Post Views: 168 Post navigation नारायणपुर के बाद कांकेर ज़िले में नक्सलियों ने जवानों को अपना निशाना बनाया है. IED की चपेट में आने से BSF के एक जवान शहीद हो गए. घटना के बाद इलाके में सर्चिंग जारी है मिली जानकारी के अनुसार, परतापपुर थाना के गाँव सड़कटोला के आगे मंदिर टेकरी से पहले लगाए गए IED ब्लास्ट की चपेट में आने से बीएसएफ़ के प्रधान आरक्षक अखिलेश राय शहीद हो गए। उन्हें गंभीर हालत में चिकित्सा के लिए अस्पताल लाया जा रहा था लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया। नारायणपुर में कल IED ब्लास्ट बता दें कि, इससे पहले 13 दिसंबर को नारायणपुर में IED ब्लास्ट में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के आरक्षक कमलेश साहू शहीद हुए थे। इसके 24 घंटे के भीतर कांकेर में अखिलेश राय के रुप में एक और जवान की शहादत हुई है। जानकारी के अनुसार, अखिलेश राय उत्तर प्रदेश के ग़ाज़ीपुर के निवासी थे। घटना के बाद इलाके में सर्चिंग जारी है। पंडित मोहित नवानी जी के आदेशानुसार एवं राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर मीडिया सेल में मनोज वर्मा जी के मार्गदर्शन में विश्व अंतराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस मनाया गया। विश्व अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस 10 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन के ब्रांड एंबेसडर एवं चेयरमैन पंडित मोहित नवानी जी के आदेशानुसार एवं राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर मीडिया सेल मनोज वर्मा स्वतंत्र जी के मार्गदर्शन में महाराष्ट्र के मुंबई , नवी मुंबई में कई संगठनों ने इस अवसर पर कपड़े ,राशन , फल, बिस्किट, केक, भोजन, एवं पानी जगह जगह जरूरतमंदों को वितरण किया गया । इस अवसर में वाशी , तुर्भे गांव ,घनसोली,एवं कोपरखैरने में संगठन के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर मीडिया सेल मनोज वर्मा जी स्वतंत्र ने आज एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बताया की संगठन एवं प्रथम दस्तक न्यूज चैनल के तत्वधान में संगठन के संरक्षक एवं सोशल एक्टिविस्ट डॉ स्नेहा देशपांडे जी ने टीम के साथ मिलकर नवी मुंबई के सभी एरिया में जाकर,साड़ी ,राशन, बच्चों को कपड़े ,बड़ों को पैंट शर्ट, एवं पानी वितरण किया गया इसी प्रकार 11 तारीख की श्री वर्मा जी ने बदलापुर अंबरनाथ उल्लासनगर में sb हेल्प लाइन फाउन्डेशन एवं प्रथम दस्त्तक न्यूज नेटवर्क दानवान फाउंडेशन के तत्वावधान में ज्ञान आश्रम एवं शिव मंदिर स्थल एवं गरीब बस्तियों में भी गरीबों को सेवा किया गया इस पर श्री वर्मा जी ने बताया की इस बार हमने कुछ जगहों पर कार्यक्रम को करवाया लेकिन आने वाले दिनों में पूरे महाराष्ट्र में साथियों के द्वारा भव्य कार्यक्रम प्रति वर्ष करवाने का निर्णय लिया गया है। इस अवसर पर मुख्य रूप से एसबी लाइफ लाइन फाउन्डेशन के संस्थापक बंटी सलवानी ,राकेश पांचाल,अनिल तोतानी,भरत भाई, फाइजर भाई एवं संगठन के सभी लोग मौजूद थे।