*मुंबई/रायपुर, 31 अगस्त:* प्रथम 10तक न्यूज मुंबई संवाददाता – पूजा महेश असम और नेपाल की धरती आज आंसुओं में डूबी है। अचानक आई भीषण बाढ़ ने सिर्फ घर नहीं उजाड़े, *सपने उजाड़ दिए, बचपन छीन लिया, बुढ़ापे की लाठी तोड़ दी।* लाखों परिवार खुले आसमान के नीचे हैं। माँ अपने बच्चे को सीने से लगाए पानी में खड़ी है, तो बुजुर्ग पिता अपने मासूम पोते का हाथ थामे जिंदगी की भीख मांग रहा है। *सर से छत नहीं, पेट में अन्न नहीं, आँखों में सिर्फ एक सवाल – क्या कोई हमारी मदद को आएगा?* इस असहनीय पीड़ा को देख *प्रथम 10 तक न्यूज़ चैनल के संपादक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष (मीडिया) श्री मनोज वर्मा स्वतंत्र जी* का दिल पसीज गया। उन्होंने देश के हर दिलदार इंसान से हाथ जोड़कर अपील की है। > *मनोज वर्मा जी की मार्मिक अपील:* > “भाइयों और बहनों, आज असम-नेपाल रो रहा है। जिनके सर पर कल तक छत थी, आज उनके पैरों तले जमीन नहीं। मैं आपसे भीख नहीं, मानवता के नाते *एक छोटा सा सहयोग* मांग रहा हूँ। आपके घर में जो पुराना कंबल, जो एक वक्त की रोटी, जो 100-200 रुपये भी हैं, वो वहाँ किसी के लिए पूरी जिंदगी बन सकता है। कृपया दिल खोलकर सहयोग करें।” *🤝 आपका 100 रुपया भी चमत्कार कर सकता है:* – *₹100 में -* एक परिवार का एक दिन का भोजन – *₹500 में -* एक बच्चे के लिए कंबल और दवा – *₹1100 में -* एक बेघर परिवार के लिए पूरा राहत किट *आपका दिया एक-एक पैसा सीधे पीड़ित तक – 100% पारदर्शिता के साथ* इस महा-अभियान में आपके अपने विश्वसनीय हाथ जुड़े हैं: *दानवांन फाउंडेशन | पत्रकार जन कल्याण समिति | प्रथम 10 तक न्यूज़ चैनल | अंतरराष्ट्रीय गौ माता सेवा महासंघ* *5 सितंबर को मुंबई और छत्तीसगढ़ से पहली राहत खेप रवाना होगी।* *🙏 आज ही देवदूत बनें, मदद करें:* याद रखिए – *”आपका छोटा सा सहयोग किसी की जान बचा सकता है, किसी माँ की गोद उजड़ने से बचा सकता है।”* Post Views: 26 Post navigation हन्नी सिंह बनी मिसिज ग्लेमर्स इंडिया गोल्ड की सेकेंड रनअप 2026