Author: प्रथम10तक NEWS

यह वेब न्यूज़ पोर्टल "www.Pratham10taknews.in" प्रोपराइटरशिप फर्म मनोज वर्मा के अधीन संचालित हो रहा है। इस वेब न्यूज़ पोर्टल के मालिक व संपादक MANOJ VERMA (प्रथम 10तक न्यूज) प्रबंधक - RISHI KUMAR हैं। जो कि विगत 20 वर्षों से अधिक समय तक वे मीडिया - प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, में अपनी सेवाएं दिए हैं। सन 2003 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं अधीन मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ पंचायत टुडे न्यूज़ का प्रकाशन कर रहे हैं साथ ही इस वेब न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से विभिन्न समाचारों का प्रकाशन कर बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचा रहे हैं और यह कार्य आगामी दिनों में भी सभी के आशीर्वाद से जारी रहेगा ऐसा उम्मीद है। Disclaimer : किसी भी तरह के समाचार, विज्ञापन, सूचना आदि के प्रकाशन पर यदि वाद विवाद उत्पन्न होता है इस हेतु रायपुर न्यायालय में ही वाद, विवाद को निपटाया जाएगा साथ ही किसी भी इनफार्मेशन, समाचार इत्यादि के प्रकाशन पर यदि किसी को आपत्ति होती है तो वे सर्व प्रथम संपादक से बात कर मामले का निष्पादन करने का प्रयास करेंगे। CONTACT- 8689975743,8920666012 OFFICE-917713159769

**बलौदा बाजार में आवारा पशुओं का आतंक**आम जनता आवागमन करने में हो रहे है परेशान मिथलेश वर्मा बलौदा बाजार बलौदा बाजार: शहर की सड़कों पर आवारा पशुओं की भरमार से ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। शहर के मुख्य चौराहों, विशेषकर अंबेडकर चौक पर आवारा पशुओं का जमावड़ा आम दृश्य बन चुका है। यहां का ट्रैफिक हमेशा भारी रहता है, लेकिन आवारा पशुओं की उपस्थिति से स्थिति और भी विकट हो गई है। स्थानीय निवासियों और वाहन चालकों का कहना है कि ट्रैफिक पुलिस की उपस्थिति के बावजूद आवारा पशुओं को हटाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। पुलिस कर्मियों की मौजूदगी के बावजूद वे इन पशुओं को हटाने का कष्ट नहीं करते। नगर पालिका भी इस समस्या को नजरअंदाज कर रही है, हालांकि कुछ दिनों से नगर पालिका द्वारा आवारा पशुओं को पकड़ने का काम शुरू किया गया है। लेकिन यह कार्य भी पूरी ईमानदारी और तत्परता के साथ संपन्न होता हुआ नहीं दिख रहा है। इससे शहर की सड़कों पर लोगों के लिए वाहन चलाना मुश्किल हो गया है। वाहन चालकों को कभी-कभी अपनी गाड़ियों को रोककर पशुओं को हटाने के बाद ही आगे बढ़ना पड़ता है। इस स्थिति में गंभीर दुर्घटनाओं की संभावनाएं लगातार बनी रहती हैं। स्थानीय निवासी इस समस्या के समाधान की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि नगर पालिका और ट्रैफिक पुलिस को मिलकर इस समस्या का स्थायी समाधान निकालना चाहिए ताकि आवारा पशुओं से मुक्त होकर सड़कों पर सुगम यातायात व्यवस्था बहाल हो सके। नगर पालिका के अधिकारी बताते हैं कि पशुओं को पकड़ने का काम जारी है और जल्द ही शहर को आवारा पशुओं से मुक्त किया जाएगा। लेकिन जब तक यह प्रयास पूरी तरह से सफल नहीं होते, तब तक शहरवासियों को इस समस्या से जूझना पड़ेगा। बलौदा बाजार में आवारा पशुओं की समस्या और उससे उत्पन्न ट्रैफिक की स्थिति एक गंभीर मुद्दा बन चुका है। इसे हल करने के लिए प्रशासन को शीघ्र ही प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता है।

