Uncategorized पंडित मोहित नवानी जी के आदेशानुसार एवं राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर मीडिया सेल में मनोज वर्मा जी के मार्गदर्शन में विश्व अंतराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस मनाया गया। विश्व अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस 10 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन के ब्रांड एंबेसडर एवं चेयरमैन पंडित मोहित नवानी जी के आदेशानुसार एवं राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर मीडिया सेल मनोज वर्मा स्वतंत्र जी के मार्गदर्शन में महाराष्ट्र के मुंबई , नवी मुंबई में कई संगठनों ने इस अवसर पर कपड़े ,राशन , फल, बिस्किट, केक, भोजन, एवं पानी जगह जगह जरूरतमंदों को वितरण किया गया । इस अवसर में वाशी , तुर्भे गांव ,घनसोली,एवं कोपरखैरने में संगठन के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर मीडिया सेल मनोज वर्मा जी स्वतंत्र ने आज एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बताया की संगठन एवं प्रथम दस्तक न्यूज चैनल के तत्वधान में संगठन के संरक्षक एवं सोशल एक्टिविस्ट डॉ स्नेहा देशपांडे जी ने टीम के साथ मिलकर नवी मुंबई के सभी एरिया में जाकर,साड़ी ,राशन, बच्चों को कपड़े ,बड़ों को पैंट शर्ट, एवं पानी वितरण किया गया इसी प्रकार 11 तारीख की श्री वर्मा जी ने बदलापुर अंबरनाथ उल्लासनगर में sb हेल्प लाइन फाउन्डेशन एवं प्रथम दस्त्तक न्यूज नेटवर्क दानवान फाउंडेशन के तत्वावधान में ज्ञान आश्रम एवं शिव मंदिर स्थल एवं गरीब बस्तियों में भी गरीबों को सेवा किया गया इस पर श्री वर्मा जी ने बताया की इस बार हमने कुछ जगहों पर कार्यक्रम को करवाया लेकिन आने वाले दिनों में पूरे महाराष्ट्र में साथियों के द्वारा भव्य कार्यक्रम प्रति वर्ष करवाने का निर्णय लिया गया है। इस अवसर पर मुख्य रूप से एसबी लाइफ लाइन फाउन्डेशन के संस्थापक बंटी सलवानी ,राकेश पांचाल,अनिल तोतानी,भरत भाई, फाइजर भाई एवं संगठन के सभी लोग मौजूद थे। December 14, 2023 Team manoj No Comments
Uncategorized छत्तीसगढ़ में विश्व अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पंडित मोहित नवानी जी के आदेशानुसार एवं राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर मीडिया सेल में वर्मा जी के मार्गदर्शन में विश्व अंतराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस मनाया गया। विश्व अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस समाचार रायपुर 10 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन संगठन के ब्रांड एंबेसडर एवं चेयरमैन पंडित मोहित नवानी जी के आदेशानुसार एवं राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर मीडिया सेल मनोज वर्मा स्वतंत्र जी के मार्गदर्शन में रायपुर छत्तीसगढ़ में संगठन के सदस्यों एवं छत्तीसगढ़ पत्रकार जनकल्याण संगठन ,प्रथम दस्तक न्यूज चैनल एवं दानवान फाउंडेशन की और से छत्तीसगढ़ में कई संगठनों ने इस अवसर पर कपड़े ,राशन , फल, बिस्किट, केक, भोजन, एवं पानी जगह जगह जरूरतमंदों को वितरण किया गया । इस अवसर पर रायपुर मोवा स्थित कुष्ठ रोगी बस्ती में संगठन के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर मीडिया सेल मनोज वर्मा जी स्वतंत्र के आदेशानुसार छत्तीसगढ़ पत्रकार जनकल्याण संगठन के एम . डी सेरीमति भामा साहु के निर्देशन में संगठनंके युवा प्रदेशाध्यक्ष दुर्गेश वर्मा कानूनी सलाहकार एडवोकेट श्रीमती वर्षा जैन इंद्राणी निषाद महिला सेल ईश्वर गोड (आकाश) युवा विंग सूरज पटेल पत्रकार एवं साथियों ने प्रथम दस्तक न्यूज चैनल के तत्वधान में संगठन की टीम के साथ मिलकर छत्तीसगढ रायपुर के सभी एरिया में जाकर कंबल ,साड़ी ,राशन, बच्चों को कपड़े ,बड़ों को पैंट शर्ट, एवं पानी वितरण किया गया ।इस अवसर संगठन के संथापक अध्यक्ष मनोज वर्मा जी ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा की आने वाले समय में संगठन की ओर से कई कार्यक्रम करवाने का विचार किया जा रहा है जिसके लिए सभी ने कमर कस लिया है December 14, 2023 Team manoj No Comments
Uncategorized नारायणपुर के बाद कांकेर ज़िले में नक्सलियों ने जवानों को अपना निशाना बनाया है. IED की चपेट में आने से BSF के एक जवान शहीद हो गए. घटना के बाद इलाके में सर्चिंग जारी है मिली जानकारी के अनुसार, परतापपुर थाना के गाँव सड़कटोला के आगे मंदिर टेकरी से पहले लगाए गए IED ब्लास्ट की चपेट में आने से बीएसएफ़ के प्रधान आरक्षक अखिलेश राय शहीद हो गए। उन्हें गंभीर हालत में चिकित्सा के लिए अस्पताल लाया जा रहा था लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया। नारायणपुर में कल IED ब्लास्ट बता दें कि, इससे पहले 13 दिसंबर को नारायणपुर में IED ब्लास्ट में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के आरक्षक कमलेश साहू शहीद हुए थे। इसके 24 घंटे के भीतर कांकेर में अखिलेश राय के रुप में एक और जवान की शहादत हुई है। जानकारी के अनुसार, अखिलेश राय उत्तर प्रदेश के ग़ाज़ीपुर के निवासी थे। घटना के बाद इलाके में सर्चिंग जारी है। December 14, 2023 Team manoj No Comments
Uncategorized चार बार के सांसद तीन बार की विधायक तीन बार के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्र सरकार में राज्य मंत्री रह चुके छत्तीसगढ़ के दमदार आदिवासी नेता कुनकुरी विधायक सरल सहज व सौम्य व्यक्तित्व के धनी विष्णुदेव साय को छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री बनाए जाने पर भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश धोबी समाज के प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष तेज तर्रार नेत्री निर्मला रजक ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का चहुमुखी विकास होगा साथ ही छत्तीसगढ़ के किसानों व मजदूरो एवं जनता को कल्याणकारी योजना का लाभ मिलेगा उनके नेतृत्व में प्रदेश को नई दिशा मिलेगी। छत्तीसगढ़ प्रदेश का विकास पिछले 5 वर्ष तक कांग्रेस की सरकार रहने से प्रभावित रहा। अब यह विकास यात्रा वरिष्ठ आदिवासी नेता मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के अनुभव से तेजी से आगे बढ़ेगी। हर वर्ग के लोगों का हित होगा। प्रदेश के चारों और विकास ही विकास नजर आएगा। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में विकास का नया कृतिमान स्थापित करेगा और संकल्प पत्र में निहित जन आकांक्षाओं का पूरा होगा। जन-जन की भावनाओं का सम्मान किसानों की समृद्धि महिलाओं के सशक्तिकरण व युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में डबल इंजन की भाजपा सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लक्ष्य को सरकार करेगी। मिथलेश वर्मा बलौदा बाजार प्रथम दस्तक December 14, 2023 Team manoj No Comments