Post Views: 72 Post navigation भाजपा की ओर से पार्टी के कोषाध्यक्ष पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व कसडोल के विधायक गौरीशंकर अग्रवाल ने भाजपा के घोषणा पत्र को सभी वर्गों के लिये लाभकारी बताया साथ ही कहा कि इसमें जो हमने 20 बातों को प्रमुखता दी है वह पुरा होगा और अक्षरशः पूरा होगा यह प्रधानमंत्री मोदी जी की गारंटी है उन्होंने बताया कि किसानों का धान Chhattisgarh Assembly General Election : पहले चरण के मतदान वाले विधानसभा क्षेत्रों में आज शाम पांच बजे तक थम जाएगा प्रचार प्रति एकड़ 21 क्विंटल 3100 रूपये के हिसाब से खरीदा जायेगा तथा एकमुश्त भुगतान होगा इसके अलावा हमने जो पूर्व मे 300 रूपये बोनस देने का वायदा किया था वह सरकार बनते ही 25 दिसंबर को एकमुश्त किसानों के खाते में जमा कर दिया जायेगा। बारदाना की व्यवस्था होगी, इसके अलावा विवाहित महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रूपये की दर से 12,000 रूपये की राशि दी जायेगी, युवाओं को कालेज आने जाने यात्रा भत्ता 400 रू, 500 रूपये में गैस सिलेंडर, एकलाख पदों पर शासकीय भर्ती, पीएससी की परीक्षा यु पीएससी की तर्ज पर, 18 लाख गरीब परिवारों को मकान, पेयजल की सुविधा, तेदुपत्ता संग्रहण प्रति बोरा 5500 रूपये तथा 4500 रूपये बोनस दिया जायेगा। भुमिहीन मजदुरो को दस हजार रूपये सालाना, 10 लाख रुपये तक का मुफ्त ईलाज, इनोवेशन हब, रानी दुर्गावती योजना के तहत बीपीएल बालिकाओं के जन्म पर 1,50,000 रूपये का प्रमाण पत्र जो व्यस्क ज्ञानी पर मिलेगा, भ्रष्टाचार के खिलाफ आयोग गठन, संभाग स्तर पर एम्स की तर्ज पर सिम्स स्वास्थ्य इंसीट्युट की स्थापना, शक्तिपीठ योजना के तहत प्रदेश के पांच शक्तपीठोंको जोड़ने का काम, के साथ ही रामलला के दर्शन का इंतजाम करेंगे । इसके साथ ही गाँव गाँव में सड़कों का निर्माण होगा । और ये सब बातों और घोषणा पत्र पर मोदीजी ने गारंटी दिया है कि एक एक शब्द और बातें जो कहें है वह पूरा होगा। कांग्रेस ने पांच साल तक केवल भ्रष्टाचार, और घोटाला किया है जिसकी जांच होगी। वही कांग्रेस के प्रत्याशी शैलेष नितिन त्रिवेदी ने कहा कि यह भाजपा की जुमले बाजी है उनके ही मंत्री ने कहा था जब मुख्यमंत्री 20 क्विंटल धान खरीदने की बात कही तब कहा कि एक एकड़ में इतना धान होता नहीं अब 21 क्विंटल खरीदेंगें कह रहे हैं, 500 रू सिलेंडर देने की बात कहे है पूरे देश में लागू करें पर नहीं करेंगे, 2 करोड़ लोगों को रोजगार देने और 15 लाख रुपये देने की बात कहे थे आज तक नहीं दिये, आज का घोषणा पत्र केवल जुमले बाजी है भाजपा को अपना नाम बदलकर भारी झुठा पार्टी रख लेना चाहिए। वही उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपना घोषणा पत्र शीघ्र जारी कर रही है जो छत्तीसगढ़ वासियों के प्रत्येक वर्ग के हितों और विकास को लेकर होगा। ??प्रथम दस्तक न्यूज़ चैनल रिपोर्टर मिथलेश वर्मा बलौदा बाजार? विधानसभा बलौदा बाजार से मिथलेश वर्मा की रिपोर्ट। विधानसभा बलौदा बाजार क्षेत्र के ग्राम पंचायत लटुवा में पहुंची प्रथम दस्तक न्यूज की टीम के संवाददाता मिथलेश वर्मा ने ग्राम के लोगों से बात करते हुए जाकारी दिया की मत का अधिकार सभी को करना चाहिए और अंकित प्रत्याशियों को अपना मत देकर जितना चाहिए,इस ग्राम पंचायत लतुवा में विधानसभा निर्वाचन आयोग द्वारा सरकार की ओर से मतदान करने के लिए हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जाने की खबर मिला जिसमे ग्राम पंचायत के मतदाताओं को अपने मत का प्रयोग करने की अपील किया इस पर ग्राम पंचायत लटूआ में लोगों से बातचीत किया जिसमे लोगो ने तीसरी पार्टी को पूरी तरह से नकारते हुए राष्ट्रीय पार्टी की ओर झुकाव देखा गया ।लोगों ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया में किसी से भाजपा को अच्छा कहा तो किसी न कांग्रेस को फिर से सत्ता सौंपने की बात कही आगे सत्ता केके कमान कौन संभालेगा छत्तीसगढ़ को मतदाता ही तय करेंगी।