Uncategorized बलौदा बाजार मिथलेश वर्मा। पलारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम जारा में एक शिक्षक दंपति की अपने ही घर में पंखे से लटकी लाश मिलने से सनसनी फैला। इस घटना की सूचना मिलते ही पलारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची घटना स्थल की मुयायना, पंचनामा कार्यवाही करके लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की जांच में जुटी हुई है। घटना के संबंध मे पलारी थाना प्रभारी शशांत सिंह ने बताया कि ग्राम जारा में शिक्षक रामेश्वर वर्मा और उसकी पत्नी लता वर्मा की पंखे पर लटकी लाश मिली है गले में लायलोन की रस्सी है पति का शव पंखे से लटका हुआ था और पत्नी के गले में रस्सी बंधी हुई थी और पलंग पर बैठी हुई थी। टी आई शशांक सिंह ने बताया घटना के पूर्व मृतिका ने अपने मायका में फोन कर पिता को जल्द आने को कहा था जो पिता जी के आने से पहले ही घटना हो गई थी पिता ने बताया कि अक्सर किसी बात को लेकर पति पत्नी में वाद विवाद होता रहता था कारण अभी तक पता नहीं चल पाया हैपुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मृतक रामेश्वर वर्मा ग्राम मुसुवाडीह स्कूल में शिक्षक था बता दें कि रामेश्वर वर्मा का शादी 6साल होने के बाद भी कोई संतान नहीं हुआ था January 26, 2024 Team manoj No Comments
Uncategorized डमरू मे ऐतिहासिक दीप प्रज्ज्वलित एवं भव्य कलश यात्रा बलौदा बाजार जिला मुख्यालय से करीब 14किलोमीटर की दूरी पर न्यूवोको सीमेंट प्लांट से लगा हुआ डमरू मे ऐतिहासिक दीप प्रज्ज्वलित एवं भव्य कलश यात्रा निकाली गई साथ ही श्री राम जी लक्ष्मण जी पालकी पर हजारों के संख्या कलसा के साथ भोजली यात्रा निकाली गई। गायत्री परिवार बलौदा बाजार द्वारा 5 कुंडली गायत्री महायज्ञ का कार्यक्रम रखा गया जिसमे हजारों लोग आहूति दी उसके बाद दशहरा मैदान में स्थित सात मंडी चबूतरे पर 5151 मिट्टी के दिए से अलग अलग प्रकार के चित्र पर दिए जलाकर सजाया गया था जो आकर्षण का केंद्र बना रहे अतिथियों द्वारा भी मां गायत्री देवी की चित्र पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना की गई अतिथियों का स्वागत विभिन्न समितियों, पंचायत के सभी सदस्यों, युवा शक्ति भगवा धारियों द्वारा बहुत ही शांति पूर्वक जोशीला स्वागत किया गया। उक्त कार्यकम में ग्राम पंचायत डमरू एवं ग्राम वासियों का भी सराहनीय प्रयास रहा कार्यक्रम मंच संचालन सेवक राम साहू एवं धरमू साहू ने उक्त जानकारी दी। मिथलेश वर्मा बलौदा बाजार प्रथम दस्तक January 25, 2024 Team manoj No Comments
Uncategorized महाराष्ट्र राज्य के महामहिम राज्यपाल माननीय रमेश बैस जी से भेंट करने पहुंचे IHRCCO के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर (मीडिया सेल) वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी,मनोज वर्मा जी (स्वतंत्र) अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन भारत के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर( मीडिया सेल) , छत्तीसगढ़ पत्रकार जन कल्याण समिति के संस्थापक/अध्यक्ष,प्रथम दस्तक न्यूज चैनल के चीफ एडीटर,वरिष्ठ पत्रकार, एवं समाजसेवी मनोज वर्मा जी ने महाराष्ट्र राज्य के महामहिम राज्यपाल माननीय रमेश बैस जी से मुलाकात कर नववर्ष की शुभ कामनाएं एवं हार्दिक बधाई देने पहुंचे एवं मुंबई में कार्यक्रम को लेकर चर्चा कर संगठन के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस बार कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह संगठन के तरफ से आयोजित किया जाएगा जिसकी तैयारी कर पुनः जानकारी हेतु मिलकर अवगत करने की बात कही। श्री वर्मा जी ने महामहिम राज्यपाल महोदय जी को पत्रकारों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की भी पत्रकार साथियों की बात रखी , उसके बाद महामहिम राज्यपाल महोदय को गुलदस्ता भेंट कर एवं अपने द्वारा किए गए करोना काल की जानकारी प्रोफाइल सौप कर सम्मानित किया।साथ में छत्तीसगढ़ पत्रकार जनकल्याण समिति के युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश वर्मा (रिपोर्टर) प्रथम दस्तक न्यूज चैनल के साथ उपस्थित होकर राज्यपाल महोदय जी का आशीर्वाद लिया। January 24, 2024 Team manoj No Comments
Uncategorized मनोज वर्मा स्वतंत्र को अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन में मीडिया सेल की राष्ट्रीय कमान मोहित नवानी जी ने सौंपी। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन के चेयरमैन/अध्यक्ष पंडित मोहित नवानी जी एवं राष्ट्रीय संयोजक श्री अजय मिश्र जी ने श्री मनोज वर्मा स्वतंत्र जी को उनके द्वारा किए गए मीडिया के क्षेत्र में ऐतिहासिक कामों को देखते हुए पुनः राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर मीडिया सेल की जिम्मेदारी सौंपी गई ।दिल्ली में हुए राष्ट्रीय कोर कमेटी की अहम बैठक में यह घोषणा किया गया।इस अवसर पर कई राष्ट्रीय एवं प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति गई जिसमे सर्वप्रथम माननीय पंडित मोहित नवानी जी को सर्वसम्मति से पुनः संगठन का राष्ट्रीय चेयरमैन एवं अध्यक्ष नियुक्त किया गया।इस पर सभी कोर कमेटी टीम ने मिलकर श्री नवानी जी को बधाई दिया गया । उसके श्री अजय मिश्रा जी को राष्ट्रीय संयोजक एवं प्रदेशाध्यक्ष उत्तर प्रदेश नियुक्त किया गया जिस पर सभी यू पी के सदस्यों ने श्री अजय मिश्रा जी का अभिवादन तालियों साथ किया एवं बधाई देते रहे। उसके बाद कोर कमेटी ने छत्तीसगढ़ के माटी पुत्र वरिष्ठ,पत्रकार,समाजसेवी,स्वतंत्र कार्यों को निडरता से पूरे भारत में पत्रकारिता करने की महारत को देखते हुए।मनोज वर्मा जी (स्वतंत्र) को पुनः मीडिया की कमान दिया गया ।और उन्हें राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर मीडिया सेल की जिम्मेदारी दी गई ,जिसके लिए समिति कोर कमेटी ने छत्तीसगढ़ के माटी पुत्र मनोज वर्मा जी को बधाई दिया और सर्वसम्मति उनके पद पर मुहर लगाया गया । इसके बाद सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता श्री शशिकांत पाण्डे जी को सुप्रीम कोर्ट कानूनी सलाहकार नियुक्त किया गया। रंजीत राम जी को झारखंड अध्यक्ष की जिम्मेदारी,दी गई, हरलीन कौर जी को पंजाब महिला सेल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।परमेश्वर जी को महाराष्ट्र अध्यक्ष पद की जम्मेदारी दिया गया। श्री मोहित नवानी ने बताया देशभर के सभी राज्यों में गांव से लेकर सहर तक संगठन की ओर से सदस्यता अभियान चलाया जाएगा और संगठन और मजबूत करने की दिशा में नई कार्यकारिणी काम करेगी।इस पर मनोज वर्मा जी स्वतंत्र ने राष्ट्रीय कोर कमेटी के इस विश्वास पर जो उन्होंने मुझ जताया है मैं उस पर खरा उतरने का भरपूर प्रयास और मेहनत करूंगा और संगठन को संगठित करूंगा ।और आप सभी राष्ट्रीय कोर कमेटी का आभार व्यक्त किया गया। January 22, 2024 Team manoj No Comments
