्य मार्ग पर बैनर टांग दिया और जमकर नारेबाजी किया। छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव से ठीक 20 दिन पहले बलौदा बाजार शहर के हृदय स्थल गार्डन चौक से लगे वैष्णव कॉलोनी मैं निवास करने वाले सेवानिवृत अधिकारी, कर्मचारी, डॉक्टर, इंजीनियर और वकील सहित गृहणियों ने रोड नहीं तो वोट नहीं का नारा लगाते हुए अपने कॉलोनी जाने के मुख्य मार्ग पर प्रदर्शन किया। प्रवेश द्वार के पास खामोश की मदद से बैनर टांग दिया जिसमें लिखा गया है रोड नहीं तो वोट नहीं हमारा उम्मीदवार नोटा। यह प्रदर्शन करने के साथ ही लोगों ने अपनी कॉलोनी के खराब सड़कों का हाल न्यूज़ वह कवरेज करने पहुंचे मीडिया कर्मियों को दिखाया। यह भी बताया कि बलोदा बाजार के विधायक प्रमोद शर्मा जिस रास्ते पर रहते हैं वह रास्ता पिछले 5 सालों से जर्जर हाल में है करोड़ों का बजट आने के बाद भी विधायक अपने निवास करने वाले मार्ग को भी ठीक नहीं कर पाए हैं। यह भी बताया कि विधायक के घर के आगे की पूरी सड़क खराब हो चुकी है और स्थानीय नागरिकों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय नागरिकों ने यह भी बताया कि पिछले 5 सालों के दौरान कई बार बुजुर्ग नागरिक इस मार्ग में गिरकर घायल हो चुके हैं। इसके बावजूद न तो जिला प्रशासन ना तो विधायक और ना ही बलौदा बाजार नगर पालिका के द्वारा इस सड़क को ठीक कराया गया और ना ही उनकी शिकायतों पर ध्यान दिया गया। इन स्थानीय नागरिकों का यह भी कहना है कि उनकी मांग कहीं भी नहीं सुनी गई है इसलिए वह मजबूर होकर अब चुनाव में नोटा को अपना उम्मीदवार घोषित कर रहे हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि जिस वैष्णव कॉलोनी में भी निवास करते हैं वहां पर ज्यादातर शहर के सभ्रांत परिवार के लोग रहते हैं और पिछले कई वर्षों से वे सड़क की मांग कर रहे हैं बावजूद इसके प्रशासन के कान पर अब तक जूं तक नहीं रेंगा है। इधर स्थानीय लोगों के प्रदर्शन के दौरान ही विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार करने पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी शैलेश नितिन त्रिवेदी से स्थानीय नागरिकों और प्रदर्शनकारियों ने सड़क बनवाने की मांग की। साथ पहुंचे स्थानीय विधायक प्रमोद शर्मा का जमकर विरोध किया। विधायक प्रमोद शर्मा ने इस दौरान स्थानीय नागरिकों को बताया कि 6 माह पहले ही सड़क का टेंडर जारी किया जा चुका है मौके पर स्थानीय नागरिकों के सामने ही उन्होंने ठेकेदार को फोन लगाकर जानकारी ली तो ठेकेदार के द्वारा बताया गया कि आचार संहिता लग जाने के कारण सड़क निर्माण का काम शुरू नहीं किया गया है। इधर स्थानीय लोगों का आरोप है कि जब 6 माह पहले टेंडर जारी हो गया है तो अब तक ठेकेदार ने काम क्यों नहीं शुरू किया और अगर काम नहीं शुरू किया है तो उसके खिलाफ क्या कार्रवाई की गई है। क्या ठेकेदार मनमानी करते हुए उन्हें परेशान करने की नीयत से सड़क नहीं बनाया है ? उनका आरोप है कि नगर पालिका