**बलौदा बाजार में आवारा पशुओं का आतंक**आम जनता आवागमन करने में हो रहे है परेशान मिथलेश वर्मा बलौदा बाजार बलौदा बाजार: शहर की सड़कों पर आवारा पशुओं की भरमार से…

// श्रावण मास का शुभारंभ कल से शिवालयों में लगेंगी भीड़ // मिथलेश वर्मा बलौदा बाजार श्रावण मास के शुभारंभ के साथ ही शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी है। आज, 22 जुलाई को श्रावण मास का कृष्ण पक्ष प्रतिपदा तिथि है, जो सोमवार के दिन प्रारंभ हो रही है। यह संयोग अत्यंत शुभ माना जा रहा है, क्योंकि श्रावण मास का अंतिम दिन भी सोमवार को पड़ रहा है। इस प्रकार का दुर्लभ संयोग भक्तजनों के लिए विशेष रूप से लाभकारी माना जाता है। श्रावण मास का महत्व विशेष रूप से धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टिकोण से है। इस मास के दौरान भगवान शिव की पूजा-अर्चना अत्यंत फलदायी मानी जाती है। श्रावण सोमवार के उपवास से जीवन में सुख, समृद्धि और तरक्की की संभावना बढ़ जाती है। भगवान शिव और देवी पार्वती की पूजा करने से वैवाहिक जीवन में खुशहाली आती है। श्रावण मास के दौरान भगवान शिव को चढ़ाए जाने वाले पूजा सामग्री जैसे अक्षत, सफेद फूल, चंदन, भांग, धतूरा, गाय का दूध, पंचामृत, सुपारी और बेलपत्र का विशेष महत्व होता है। भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए रुद्राभिषेक का विशेष महत्व है, जिसे करने से धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष की प्राप्ति होती है। **भक्तों के लिए विशेष निर्देश:** – भगवान शिव को घी और शक्कर का भोग समर्पित करें। – मांस और मदिरा जैसे चीजों से दूर रहें। – ब्रह्मचर्य का पालन करें। – केकती के फूलों का प्रयोग न करें, क्योंकि इससे भगवान शिव नाराज होते हैं। – तुलसी और नारियल का पानी शिवलिंग पर नहीं चढ़ाना चाहिए। – भगवान शिव को कांस्य और पीतल के बर्तन से जल चढ़ाएं। श्रावण मास की प्रतिपदा तिथि से ही सभी मंदिरों और शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। भक्तजन कावड़ यात्रा निकालकर भगवान शिव को जल चढ़ाते हैं। खासकर बलौदा बाजार, लवन, कसडोल क्षेत्र के शिव भक्त खरोद धाम और सिरपुर धाम के लिए पदयात्रा करते हुए कावड़ यात्रा निकालते हैं। श्रद्धालुओं की मान्यता है कि श्रावण सोमवार के व्रत और पूजा से भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है और जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं। इसलिए, शिव भक्त बड़ी संख्या में शिवालयों में पहुंचकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं। इस प्रकार, श्रावण मास का शुभारंभ भगवान शिव के भक्तों के लिए विशेष महत्व और आस्था का प्रतीक है। हर कोई भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने के लिए इस शुभ अवसर का लाभ उठाने में जुटा हुआ है।

// श्रावण मास का शुभारंभ कल से शिवालयों में लगेंगी भीड़ // मिथलेश वर्मा बलौदा बाजार श्रावण मास के शुभारंभ के साथ ही शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी…

