Day: October 31, 2023

समाचार नागपुर से संवाददाता मनोज वर्मा की रिपोर्ट प्रथम दस्तक छत्तीसगढ़ रायपुर “कथ्थक नृत्य रागिनी, उपाधि से डॉ गायकवाड द्वारा सिमरत कौर सम्मानित ” ओजस्वी नृत्य कला केंद्र सीकर राजस्थानकी और से “नृत्य ज्योति” कार्यक्रम में उपस्थित आदरणीय आचार्य गुरु प्रशांत गायकवाड़ जी के द्वारा आदरणीय सिमरत कौर खोसला जी को भारतीय कला एवम संस्कृति का प्रचार प्रसार करने के लिए भारत माता अभिनंदन संगठन के राष्ट्रीय संरक्षकद्वारा ” भारत माता अभिनंदन सम्मान-2023 ” से सम्मानित किया गया l तथा कथ्थक नृत्य के क्षेत्र मे उनके द्वारा किए गए कार्यो के लिए , मिशन स्काय इंडिया तथा उत्तरी अमेरिका के संयुक्त तत्वावधान से संस्था के अन्तर्राष्ट्रीय ब्रांड एम्बेसडर आचार्य डॉ प्रशांत गायकवाड के हाथो से “कथ्थक नृत्य रागिनी” कि उपाधि देकर सिमरत कौर खोसला जी को सम्मानीत किया गया l अपने वक्तव्य मे मिसेस कौर ने अपनी सफलता का श्रेय अपने ससुर वीर चक्रधारी खोसला जी तथा अपने पति डॉ गौरव खोसला जी को दिया l कार्यक्रम की शुरुआत सीकर राजस्थान के जाने माने डॉ राठी जी, प्रदीप जी, आयुष श्रीवास्तव जी, वीर चक्रधारी खोसला जी, डॉ प्रशांत गायकवाड जी,मुख्य अतिथियो द्वारा दीप प्रज्वलन करके किया गया l कार्यक्रम में नागपुर से सीकर पहुचे आदरणीय आचार्य डॉ प्रशांत गायकवाड [गिनीज वर्ल्ड रेकॉर्ड होल्डर, ब्रांड एंबेसडर बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभियान (भारत) तथा राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित ] जी का शाॅल,श्रीफल,पुष्पगुच्छ,देकर सम्मान किया गया l इस कार्यक्रम में संकल्प सद्भावना एवम सतनाम विश्व के सभी कलाकारों के प्रति अग्नि समक्ष प्रण लेते हुए जीवन के अंत काल तक भारतीय कला एवम संस्कृति का प्रचार प्रसार करने की शपथ ग्रहण कर आगे बढ़ने का निरंतर प्रयास साहित्य के माध्यम से भी करेंगे और साथ ही साथ सभी कलाकारों के प्रति प्रेम भाव की विशालता को कायम रखने का प्रयास भी निरंतर बनाए रखेंगे, ताकि देश शांति , उन्नति, और प्रगति की और विकासशील बने यह प्रण लिया गया l कार्यक्रम में “महाशिव आराधना” हेतु उज्जैन से कथ्थक नृत्यांगना आयुर्धा शामिल रही, जिनकी बेहतरीन भावपूर्ण अदाएगी से सभी दर्शकों का मन मोहा, अमृतसर पंजाब से युवा कलाकार सहजप्रीत सिंह ने अपनी गुरु परम पूजनीय रोशन कुमारी जी की बंदिशों पर शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन जीता l आचार्य डॉ प्रशांत गायकवाड जी द्वारा तबला सोलो प्रस्तुति में विश्व विख्यात कथ्थक नृत्यांगना सिमरत कौर जी के साथ संगत की,जिसमें फरमाइशी चक्रदार परण – गदीगन नागेतिट गदिगन धा, की प्रस्तुति से दर्शको द्वारा तालियों की गडगडाहट से सभागार गूंज उठा l साथ ही ओजस्वी नृत्य कला केंद्र के सभी बच्चों ने अदभुत प्रस्तुतियां दी, जिनमें गणेश वंदना, कृष्णप्रिय कथक, एवम अर्धनारीश्वर की आश्चर्य जनक अद्भुत प्रस्तुतियां प्रस्तुत कीगयी। अंत मे सभी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र तथा मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया l कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री धीरज खोसला,रेशम थवानी जी, दिव्या वर्मा इनका विशेष सहयोग रहा

You missed

*ग्राम पंचायत मसोरा में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर श्रमिकों के लिए विधिक जागरूकता शिविर* *प्रथम १० तक न्यूज़ रानू ध्रुव जिला ब्यूरो चीफ कोंडागांव* *कोण्डागांव 01 मई 2026/* अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली/राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के दिशा निर्देशानुसार एवं *माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव श्री खिलावन राम रिंगरी* के मार्गदर्शन एवं *सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव कु० गायत्री साय* के नेतृत्व में *प्रतिधारक अधिवक्ता श्री सुरेन्द्र भट्ट एवं अधिकार मित्र रंजन बैध व लोकेश यादव* के द्वारा ग्राम पंचायत मसोरा में एक दिवसीय विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के श्रमिकों, कृषकों, महिलाओं एवं असंगठित क्षेत्र में कार्यरत मजदूरों को उनके विधिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूकता करना था। कार्यक्रम के दौरान *प्रतिधारक अधिवक्ता श्री सुरेन्द्र भट्ट* ने बताया कि प्रत्येक श्रमिकों को समान कार्य के लिए समान वेतन प्राप्त करने का अधिकार है तथा किसी भी प्रकार के शोषण के विरूद्ध वह विधिक सहायता प्राप्त कर सकता है। साथ ही न्यूनतम मजदूरी अधिनियम, कार्यस्थल पर सुरक्षा, बोनस, मातृत्व लाभ, पेंशन योजनाएं तथा श्रमिकों के लिए उपलब्ध विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए, श्रमिकों को ई-श्रम पोर्टल में पंजीयन के लाभों, आयुष्यमान भारत योजना एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इसके साथ ही महिला श्रमिकों के लिए विशेष सत्र आयोजन किया गया, जिसमें कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से संरक्षण, मातृत्व अवकाश एवं महिला सुरक्षा कानूनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर सरपंच, सचिव व बड़ी संख्या में युवा, महिलाओं एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।