समाचार कर्जत रायगढ़ मुंबई प्रथम 10तक न्यूज चैनल एवं पोर्टल शिवराज्याभिषेक दिवस पर “कुर्मी जोड़ो अभियान” का भव्य शुभारंभ कर्जत (रायगढ़), 6 जून — अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा द्वारा शिवराज्याभिषेक दिवस के अवसर पर रायगढ़ जिले के कर्जत तालुका स्थित किरवली में आयोजित “कुर्मी जोड़ो अभियान” का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर महासभा के राष्ट्रीय संरक्षक एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एल. पी. पटेल ने कहा कि कुणबी, मराठा, पटेल, पाटीदार, कनबी, कुलंबी सहित देशभर में कुर्मी पहचान से जुड़े सभी समाज यदि एक मंच पर आते हैं, तो महाराष्ट्र में एक सशक्त सामाजिक और संगठनात्मक शक्ति का निर्माण होगा। उन्होंने कहा कि समाज की एकता, शिक्षा, संगठन और सामाजिक जागरूकता ही भविष्य की सबसे बड़ी ताकत है। इसी उद्देश्य को लेकर महासभा ने “कुर्मी जोड़ो अभियान” शुरू किया है, जिसके माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री रामखिलावन पटेल ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज केवल महाराष्ट्र ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके आदर्शों और राष्ट्र निर्माण की भावना को अपनाकर समाज को आगे बढ़ना चाहिए। वहीं हरियाणा के धनुष्यधारी वीर मराठा ट्रस्ट के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह भोसले ने पानीपत युद्ध के बाद हरियाणा में बसे कुणबी-मराठा समाज द्वारा अपनी सांस्कृतिक परंपराओं और विरासत को आज भी सुरक्षित रखने की जानकारी दी। कार्यक्रम की शुरुआत किरवली स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज स्मारक तक निकाली गई भव्य शोभायात्रा से हुई। इसके पश्चात उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अभिवादन किया। मुख्य समारोह साईकृपा शेलके बंधु सभागृह में संपन्न हुआ, जहां शाहिरी पोवाड़ा प्रस्तुति ने उपस्थित जनसमूह में उत्साह का संचार किया। इस अवसर पर स्वर्गीय बाबूलाल सिंह की स्मृति में समाज को जोड़ने और सामाजिक कार्यों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले अनेक मान्यवरों को स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया। समारोह में शिवाजी महाराज यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. केशरीलाल वर्मा, गुजरात के सेवानिवृत्त जिलाधिकारी सी. जे. पटेल, आईएएस अकादमी के वज्र पटेल, तेलंगाना कापू समाज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कोंडा देवय्या, संघानी पटेल, कोठा लक्ष्मण पटेल, रवि चंदे, प्रा. जयपाल पाटील, प्रा. बी. एल. पाटील, महासभा के प्रदेश अध्यक्ष संजय पाटील, प्रदेश संरक्षक एड. गोपाल शेलके, महासचिव जयेश शेलार पाटील, शंकर थोरवे, समीर पाटील, प्रमोद ठोंबे पाटील सहित ठाणे, पालघर और रायगढ़ जिलों के विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम में दिवंगत समाजसेवी व्ही. जी. पाटील को घोषित मरणोपरांत “कुर्मी भूषण पुरस्कार” उनकी पत्नी वंदना पाटील और पुत्री डॉ. नूतन मोकाशी को प्रदान किया गया। इसके अलावा दिव्यांग होते हुए भी अनेक गढ़-किलों की सफल यात्राएं करने वाले जनार्दन पानमंद, उद्योग एवं सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले गजानन जाधव, सहकार एवं सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय सदानंद सुरोशे, बैंकिंग क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सीताराम पाटील तथा कला क्षेत्र में योगदान देने वाले निलेश पाटील का विशेष सम्मान किया गया। कार्यक्रम का प्रास्ताविक प्रदेश अध्यक्ष संजय पाटील ने किया, जबकि संचालन जयेश शेलार पाटील ने किया। अंत में रामदास घरत ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की सफलता के लिए प्रभाकर शेलके, रामदास घरत और दिलीप ताम्हाणे ने विशेष परिश्रम किए। “कुर्मी जोड़ो अभियान” के शुभारंभ ने समाज में एकता, संगठन और सामाजिक समन्वय का नया संदेश दिया तथा उपस्थित लोगों में उत्साह का वातावरण निर्माण किया। कुर्मी मनोज वर्मा (स्वतंत्र) प्रधान संपादक/राष्ट्रीय अध्यक्ष (मीडिया) मुंबई महाराष्ट्र 8689975743 Post Views: 11 Post navigation *कर्जत, मुंबई में अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के तत्वाधान में‘कुर्मी जोड़ो अभियान’ 6 जून को – छत्तीसगढ़ प्रदेश के *कुलपति ( छत्रपति शिवाजी महाराज यूनिवर्सिटी) श्री केशरी लाल वर्मा एवं वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी मनोज वर्मा (स्वतंत्र) होंगे शामिल। *मुंबई में गूंजा “गौ भक्त” की जय ! पर्यावरण प्रेमी वरिष्ठ पत्रकार मनोज वर्मा का भव्य सम्मान, तालियों से गूंजा हॉल*।