Uncategorized श्री शक्ति सामाजिक संस्था द्वारा वृद्धा आश्रम में पूर्व राष्ट्रपति धनकर जी की धर्मपत्नी के साथ राम महोत्सव मनाया गया January 21, 2024 Team manoj No Comments
Uncategorized मिथलेश वर्मा बलौदा बाजार आज युवा उत्सव कार्यक्रम भीमराव अंबेडकर धर्मशाला सिविल लाईन बलौदा बाजार में किया गया इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद की प्रेरणा स्त्रोत कार्यक्रम में खेल आपदा एवं राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा जी मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश वर्मा, जनपद पंचायत अध्यक्ष सुमन योगेश वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष चितावर जायसवाल, संत श्री राम बालक दास महात्यागी जामडी पाटेश्वर धाम छत्तीसगढ, अशोक जैन, विजय केशरवानी, राधेश्याम वर्मा, अनिल जायसवाल, मानकचंद वर्मा, सन्तोष नायक, खोड़श कश्यप, कपिल कश्यप, रेवा साहू, रामाधार पटेल, खेल विभाग, आपदा एवं राजस्व विभाग के सभी अधिकारी गण की उपस्थिति में मेघावी छात्र, खेलकूद में विशेष खिलाड़ियों,कवियों , संगीत कलाकारों, को शील्ड, श्री फल एवं शाल देकर सम्मानित किया गया। दुर्ग से आए कवि मीर आलम मीर जी ने अपनी कविता पेश कर श्रोताओं का मन मोह लिया, चरोटी से आए सुवा नृत्य, बालक बालिकाओं द्वारा नृत्य एवं संगीत में एक अलग पहचान बनाने वाले श्री के के वर्मा खेल आपदा एवं राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा जी के द्वारा भजन प्रस्तुति दी तबला वादन पर मिथलेश वर्मा ने संगत दी माननीय श्री टंक राम वर्मा जी, के के वर्मा जी गाए गए भजन ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों के हृदय में एक पल के लिए भक्ति मय कर दिया सभी ने तालियों के गूंज से स्वागत किया गया। इस अवसर हमारे सहयोगी कैमरा मेन संतोष नायक के साथ मिथलेश वर्मा बलौदा बाजार प्रथम दस्तक न्यूज January 18, 2024 Team manoj No Comments ⊂
Uncategorized 31 दिसम्बर । अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई की बैठक का आयोजन कवर्धा रेस्ट हाउस में किया गया। बैठक का उद्देश्य सभी जिलों मे नई कार्यकारिणी का गठन एवम् प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार कर जिलों के प्रभारी की नियुक्ति पर चर्चा हुई । एवं पदाधिकारियों को नए कार्ड का वितरण किया गया । साथ ही संगठन की नई पत्रिका को छपाने का निर्णय लिया गया जिसमें सभी जिलों की उपलब्धियों एवं गतिविधियों का उल्लेख हो । संगठन की गतिविधियों को सभी जिलों के विधायको , सांसदो, कलेक्टरो, फ़ूड अधिकारियो, पुलिस अधीक्षको, नापतोल विभाग अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को संगठन की गतिविधि एवं कार्यों से अवगत कराना। उक्त बैठक में संगठन के राष्ट्रीय महासचिव आदरणीय श्री चितरंजन कुमार पर्वत जी एवम् प्रदेश अध्यक्ष श्री खुलेश वर्मा जी के मार्गदर्शन में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री शैलेष चौधरी, प्रदेश सचिव श्री दिनेश विश्वकर्मा, प्रदेश सह सचिव श्री राजेंद्र वर्मा, बालोद जिलाध्यक्ष श्री एम आर पाटिल, राजनादगांव जिलाध्यक्ष श्री दिलीप शर्मा एवं अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। January 2, 2024 Team manoj No Comments