**पर्यावरण को स्वच्छ बनाने का सन्देश देते हुए रजक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष लोकेश कनौजे ने वृक्षारोपण कर मनाया अपना 32वां जन्मदिन** मिथलेश वर्मा बलौदा बाजार रजक कल्याण बोर्ड के प्रथम अध्यक्ष लोकेश कन्नौजे ने अपने 32वें जन्मदिवस को अनूठे और प्रेरणादायक तरीके से मनाया। उन्होंने अपने गृह गांव बलौदी में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ मिलकर वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर लोकेश ने पौधों और पर्यावरण के महत्व पर जोर दिया। लोकेश कन्नौजे ने कहा, “पेड़-पौधे हमारे जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। जल, जमीन और जीवन को सुरक्षित रखने के लिए हर मनुष्य को पौधे लगाने को लेकर जागरूक होना चाहिए।” उन्होंने सभी से पौधे लगाने का आग्रह किया और कहा कि पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए पौधा लगाना अनिवार्य है। “हमें पेड़ों से ऑक्सीजन मिलता है। जल और ऑक्सीजन के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। जब धरती पर वृक्ष रहेंगे तब ही पर्यावरण संरक्षित रहेगा,” लोकेश ने कहा। उन्होंने इस अवसर पर पेड़-पौधों की अनमोल विरासत को बचाए रखने का संदेश दिया और कहा कि यह हम सभी का दायित्व है। “पेड़-पौधों के अभाव में वातावरण प्रदूषित हो जाता है, जिसके कारण लोगों को बीमारियों से जूझना पड़ता है।” इस दौरान प्रमुख रूप से उपस्थित जन संस्था के प्राचार्य दिनेश कुमार साहू, शिक्षक देवानंद पटेल, भगवान दास कुर्रे, शिक्षिका दीपिका तिर्की, शुशिला जांगड़े, आशा देवांगन, प्रभा देवांगन, सुधा कन्नौजे, ग्राम पंचायत बलौदी के वरिष्ठ नागरिक रामसागर कश्यप, पंचराम बघेल, तामेश्वर यादव, पुरषोत्तम बघेल, शाला नायक रोशन बंजारे, उप शाला नायक खिलेश्वरी साहू, अनुशासन प्रभारी युवराज कन्नौजे, स्वक्षता प्रभारी खिलेंद्री देवांगन, सांस्कृतिक प्रभारी काजल गृतलहरे, क्रीड़ा प्रभारी मयंक बघेल एवम सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। इस वृक्षारोपण कार्यक्रम ने स्थानीय समुदाय में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का काम किया और सभी को पौधारोपण की महत्वपूर्णता का एहसास कराया। लोकेश कन्नौजे के इस प्रयास की सभी ने सराहना की और इसे एक प्रेरणादायक पहल माना।

**पर्यावरण को स्वच्छ बनाने का सन्देश देते हुए रजक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष लोकेश कनौजे ने वृक्षारोपण कर मनाया अपना 32वां जन्मदिन** मिथलेश वर्मा बलौदा बाजार रजक कल्याण बोर्ड के प्रथम…

IHRCCO भारत के मीडिया प्रभारी मनोज वर्मा स्वतंत्र ने की छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री मान. अरुण साव से मुलाकात। समाचार रायपुर छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन (IHRCCO) भारत के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी/ छत्तीसगढ़ पत्रकार जनकल्याण समिति के संस्थापक/अध्यक्ष . मनोज वर्मा ( स्वतंत्र) ने छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री मान अरुण साव से मुलाकात कर संगठन के द्वारा किए जा रहे कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए अवगत कराया की छत्तीसगढ़ पत्रकार जनकल्याण समिति एवं अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन( IHRCCO) भारत के तत्वावधान में प्रदेश में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है । एवं इसी अवसर पर संगठन के द्वारा बहुरंगी पंचायत पुष्प की प्रथम अंक भी प्रकाशित किया जायेगा। जिसका विमोचन इसी कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों द्वारा विमोचन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जायेगा इस कार्यक्रम में मुंबई महाराष्ट्र के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेगा । मनोज वर्मा स्वतंत्र ने यह भी जानकारी देते हुए प्रेस वार्ता में जानकारी दिया की इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के साथ साथ मुंबई एवं दिल्ली से विशेष अतिथियों को भी आमंत्रित किया गया है। इस कार्यक्रम में मिस इंडिया , मिस मुंबई बॉलीवुड के नामी कलाकारों के द्वारा प्रदेश भर के सभी वर्गो के लगभग 500 लोगों को सम्मानित एक ही मंच में किया जायेगा । स्वतंत्र ने बताया की संगठन की ओर से कार्यक्रम को भव्य एवं शानदार एवं सफल बनाने के लिए संगठन की कोर कमेटी छत्तीसगढ़ के सभी बाकी मंत्री महोदय से जल्द ही मिलकर संगठन के कार्यों को अवगत कराएगी । इसके लिए पूरी तरह से तैयारी की जा रही है इस अवसर के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।

