*मुंबई, 4 जून 2026:* समाचार मुंबई महाराष्ट्र वरिष्ठ पत्रकार, समाज सेवी और *राष्ट्रीय अध्यक्ष, मीडिया सेल, मनोज वर्मा (स्वतंत्र)* 5 जून को मनाए जाने वाले विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुंबई एवं नवी मुंबई में आयोजित कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। पर्यावरण संरक्षण और ‘हरित भारत’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित इन कार्यक्रमों में पौधारोपण, स्वच्छता अभियान और पर्यावरण जागरूकता गोष्ठियां शामिल हैं। मनोज वर्मा (स्वतंत्र) इन आयोजनों में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहकर पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर अपने विचार साझा करेंगे। समाज सेवी के रूप में लंबे समय से सामाजिक कार्यों से जुड़े मनोज वर्मा ने कहा कि, “पर्यावरण की रक्षा हम सबकी साझा जिम्मेदारी है। यदि आज हम जागरूक नहीं हुए तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा और हरियाली देना मुश्किल हो जाएगा।” आयोजकों के अनुसार, मुंबई और नवी मुंबई के विभिन्न सामाजिक संगठनों और स्कूल-कॉलेजों के सहयोग से यह कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। Post Views: 13 Post navigation भाटापारा की वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी मोना (सावित्री) जसवानी को सूरत गुजरात में मिला ‘नारी शक्ति सम्मान’*