Post Views: 50 Post navigation *ब्रेकिंग नारायणपुर* आमदई माइंस की सुरक्षा में लगे जवानों को नक्सलियों ने बनाया निशाना , आईडी ब्लास्ट में एक जवान शहीद और एक जवान घायल , माइंस में जगह जगह आईडी लगाने की नक्सलियों ने दी थी चेतावनी , इससे पहले आईडी ब्लास्ट में दो मजदूरों की हुई थी मौत छोटे डोंगर थाना क्षेत्र का पूरा मामला शाहिद जवान का नाम : जनजगीरचापा ग्राम हसौद का रहने वाले कमलेश साहू ही CAF का जवान है। घायल जवान : विनय कुमार बालोद जिला सोनपुर निवासी नारायणपुर के बाद कांकेर ज़िले में नक्सलियों ने जवानों को अपना निशाना बनाया है. IED की चपेट में आने से BSF के एक जवान शहीद हो गए. घटना के बाद इलाके में सर्चिंग जारी है मिली जानकारी के अनुसार, परतापपुर थाना के गाँव सड़कटोला के आगे मंदिर टेकरी से पहले लगाए गए IED ब्लास्ट की चपेट में आने से बीएसएफ़ के प्रधान आरक्षक अखिलेश राय शहीद हो गए। उन्हें गंभीर हालत में चिकित्सा के लिए अस्पताल लाया जा रहा था लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया। नारायणपुर में कल IED ब्लास्ट बता दें कि, इससे पहले 13 दिसंबर को नारायणपुर में IED ब्लास्ट में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के आरक्षक कमलेश साहू शहीद हुए थे। इसके 24 घंटे के भीतर कांकेर में अखिलेश राय के रुप में एक और जवान की शहादत हुई है। जानकारी के अनुसार, अखिलेश राय उत्तर प्रदेश के ग़ाज़ीपुर के निवासी थे। घटना के बाद इलाके में सर्चिंग जारी है।