IHRCCO भारत के मीडिया प्रभारी मनोज वर्मा स्वतंत्र ने की छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री मान. अरुण साव से मुलाकात। समाचार रायपुर छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन (IHRCCO) भारत के…

IHRCCO भारत के मीडिया प्रभारी मनोज वर्मा स्वतंत्र ने की छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री मान. अरुण साव से मुलाकात। समाचार रायपुर छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन (IHRCCO) भारत के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी/ छत्तीसगढ़ पत्रकार जनकल्याण समिति के संस्थापक/अध्यक्ष . मनोज वर्मा ( स्वतंत्र) ने छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री मान अरुण साव से मुलाकात कर संगठन के द्वारा किए जा रहे कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए अवगत कराया की छत्तीसगढ़ पत्रकार जनकल्याण समिति एवं अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन( IHRCCO) भारत के तत्वावधान में प्रदेश में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है । एवं इसी अवसर पर संगठन के द्वारा बहुरंगी पंचायत पुष्प की प्रथम अंक भी प्रकाशित किया जायेगा। जिसका विमोचन इसी कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों द्वारा विमोचन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जायेगा इस कार्यक्रम में मुंबई महाराष्ट्र के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेगा । मनोज वर्मा स्वतंत्र ने यह भी जानकारी देते हुए प्रेस वार्ता में जानकारी दिया की इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के साथ साथ मुंबई एवं दिल्ली से विशेष अतिथियों को भी आमंत्रित किया गया है। इस कार्यक्रम में मिस इंडिया , मिस मुंबई बॉलीवुड के नामी कलाकारों के द्वारा प्रदेश भर के सभी वर्गो के लगभग 500 लोगों को सम्मानित एक ही मंच में किया जायेगा । स्वतंत्र ने बताया की संगठन की ओर से कार्यक्रम को भव्य एवं शानदार एवं सफल बनाने के लिए संगठन की कोर कमेटी छत्तीसगढ़ के सभी बाकी मंत्री महोदय से जल्द ही मिलकर संगठन के कार्यों को अवगत कराएगी । इसके लिए पूरी तरह से तैयारी की जा रही है इस अवसर के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।

IHRCCO भारत के मीडिया प्रभारी मनोज वर्मा स्वतंत्र ने की छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री मान. अरुण साव से मुलाकात। समाचार रायपुर छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन (IHRCCO) भारत के…

शिवश्री सेवाभावी संस्था की संस्थापिका मनीषा जाधव की अनोखी पहल गरीब बच्चो को फ्री कोचिंग की सुविधा।

समाचार एरोली नवी मुंबई शिवश्री सेवाभावी संस्था की संस्थापिका मनीषा जाधव ने समाज के एक गरीब स्तर के बच्चों के लिए अपनी संस्था की तरफ से ऐरोली सेक्टर 1 के…

शिवश्री सेवाभावी संस्था की संस्थापिका मनीषा जाधव की अनोखी पहल गरीब बच्चो को फ्री कोचिंग की सुविधा। समाचार एरोली नवी मुंबई शिवश्री सेवाभावी संस्था की संस्थापिका मनीषा जाधव ने समाज के एक गरीब स्तर के बच्चों के लिए अपनी संस्था की तरफ से ऐरोली सेक्टर 1 के सरकारी स्कूल एवं प्राइवेट स्कूल के बच्चों को निशुल्क कोचिंग देकर समाज के दबे कुचले बच्चों का भविष्य बनाने में अपना पूरा योगदान दे रहीं है। बता दें की मैडम जाधव के साथ पूरी टीम है जो समय समय पर गरीब बच्चों को एवं जरूरत मंद छात्र छात्राओं को कॉपी, बुक, पेन, ड्रेस ,भी अवलेबल कराती है। उनकी संगठा का मात्र एक ही उद्देश्य है की कोई बच्चा अनपढ़ न रहे और कोई बच्चा किसी भी प्रकार के गलत रास्ते में न जा सके श्री मनीषा जाधव जी ने बताया की अभी तक हमने कई महिलाओं को रोजगार एवं मनोरंजन के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते है। संस्था संस्था के द्वारा समय समय पर बच्चों को स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत शिक्षा प्रदान करती है।

