प्रथम 10तक न्यूज चैनल एवं पोर्टल संवाददाता – पूजा महेश / नई दिल्ली, 5 सितंबर 2026* नशा मुक्त भारत अभियान के *राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं फाउंडर मान. मनोज वर्मा (स्वतंत्र)* ने शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर देशभर के सभी सम्मानित गुरुजनों, शिक्षक-शिक्षिकाओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। अपने शुभकामना संदेश में राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज वर्मा स्वतंत्र ने कहा कि — > “गुरु ही राष्ट्र का निर्माता है। एक शिक्षक ही अपने ज्ञान, संस्कार और मार्गदर्शन से एक विद्यार्थी को अच्छा नागरिक बनाता है। आज का विद्यार्थी ही कल का भविष्य है और उस भविष्य को गढ़ने का सबसे बड़ा दायित्व गुरुजनों के कंधों पर है।” उन्होंने कहा कि डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के जन्मदिवस को शिक्षक दिवस के रूप में मनाना हम सभी के लिए गर्व की बात है। शिक्षकों का सम्मान ही देश का सम्मान है। मनोज वर्मा जी ने आगे कहा कि नशा मुक्त भारत अभियान का संकल्प भी बिना शिक्षकों के सहयोग के पूरा नहीं हो सकता। शिक्षक ही बच्चों को नशे से दूर रहने की प्रेरणा देकर एक स्वस्थ, स्वच्छ और सशक्त भारत के निर्माण में सबसे बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। इस अवसर पर उन्होंने समस्त शिक्षक समुदाय के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। Post Views: 33 Post navigation *छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के द्वारा सास-बहू सम्मेलन एवं तीज महोत्सव* *शिक्षक दिवस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज वर्मा (स्वतंत्र) ने देशभर के गुरुजनों को दी हार्दिक बधाई*