और स्थानीय विधायक की लापरवाही के कारण यह स्थिति बनी है। बता दें कि स्थानीय लोग जिस मार्ग को ठीक करने की मांग कर रहे हैं इस मार्ग में स्थानीय विधायक प्रमोद शर्मा खुद निवास करते हैं। विरोध के दौरान चुनाव प्रचार करने पहुंचे स्थानीय विधायक स्थानीय लोगों से गरमा गरम बहस करते दिखे। वही विरोध और वोट बहिष्कार का खबर पाकर चुनाव आयोग की तरफ से तैनात की गई फ्लाइंग स्क्वायड टीम मौके पर पहुंची और मुख्य मार्ग पर टांगा गया बैनर को जप्त कर लिया। फ्लाइंग स्क्वायड टीम की नोडल प्रभारी प्रियंका देवांगन ने कहा कि इस तरह से कोई भी बैनर पोस्टर नहीं तंग सकता है कार्रवाई के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि नियम अनुसार निश्चित ही कार्रवाई की जाएगी। प्रथम दस्तक न्यूज़ चैनल रिपोर्टर मिथलेश वर्मा ~। कसडोल भाजपा प्रत्याशी धनीराम धिवर ने कहा मैं किसान का बेटा हूं और एक गरीब परिवार से आता हूं मै सदैव किसान व गरीब जनता के लिए कार्य करता रहूंगा मैंने हमेशा जनहित का कार्य किया है और जनता के लिए संघर्ष किया है आगे भी करता रहूंगा पिछले 5 सालों में जनता ने बखूबी देखा है की क्षेत्र व पूरे छत्तीसगढ़ में विकास कार्य बिल्कुल शून्य रहा । विकास के नाम पर कुछ भी नहीं हुआ और भ्रष्टाचार चरम सीमा पर रहा इसको जानता अच्छी तरह से जानती है जनता ने यह भी देखा कि पूरे क्षेत्र में कसडोल की जनता कैसे परेशान रही हे आए दिन लूट मार की घटनाएं आम हो चुकी हैं लड़ाई झगड़ा व चाकू बाजी की घटनाएं आम हो चुकी हैं एक आम इंसान अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं करता यह सब जनता के सामने है भाजपा की सरकार बनते ही हम कानूनी व्यवस्था को सुधीर करेंगे और विकास के पद पर चलेंगे विकास हमारा पहली प्राथमिकता होगी साथ ही क्षेत्र की जनता के लिए हम युवाओं को रोजगार प्रदान करेंगे बलौदा बाजार जिला एक औद्योगिक क्षेत्र है इसके बावजूद भी यहां युवा बेरोजगारी के शिकार हैं बाहरी लोगों को बुलाकर रोजगार तो दिया जाता है किंतु अपने ही क्षेत्र को युवाओं को भटकाया जाता है उन्हें रोजगार का अवसर नहीं मिलता हम इस पर कार्य करेंगे जनता को कर्ज माफी के नाम पर भी झुनझुना पकड़ा गया बड़े किसानों को कर्ज माफी का लाभ कुछ हद तक मिला पर छोटे किसानों इसी तरह बने रहे छोटे किसानों को कोई लाभ प्राप्त नहीं हुआ हम किसानों के लिए भी अच्छी-अच्छी योजनाओं का का क्रियान्वयन करेंगे क्षेत्र के जनता अच्छी तरह से जानती है कि जब भाजपा की सरकार थी तो रमन सिंह के नेतृत्व में भाजपा ने विकास की गंगा बहाई थी इस बार भी हमारी सरकार बनने पर विकास रोजगार को हम बढ़ावा देंगे व भ्रष्टाचार से मुक्त छत्तीसगढ़ बनाएंगे कांग्रेस ने तो सिर्फ भ्रष्टाचार किया है कांग्रेस के नेताओं ने अपनी जेब भारी है और जनता पूरी तरीके से कंगाल हो चुकी है जनता इस बात से बहुत ही त्रस्त है वह दुखी है जनता इस बार कांग्रेस को सबक सिखाएगी और निश्चित ही भाजपा का कमल फिर से खेलेगा।