शिवश्री सेवाभावी संस्था की संस्थापिका मनीषा जाधव की अनोखी पहल गरीब बच्चो को फ्री कोचिंग की सुविधा। समाचार एरोली नवी मुंबई शिवश्री सेवाभावी संस्था की संस्थापिका मनीषा जाधव ने समाज…

जिला ब्यूरो सुनील साहू *जांजगीर चाम्पा पुलिस* ✴️दिनांक 19.07.24✴️ *⏺️ हमर पुलिस हमर संग अभियान के तहत जिला जांजगीर चाम्पा पुलिस ने अलग अलग जिला क्षेत्रो से 65 नग गुम मोबाइल किया बरामद, कीमती करीबन 9,00,000/- नौ लाख रुपये मात्र* *⏺️ पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला (भा.पु.से.) द्वारा सायबर सेल जांजगीर में मोबाइल धारक (मालिक) को किया गया वितरण* *⏺️मोबाइल पाकर आम नागरिकों के चेहरे में आयी मुस्कुराहट* *⏺️ मोबाइल धारक द्वारा अपनी एंड्रॉइड फोन के गुम होने की सूचना थानों में दिया गया था, जिसका पता तलाश व खोजबीन साइबर सेल जांजगीर द्वारा किया जा रहा था* *⏺️CEIR PORTAL जो गुम मोबाईल की जानकारी हेतु भारत सरकार द्वारा लाॅच किया गया है के माध्यम से कुल 65 मोबाईल बरामद कर मोबाईल स्वामी को सुपुर्द किया गया* *⏺️ अभियान के तहत जांजगीर चाम्पा जिले के अलावा, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, रायपुर, दुर्ग, सक्ती एवम अन्य स्थानों से गुम मोबाइलो को किया गया बरामद* *⏺️ मोबाइल धारकों को अपने मोबाइल फोन मिलने की कोई उम्मीद नही थी लेकिन पुलिस द्वारा सायबर सेल की तकनीकी सहायता से बरामद कर मोबाइल धारक को वापस किया गया* *⏺️ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अपील है की अपने मोबाइल को सम्हाल कर रखे यदि गुम या चोरी होती है तो तत्काल दस्तावेज के साथ थाना जाकर सूचना देवे* *⏺️ ज्यादातर मोबाइल हाट बाजार, मेला, मंढई में गुम होते है ऐसे जगहों पर अपने मोबाइल का उपयोग ध्यान से करने हेतु सुझाव दिया गया* *⏺️ यदि किसी व्यक्ति को रास्ते मे कोई मोबाइल गिरा हुआ मिले तो उसे तत्काल नजदीकी थाने में जमा करे और अच्छे नागरिक होने का परिचय देने हेतु सुझाव दिया गया* *⏺️ कोई दुकानदार बिना बिल दिये जिसमे IMEI न लिखा हो उसे कतई न खरीदे हो सकता है वो मोबाइल चोरी का हो या किसी अन्य घटना में उपयोग किया गया हो, के संबंध सुझाव दिया गया* ➡️ इसी तारतम्य में उपस्थित लोगो को पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सायबर क्राईम एवं सायबर फ्राड से संबंधित जानकारी देते हुए इससे बचाव का उपाय एवं उसकी उपयागिता के बारे तथा महिला सुरक्षा संबंधित जानकारी दिया गया गुम/चोरी हुए मोबाईल फोन को बरामद करने के दौरान साईबर टीम द्वारा तकनीकी विष्लेशण कर वर्तमान में चला रहे मोबाईल धारक से गुम होने या चोरी की मोबाईल उसके द्वारा चलाये जाने की जानकारी देकर उसे सायबर सेल जांजगीर चाम्पा में जमा कराने कहने पर मोबाईल धारक द्वारा मोबाईल फोन को बंद भी कर दिया जाता था। जिस पर सायबर टीम द्वारा अन्य राज्यों की पुलिस से समन्वय स्थापित कर मोबाईल धारक को तस्दीक कराकर उनसे मोबाईल फोन बरामद कर थाने में जमा कराया जाता था। उसके पश्चात् अन्य राज्यों एवं विभिन्न जिलों से मोबाईल फोन को कुरियर के माध्यम से मंगाया गया है। इस दौरान कुछ मोबाईल धारको को चोरी या गुम मोबाईल चलाये के बारे में बताये जाने पर स्वयं से भी कुरियर कराया गया है। चोरी के मोबाईल जिन मामलों में बरामद हुए है उन पर वैधानिक कार्यवाही की जा रहीं है। ⏩जांजगीर चाम्पा पुलिस समस्त जनता से अपील करती है, कि *मोबाईल फोन गुम/चोरी होने की स्थिति में तत्काल www.ceir.gov.in पोर्टल में गुम होने के संबंध में जानकारी भेजे एवं अपने नजदीकी थाना/सायबर सेल से संपर्क करें, जिससे मोबाईल फोन का किसी भी अपराध में उपयोग ना हो सके*। अपने मोबाईल फोन को हमेशा पासवर्ड प्रोटेक्टेड रखें। तथा जागरूक रहकर ही किसी भी प्रकार के सायबर अपराध से बचा जा सकता है। ⏩ उक्त कार्यवाही पर्यवेक्षण अधिकारी उप पुलिस अधीक्षक अनिल कुर्रे के नेतृत्व में सायबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक पारस पटेल, ASI विवेक कुमार सिंह, प्रधान आर मनोज तिग्गा, विवेक सिंह, आर. सिदार सिंह पैकरा, रोहित कहरा, आनंद सिंह, अर्जुन यादव, महिला आर दिव्या सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

