⊂ Post Views: 208 Post navigation 31 दिसम्बर । अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई की बैठक का आयोजन कवर्धा रेस्ट हाउस में किया गया। बैठक का उद्देश्य सभी जिलों मे नई कार्यकारिणी का गठन एवम् प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार कर जिलों के प्रभारी की नियुक्ति पर चर्चा हुई । एवं पदाधिकारियों को नए कार्ड का वितरण किया गया । साथ ही संगठन की नई पत्रिका को छपाने का निर्णय लिया गया जिसमें सभी जिलों की उपलब्धियों एवं गतिविधियों का उल्लेख हो । संगठन की गतिविधियों को सभी जिलों के विधायको , सांसदो, कलेक्टरो, फ़ूड अधिकारियो, पुलिस अधीक्षको, नापतोल विभाग अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को संगठन की गतिविधि एवं कार्यों से अवगत कराना। उक्त बैठक में संगठन के राष्ट्रीय महासचिव आदरणीय श्री चितरंजन कुमार पर्वत जी एवम् प्रदेश अध्यक्ष श्री खुलेश वर्मा जी के मार्गदर्शन में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री शैलेष चौधरी, प्रदेश सचिव श्री दिनेश विश्वकर्मा, प्रदेश सह सचिव श्री राजेंद्र वर्मा, बालोद जिलाध्यक्ष श्री एम आर पाटिल, राजनादगांव जिलाध्यक्ष श्री दिलीप शर्मा एवं अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। श्री शक्ति सामाजिक संस्था द्वारा वृद्धा आश्रम में पूर्व राष्ट्रपति धनकर जी की धर्मपत्नी के साथ राम महोत्सव मनाया गया