समाचार प्रथम 10तक न्यूज
मुम्बई महाराष्ट्र
8689975743 कुर्मी मनोज (स्वतंत्र)

कुर्मी जोड़ो अभियान*

(6 जून 2026 – 15 अगस्त 2027)

*आयोजक*:

अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा, महाराष्ट्र प्रदेश

अभियान की पृष्ठभूमि

भारतीय इतिहास की दो अत्यंत महत्वपूर्ण घटनाओं की स्मृति में यह अभियान आयोजित किया जा रहा है:

छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक दिवस – 6 जून 1674

सरदार वल्लभभाई पटेल द्वारा उपप्रधानमंत्री पद की शपथ – 15 अगस्त 1947

इन दोनों महान व्यक्तित्वों के कार्यों से समाज एकता, स्वाभिमान और राष्ट्रनिर्माण का संदेश मिलता है। इन्हीं प्रेरणाओं से “कुर्मी जोड़ो अभियान” चलाया जा रहा है।

अभियान की अवधि एवं प्रमुख कार्यक्रम

शुभारंभ: 6 जून 2026,
मु.किरवलि कर्जत जिला रायगढ़.(महाराष्ट्र)

समापन समारोह: 15 अगस्त 2027, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी (गुजरात)

अवधि: लगभग 14 महीने

इस अवधि में महाराष्ट्र के प्रत्येक जिले, तहसील और शहर ,गाव् में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

🌻 अभियान के उद्देश्य 🌻

कुर्मी समाज के विभिन्न घटकों को एक साथ लाना

समाज में एकता, भाईचारा और पहचान को मजबूत करना

विभिन्न नामों से पहचाने जाने वाले समाज घटकों में एकात्मता की भावना विकसित करना

समाज के महापुरुषों के विचारों और आदर्शों को आगे बढ़ाना

युवाओं में सामाजिक जागरूकता और नेतृत्व गुणों का विकास करना

समाविष्ट समाज घटक

*कुर्मी” इस प्रतिनिधिक शब्द मे यह समाज आता है

मराठा, कुणबी, रोड मराठा, कुर्मी, गुर्जर, पटेल, पाटीदार, कलबी, कुडंबर, कुलमी, कुडमी, महतो, खड़ायत, रेड्डी, कापूनाडू, कापा,महतो ओक्का लिंगा, देवेंद्र कुल वेलालार, नायक, नायडू, कंबोज, , अंजना समाज आदि।

विभिन्न राज्यों में अलग-अलग नामों से पहचाना जाने वाला यह समाज मूलतः एक ही है, और भाषाई व क्षेत्रीय भिन्नताओं के कारण नामों में परिवर्तन हुआ है — इस जागरूकता को समाज में मजबूत करना ही इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है।

अभियान के संभावित उपक्रम

समाज एकता रैली और सम्मेलन

गांव बैठकें और पार बैठकें

युवा एवं महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम

शैक्षणिक मार्गदर्शन शिविर, नाटक एवं पथनाट्य

सामाजिक कार्यक्रमों में अपनी भूमिका को समझाना

महापुरुषों की जयंती/पुण्यतिथि कार्यक्रम

सामाजिक संवाद एवं पहचान अभियान

डिजिटल एवं सोशल मीडिया के माध्यम से जनजागरूकता

निबंध एवं भाषण प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम, दीवार लेखन, पोस्टर अभियान

समाज के प्रतिभाशाली व्यक्तियों, शैक्षणिक एवं सामाजिक संस्थाओं, उद्यमियों, सहकारी संस्थाओं, कंपनियों, समाचार पत्रों, न्यूज चैनलों, ट्रेड यूनियनों एवं सोशल मीडिया से जुड़े लोगों का सम्मान समारोह

अभियान का महत्व

कुर्मी जोड़ो अभियान” केवल एक कार्यक्रम नहीं है,
बल्कि यह समाज को एकजुट करने, पहचान स्थापित करने और भविष्य की दिशा तय करने का एक व्यापक प्रयास है।

…आयोजक…
अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय
महासभा, महाराष्ट्र प्रदेश

By प्रथम10तक NEWS

यह वेब न्यूज़ पोर्टल "www.Pratham10taknews.in" प्रोपराइटरशिप फर्म मनोज वर्मा के अधीन संचालित हो रहा है। इस वेब न्यूज़ पोर्टल के मालिक व संपादक MANOJ VERMA (प्रथम 10तक न्यूज) प्रबंधक - RISHI KUMAR हैं। जो कि विगत 20 वर्षों से अधिक समय तक वे मीडिया - प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, में अपनी सेवाएं दिए हैं। सन 2003 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं अधीन मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ पंचायत टुडे न्यूज़ का प्रकाशन कर रहे हैं साथ ही इस वेब न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से विभिन्न समाचारों का प्रकाशन कर बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचा रहे हैं और यह कार्य आगामी दिनों में भी सभी के आशीर्वाद से जारी रहेगा ऐसा उम्मीद है। Disclaimer : किसी भी तरह के समाचार, विज्ञापन, सूचना आदि के प्रकाशन पर यदि वाद विवाद उत्पन्न होता है इस हेतु रायपुर न्यायालय में ही वाद, विवाद को निपटाया जाएगा साथ ही किसी भी इनफार्मेशन, समाचार इत्यादि के प्रकाशन पर यदि किसी को आपत्ति होती है तो वे सर्व प्रथम संपादक से बात कर मामले का निष्पादन करने का प्रयास करेंगे। CONTACT- 8689975743,8920666012 OFFICE-917713159769

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed