Uncategorized फोटोः बिलाईगढ़ क्षेत्र में बीजेपी प्रत्याशी डॉ.दिनेश लाल जांगड़े के पक्ष में बन रहा मजबूत माहौल – ग्राम पंचायत रामपुर के बूथ जोन सह प्रभारी ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक बिलाईगढ़। बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र कई मायने में बेहद खास है और इससे भी ज्यादा खास कहा जा सकता है यहां के चुनावी महौल को। बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र में इस बार भाजपा प्रत्याशी के रूप में डॉ.दिनेश लाल जांगड़े की दस्तक ने यहां का सारा समीकरण ही बदल दिया है। चुनावी माहौल को रोमांचक बना दिया है। बताते चलें कि, बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र का सरसींवा सेंटर लंबे अरसे से बहुजन समाजवादी पार्टी यानी बसपा का गढ़ रहा है और संयोग से भाजपा प्रत्याशी डॉ.दिनेश लाल जांगड़े का गृहग्राम भी सरसींवा क्षेत्र में ही आता है। डॉ.दिनेश लाल जांगड़े व उनकी धर्मपत्नी कविता जांगड़े पेशे से डॉक्टर हैं और वे लगभग दो साल से चिकित्सा के माध्यम से भी स्थानीय लोगों की सेवा करते रहे हैं। यह भी एक बड़ी वजह है कि बिलाईगढ़ अंचल में जांगड़े दंपती की काफी लोकप्रियता है। इस बार डॉ.दिनेश लाल जांगड़े को भाजपा की ओर से उम्मीदवार बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में भी गजब का उत्साह है। उनके इस उत्साह का सीधा इशारा है, यही तो बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र में परिवर्तन की पहली दस्तक है। कार्यकर्ताओं के अनुसार, मुद्दों की भीड़ में हलाकान जनता भी इस बार साफ कह रही है- अउ नइ सहिबो, बदल के रहिबो। भाजपा प्रत्याशी डॉ. दिनेश लाल जांगड़े के पक्ष में बने माहौल को और अधिक मजबूती देने के लिए भाजपा मंडल बिलाईगढ़ के शक्ति केंद्र (बूथ क्रमांक-39) ग्राम पंचायत रामपुर के बूथ जोन सह प्रभारी डॉ. प्रहलाद डड़सेना ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की, जिसमें चुनाव में जीत की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही सभी बूथ कार्यकर्ताओं से भाजपा प्रत्याशी डॉ. दिनेशलाल जांगड़े को विजय दिलाने का आह्वान किया गया। डॉ. प्रहलाद डड़सेना ने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के दृष्टिकोण से बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र में बदलाव लाने का यही सही वक्त है। इसमें पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है। इसलिए सभी कार्यकर्ता इस बात पर जोर दें कि- परिवर्तन का संकल्प है, भाजपा ही विकल्प है। …… Team manoj Nov 4, 2023 Read More
Uncategorized प्रेस विज्ञप्ति लेख राम साहू ने आम आदमी पार्टी कसडोल विधान सभा के कार्यकर्ताओं के साथ किया गद्दारी।।। आम आदमी पार्टी जिला सचिव श्यामा चरण साहू ने बताया कि 3/11/2023 दिन शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में बैठक रखा गयाl था जिसमें उपस्थित कार्यकर्ताओं एवम पदाधिकारियों ने निर्णय लिया गया कि आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने जो प्रत्याशी लेख राम साहू को कसडोल विधान में पैराशूट प्रत्याशी उतारा था जिसका कसडोल विधान सभा कार्यकर्ता एवम पदाधिकारियों ने लेख राम साहू का विरोध किया क्योंकि लेख राम साहू आम आदमी पार्टी के सदस्य नहीं थे इस लिए आम आदमी के पार्टी के प्रदेश प्रभारी श्री संजीव झा जी को एवम प्रदेश पदाधिकारियों को इस बात का अवगत कराया गया था की लेख राम साहू सही प्रत्याशी नहीं है और उसका टिकट कैंसिल करने और आम आदमी पार्टी के जमीनी कार्यकर्ता को टिकट देने के लिए लिखित में आवेदन दिया गया था और पावती लिया था उसके बाद भी प्रदेश प्रभारी ने टिकट कैंसिल नही किया और अन्त में हम सभी कार्यकर्ताओं ने बैठक लेकर लेख राम को समर्थन किया अतः गद्दार लेख राम साहू ने लोभ लालच प्रलोभन में आकर आम आदमी पार्टी का नामांकन 2 तारीक को वापस ले लिया । और कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गया लेख राम साहू ने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं एवम आम जनता के साथ धोखाधडी और गद्दारी किया है और ये साहू समाज के नाम पर कलंक है प्रदेश प्रभारी श्री संजीव झा प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी डॉक्टर संदीप पाठक ने कसडोल विधान सभा के कार्यकर्ताओं एवम आम जनता के भावनाओ के साथ खिलवाड़ किया और धोखा दिया है तो कसडोल विधान सभा कार्यकर्ता इस शर्मनाक कृत्य की निंदा करता है आज के इस बैठक में शामिल सदस्य नरेंद्र मनहर ब्लाक अध्यक्ष महेंद्र मंडलेश्वर ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप साहू जिला मीडिया प्रभारी मंगल प्रसाद वर्मा वरिष्ठ कार्यकर्ता राकेश पैकरा एसटी विंग जिला अध्यक्ष .मुकेश कुमार साहू श्याम सुंदर जेठु राम साहू । सम्मे लाल पटेल। सूक चंद साहू जिला सचिव श्यामा चरण साहू और बहुत से कार्यकर्ता शामिल हुए।।।।। Team manoj Nov 4, 2023 Read More