जिला ब्यूरो सुनील साहू *जांजगीर चाम्पा पुलिस* ✴️दिनांक 19.07.24✴️ *⏺️ हमर पुलिस हमर संग अभियान के तहत जिला जांजगीर चाम्पा पुलिस ने अलग अलग जिला क्षेत्रो से 65 नग गुम…

जिला ब्यूरो सुनील साहू *जांजगीर चाम्पा पुलिस* ✴️दिनांक 19.07.24✴️ ➡️ *जिले में अपराध नियंत्रण कार्यवाही के अंतर्गत धारदार हथियार तथा पिस्टल नुमा लाइटर हुए जप्त** *➡️ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स से धारदार व बटन दार चाकू पिस्टल नुमा लाइटर मंगाने वाले के विरुद्ध चलाया गया विशेष अभियान* *➡️ अपराधों की रोकथाम हेतु ऑनलाइन शॉपिंग साइट से मंगाए गए चाकू छुरी एवं पिस्टल नुमा लाइटर को किया गया बरामद* *➡️ साइबर सेल द्वारा विभिन्न ऑनलाइन शॉपिंग साइट से तकनीकी जानकारी प्राप्त कर कुल 35 नग चाकू छुरी धारदार हथियार तथा 8 नग पिस्टल नुमा लाइटर बरामद किया गया* ⏩ *श्री विवेक शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा* के निर्देशन में जिला पुलिस जांजगीर चांपा लगातार अवैध कार्यों में लिप्त लोगों पर कार्यवाही कर रही है, इसी तारतम्य में अवैध रूप से धारदार हथियार बटन दार चाकू तथा पिस्टल नुमा लाइटर इत्यादि रखने वालों पर भी नजर रखी जा रही थी, चूंकि इस प्रकार के हथियारो से अपराध घटित करने एवं अनेक प्रकार की अप्रिय घटना घटित होने की संभावनाएं बनी रहती है। कई ऑनलाइन शॉपिंग साइट से भी इस प्रकार के हथियार मांगे जाने की सूचना पर साइबर सेल के माध्यम से तकनीकी जानकारी प्राप्त कर ऐसे व्यक्तियों की सूची प्राप्त की गई, जिन्होंने इस प्रकार के हथियार मंगाए हैं , ऐसे लोगों से संपर्क कर उनके हथियार बरामद किए गए तथा उन सभी को इस प्रकार के हथियार मंगवाने का कारण पूछा गया, जिसमें कुछ लोगों द्वारा घरेलू कार्य एवं कुछ युवकों द्वारा फैशन के कारण इस प्रकार के डिजाइनर चाकू तथा पिस्टल नुमा लाइटर इत्यादि मंगाये थे। सभी को बरामद किया गया एवं इनके धारकों को समझाइश दिया गया। तथा इस प्रकार के हथियार नहीं मंगवाने की समझाइए दी गई। साइबर सेल द्वारा की गई इस कार्यवाही में लगभग 35 चाकू एवं 08 पिस्टल नुमा लाइटर बरामद किया गया है , जिसमें कुछ छोटी कुछ बटन दार चाकू भी शामिल है। ⏩ उक्त बरामदगी अभियान के दौरान पाए गए कि मंगाया चाकू युवा वर्ग के लोग हैं जिसमें ज्यादातर 20 से 25 साल के युवाओं की संख्या अधिकतम पाई गई इस हेतु पालक अभिभावकों से अपील की जा रही है कि अपने बच्चों को इस प्रकार के धारदार हथियार चाकू छुरी ना रखने समझाइश दे। ⏩ उपरोक्त बरामद किया गया चाकू एवं एयरपिस्टल फ्लिपकार्ट, स्नैपडील तथा अन्य शॉपिंग साइट से मंगाए गए थे। भविष्य में भी अन्य शॉपिंग साइटों से संपर्क कर जानकारी मंगाया जाएगा, साथ ही लोकल विक्रेताओं से भी इस प्रकार के धारदार हथियार फैंसी चाकू छुरी बेचने पर पाबंदी लगाई जावेगी। ⏩ उक्त कार्यवाही पर्यवेक्षण अधिकारी उप पुलिस अधीक्षक अनिल कुर्रे के नेतृत्व में सायबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक पारस पटेल, ASI विवेक कुमार सिंह, प्रधान आर मनोज तिग्गा, विवेक सिंह, आर. सिदार सिंह पैकरा, रोहित कहरा, आनंद सिंह, अर्जुन यादव म.आर दिव्या सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

