M Post Views: 45 Post navigation बलौदा बाजार मिथलेश वर्मा। पलारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम जारा में एक शिक्षक दंपति की अपने ही घर में पंखे से लटकी लाश मिलने से सनसनी फैला। इस घटना की सूचना मिलते ही पलारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची घटना स्थल की मुयायना, पंचनामा कार्यवाही करके लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की जांच में जुटी हुई है। घटना के संबंध मे पलारी थाना प्रभारी शशांत सिंह ने बताया कि ग्राम जारा में शिक्षक रामेश्वर वर्मा और उसकी पत्नी लता वर्मा की पंखे पर लटकी लाश मिली है गले में लायलोन की रस्सी है पति का शव पंखे से लटका हुआ था और पत्नी के गले में रस्सी बंधी हुई थी और पलंग पर बैठी हुई थी। टी आई शशांक सिंह ने बताया घटना के पूर्व मृतिका ने अपने मायका में फोन कर पिता को जल्द आने को कहा था जो पिता जी के आने से पहले ही घटना हो गई थी पिता ने बताया कि अक्सर किसी बात को लेकर पति पत्नी में वाद विवाद होता रहता था कारण अभी तक पता नहीं चल पाया हैपुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मृतक रामेश्वर वर्मा ग्राम मुसुवाडीह स्कूल में शिक्षक था बता दें कि रामेश्वर वर्मा का शादी 6साल होने के बाद भी कोई संतान नहीं हुआ था उपभोक्ता संगठन के राष्ट्रीय महासचिव चितरंजन पर्वत ने खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल जी से मुलाकात की अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन के राष्ट्रीय महासचिव श्री चितरंजन कुमार पर्वत जी एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री खुलेश वर्मा जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई की टीम माननीय सर श्री दयाल दास बघेल जी मंत्री खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण से मिलकर बधाई दी साथी उपभोक्ता जागरूकता के क्षेत्र में एवं उपभोक्ता कल्याण निधि एवं राज्य उपभोक्ता परिषद तथा जिला उपभोक्ता परिषद के गठन के संबंध में विस्तृत चर्चा किया जिस पर माननीय मंत्री जी ने सदस्यों से बात सुनकर अमल पर लाने हेतु अधिकारियों को अवगत कराया। तत्पश्चात राष्ट्रीय महासचिव श्री चितरंजन कुमार पर्वत जी एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री खुलेश वर्मा जी उपभोक्ता संरक्षक विभाग के संचालक श्री जितेंद्र कुमार शुक्ला जी से मिलकर विश्व उपभोक्ता दिवस एवं राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पूरे प्रदेशों में मनाए जाने की बात रखी गई तथा उपभोक्ता कल्याण निधि एवं जागरूकता कार्यक्रमों पर विभाग का ध्यान आकर्षित किया। टीम में अन्य सदस्यों के साथ प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्री विमल डागा जी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राजेंद्र खुराना जी, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री शैलेश चौधरी जी, राजनांदगांव जिला अध्यक्ष श्री दिलीप शर्मा जी, बालोद जिला अध्यक्ष श्री एम. आर. पाटिल जी, रायपुर जिला कोषाध्यक्ष श्री दुर्गेश वर्मा जी, हेमंत रूचंदानी जी मौजूद रहे ।