Post Views: 207 Post navigation कांग्रेस प्रत्याशी शैलेश नितिन त्रिवेदी ने रसेड़ा में आयोजित जन आशीर्वाद कार्यक्रम में अपार सफलता प्राप्त की। आज सुबह से दशहरा के अवसर पर शैलेश नितिन त्रिवेदी ने रसेड़ा शहर के लोगों के बीच जनसंपर्क किया। उन्होंने लोगों को सरकार की योजनाओं से अवगत कराया और अपनी जीत के लिए उनका साथ और आशीर्वाद मांगा। शैलेश नितिन त्रिवेदी ने अपने समर्थनकर्ताओं के साथ मिलकर रसेड़ा में जन के बीच अपनी पॉपुलरिटी को बढ़ाया और लोगों के बीच जीत की ओर कदम बढ़ाया। इस कार्यक्रम में शैलेश नितिन त्रिवेदी की सक्रिय भागीदारी ने उन्हें लोकप्रियता हासिल करने में मदद की और कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में उनकी जीत की ओर कदम बढ़ाया। फोटोः बिलाईगढ़ क्षेत्र में बीजेपी प्रत्याशी डॉ.दिनेश लाल जांगड़े के पक्ष में बन रहा मजबूत माहौल – ग्राम पंचायत रामपुर के बूथ जोन सह प्रभारी ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक बिलाईगढ़। बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र कई मायने में बेहद खास है और इससे भी ज्यादा खास कहा जा सकता है यहां के चुनावी महौल को। बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र में इस बार भाजपा प्रत्याशी के रूप में डॉ.दिनेश लाल जांगड़े की दस्तक ने यहां का सारा समीकरण ही बदल दिया है। चुनावी माहौल को रोमांचक बना दिया है। बताते चलें कि, बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र का सरसींवा सेंटर लंबे अरसे से बहुजन समाजवादी पार्टी यानी बसपा का गढ़ रहा है और संयोग से भाजपा प्रत्याशी डॉ.दिनेश लाल जांगड़े का गृहग्राम भी सरसींवा क्षेत्र में ही आता है। डॉ.दिनेश लाल जांगड़े व उनकी धर्मपत्नी कविता जांगड़े पेशे से डॉक्टर हैं और वे लगभग दो साल से चिकित्सा के माध्यम से भी स्थानीय लोगों की सेवा करते रहे हैं। यह भी एक बड़ी वजह है कि बिलाईगढ़ अंचल में जांगड़े दंपती की काफी लोकप्रियता है। इस बार डॉ.दिनेश लाल जांगड़े को भाजपा की ओर से उम्मीदवार बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में भी गजब का उत्साह है। उनके इस उत्साह का सीधा इशारा है, यही तो बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र में परिवर्तन की पहली दस्तक है। कार्यकर्ताओं के अनुसार, मुद्दों की भीड़ में हलाकान जनता भी इस बार साफ कह रही है- अउ नइ सहिबो, बदल के रहिबो। भाजपा प्रत्याशी डॉ. दिनेश लाल जांगड़े के पक्ष में बने माहौल को और अधिक मजबूती देने के लिए भाजपा मंडल बिलाईगढ़ के शक्ति केंद्र (बूथ क्रमांक-39) ग्राम पंचायत रामपुर के बूथ जोन सह प्रभारी डॉ. प्रहलाद डड़सेना ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की, जिसमें चुनाव में जीत की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही सभी बूथ कार्यकर्ताओं से भाजपा प्रत्याशी डॉ. दिनेशलाल जांगड़े को विजय दिलाने का आह्वान किया गया। डॉ. प्रहलाद डड़सेना ने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के दृष्टिकोण से बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र में बदलाव लाने का यही सही वक्त है। इसमें पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है। इसलिए सभी कार्यकर्ता इस बात पर जोर दें कि- परिवर्तन का संकल्प है, भाजपा ही विकल्प है। ……