कर्जत ,मुंबई/ 2026:* समाचार प्रथम 10तक न्यूज अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा द्वारा आयोजित *“कुर्मी जोड़ो अभियान”* का कार्यक्रम कर्जत, मुंबई, महाराष्ट्र में 6 जून को आयोजित किया गया है। इस अभियान का उद्देश्य समाज को संगठित करना, शिक्षा और सामाजिक उत्थान पर चर्चा करना तथा कुर्मी समुदाय की एकजुटता को मजबूत करना है। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ से दो प्रमुख हस्तियां विशेष रूप से शामिल होंगी: – *कुलपति श्री केशरी लाल वर्मा जी* – छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ शिक्षाविद् एवं कुलपति ( मुम्बई महाराष्ट्र) – *मनोज वर्मा (स्वतंत्र)* – वरिष्ठ पत्रकार, समाजसेवी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष, मीडिया सेल IHRCCO INDIA आयोजकों के अनुसार, दोनों दिग्गजों की उपस्थिति से महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के कुर्मी समाज के मध्य आपसी संवाद और सहयोग को नई दिशा मिलेगी। “कुर्मी जोड़ो अभियान” सामाजिक समरसता, शिक्षा और नेतृत्व विकास पर केंद्रित रहेगा। *संपर्क:* अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा, महाराष्ट्र राज्य Post Views: 20 Post navigation अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा महाराष्ट्र राज्य की ओर से कुर्मी जोड़ो अभियान का 6 जून को कर्जत जिला रायगढ़ में शुभारंभ । कुर्मी समाज के सभी वर्ग एकजुट हुए तो महाराष्ट्र में बनेगी नई शक्ति : एल. पी. पटेल