Post Views: 151 Post navigation डमरू मे ऐतिहासिक दीप प्रज्ज्वलित एवं भव्य कलश यात्रा बलौदा बाजार जिला मुख्यालय से करीब 14किलोमीटर की दूरी पर न्यूवोको सीमेंट प्लांट से लगा हुआ डमरू मे ऐतिहासिक दीप प्रज्ज्वलित एवं भव्य कलश यात्रा निकाली गई साथ ही श्री राम जी लक्ष्मण जी पालकी पर हजारों के संख्या कलसा के साथ भोजली यात्रा निकाली गई। गायत्री परिवार बलौदा बाजार द्वारा 5 कुंडली गायत्री महायज्ञ का कार्यक्रम रखा गया जिसमे हजारों लोग आहूति दी उसके बाद दशहरा मैदान में स्थित सात मंडी चबूतरे पर 5151 मिट्टी के दिए से अलग अलग प्रकार के चित्र पर दिए जलाकर सजाया गया था जो आकर्षण का केंद्र बना रहे अतिथियों द्वारा भी मां गायत्री देवी की चित्र पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना की गई अतिथियों का स्वागत विभिन्न समितियों, पंचायत के सभी सदस्यों, युवा शक्ति भगवा धारियों द्वारा बहुत ही शांति पूर्वक जोशीला स्वागत किया गया। उक्त कार्यकम में ग्राम पंचायत डमरू एवं ग्राम वासियों का भी सराहनीय प्रयास रहा कार्यक्रम मंच संचालन सेवक राम साहू एवं धरमू साहू ने उक्त जानकारी दी। मिथलेश वर्मा बलौदा बाजार प्रथम दस्तक उपभोक्ता संगठन के राष्ट्रीय महासचिव चितरंजन पर्वत ने खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल जी से मुलाकात की अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन के राष्ट्रीय महासचिव श्री चितरंजन कुमार पर्वत जी एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री खुलेश वर्मा जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई की टीम माननीय सर श्री दयाल दास बघेल जी मंत्री खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण से मिलकर बधाई दी साथी उपभोक्ता जागरूकता के क्षेत्र में एवं उपभोक्ता कल्याण निधि एवं राज्य उपभोक्ता परिषद तथा जिला उपभोक्ता परिषद के गठन के संबंध में विस्तृत चर्चा किया जिस पर माननीय मंत्री जी ने सदस्यों से बात सुनकर अमल पर लाने हेतु अधिकारियों को अवगत कराया। तत्पश्चात राष्ट्रीय महासचिव श्री चितरंजन कुमार पर्वत जी एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री खुलेश वर्मा जी उपभोक्ता संरक्षक विभाग के संचालक श्री जितेंद्र कुमार शुक्ला जी से मिलकर विश्व उपभोक्ता दिवस एवं राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पूरे प्रदेशों में मनाए जाने की बात रखी गई तथा उपभोक्ता कल्याण निधि एवं जागरूकता कार्यक्रमों पर विभाग का ध्यान आकर्षित किया। टीम में अन्य सदस्यों के साथ प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्री विमल डागा जी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राजेंद्र खुराना जी, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री शैलेश चौधरी जी, राजनांदगांव जिला अध्यक्ष श्री दिलीप शर्मा जी, बालोद जिला अध्यक्ष श्री एम. आर. पाटिल जी, रायपुर जिला कोषाध्यक्ष श्री दुर्गेश वर्मा जी, हेमंत रूचंदानी जी मौजूद रहे ।