Day: October 9, 2023

नवी मुंबई के वाशी सिडको ऑडिटोरियम में फैशन फिएस्टा के सीजन 3 का जबरदस्त आयोजन किया गया ।जिसमे धम्माल मचाने वाले हरदा मध्य प्रदेश के ब्राहमण कुल के गौरवशाली युवा जितेश नायक जो कि मस्ती गेम जोन के ओनर है जो जीपी मॉल में स्थित है और इस वर्ष मार्च में एक फैशन फिएस्टा में मिसमेरिक मिस्टर इंडिया 2023 विनर थे और इस बार मिसमेरिक फैशन फिएस्टा 2023 में उन्हें शो ओपनर शो स्टॉपर के भूमिका में लिया गया, जिसमें तरह-तरह के मॉडलों ने प्रतियोगिता में भाग लिया और अपना किरदार निभाया और मॉडलिंग के क्षेत्र से फैशन और बॉलीवुड के क्षेत्र से सभी लोग आए और हरदा के लड़के को शो स्टॉपर की भूमिका दी और उसके बाद ऑफर भी दिया गया मैगजीन के लिए और आगे जाकर मूवीस और सीरियल में भी मौका मिलेगा। इस पर मुंबई के मान.मनोज वर्मा जी स्वतंत्र ने जीतेश नायक और उनकी पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा की भविष्य में नायक जी हमारे संगठन के ब्रांड एंबेसडर बनाने की बात कही है श्री वर्मा जी ने बताया की पत्रकार संगठन की ओर से दानवान ग्रुप बनाया गया है जिसमे जीतेश जी को संगठन की तरफ से ब्रांड बनाया जायेगा । उसकी तैयारी कर दिया गया है बता दें। की श्री वर्मा जी वरिष्ठ पत्रकार, समाजसेवी, संस्थापक/ अध्यक्ष ,एवं राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन भारत एवं कई पदों पर नियुक्त किए गए है ????

प्रेस विज्ञप्ति बलौदा बाजार ,अंबुजा सीमेंट रवान में ठेकादार श्रमिको से कंपनी मैनेजमेंट के द्वारा भेदभाव ज्ञात हो कि विगत 19सितंबर से ठेकादार के मजदूरों को अपना मोबाइल लेकर कंपनी में काम पर आना मना किया गया है कंपनी मैनेजमेंट का कहना है कि मोबाइल के कारण दुर्घटना होना बताया गया है वही पर मजदूरों का कहना है कि कुछ समय पहले तीन ,चार बार अप्रिय घटना कंपनी के अंदर हुआ था जो मोबाइल के माध्यम से ही उन लोगों की जान बच पाई है साथ ही कंपनी में कार्य करने में भी दूर संचार के माध्यम से कार्य सुगमता से होता है।मजदूरों ने आगे बताया कि अगर कंपनी में कार्य करते समय कुछ हो जाए या कार्य कर वापस घर आते समय कुछ हो जाए तो घर के सदस्यों को कैसे पता चलेगा ।अंबुजा सीमेंट रवान मैनेजमेंट के द्वारा उसी कंपनी में कार्यरत कर्मचारियों को एक ही जगह काम करने वाले कुछ लोगो को मोबाइल लेकर कंपनी में काम पर कोई मनाही नहीं है परंतु सिर्फ हमारे इंटक यूनियन अंबुजा सीमेंट के मजदूरों को मना किया गया है इसीलिए आज दिनांक 09/10/2023 सुबह 6 बजे से अंबुजा सीमेंट रवान माइंस गेट पर सभी इंटक यूनियन के मजदूरों के द्वारा हड़ताल जारी है समाचार लिखे जाने तक कंपनी मैनेजमेंट की ओर से कोई भी जिम्मेदार अधिकारी गण नहीं आया है जिससे मजदूरों मे भारी आक्रोश है।यूनियन के महामंत्री एवं उपाध्यक्ष ने कहा है कि अगर कंपनी मैनेजमेंट हम मजदूरों से भेदभाव करती है तो यूनियन के मजदूरों के द्वारा और भी एकता से कंपनी का विरोध प्रदर्शन करने के लिए बाध्य हो सकता है।ज्ञात हो कि इंटक यूनियन पदाधिकारियों द्वारा बलौदा बाजार जिला के अधिकारियों को लिखित रूप में आवेदन किया गया है परंतु अधिकारी गण आंखे बन्द करके सोए हुए हैं ।मिथलेश वर्मा बलौदा बाजार प्रथम दस्तक

You missed