जिला ब्यूरो सुनील साहू *जांजगीर चाम्पा पुलिस* ✴️दिनांक 19.07.24✴️ ➡️ *जिले में अपराध नियंत्रण कार्यवाही के अंतर्गत धारदार हथियार तथा पिस्टल नुमा लाइटर हुए जप्त** *➡️ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स से धारदार…

जिला ब्यूरो सुनील साहू जांजगीर-चांपा पुलिस *दिनांक 19.07.2024* *⏺️काम दिलाने के नाम से लाखो रूपया लेकर धोखाधड़ी करने वाली महिला आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना चाम्पा पुलिस को मिली सफलता* *⏺️आरोपिया के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल को किया गया जप्त* *⏺️आरोपीया के विरुद्ध धारा 420 भादवि के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर* *⏺️आरोपी ज्योति देवांगन उम्र 33 वर्ष निवासी कोरवा पारा चाम्पा थाना चाम्पा जिला जांजगीर चांपा* ⏩ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी रामनरेश कश्यप थाना चांपा द्वारा दिनांक 31.03.24 को लिखित आवेदन प्रस्तुत कर अपने साथ 01 लाख 74 हजार रूपये का धोखाधडी होने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराया जिसमे दिसंबर 2022 को आरोपिया ज्योति देवांगन जो चाम्पा की है, जो गुड़गांव में रहकर काम करती है। प्रार्थी को फेसबूक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट आया जिसको स्वीकार करने के बाद आरोपीया ज्योति देवांगन से उसके मोबाईल के माध्यम से आपस में दोनो का बातचीत होने लगा। जिसमे आरोपी ज्योति देवांगन बोली की वह मल्टी मिलियन डॉलर के प्रोजेक्ट में अच्छे पद में काम कर रही है प्रोजेक्ट में काम करने के लिए कुछ लोगों की आवश्यकता है। आप भी इसमे काम कर लो अच्छा खासा मुनाफा कमा सकते है बोलकर प्रार्थी को झांसे में ले लिया और अलग-अलग किस्तो में कुल 1,74,000/ रुपये आरोपिया ज्योति देवागन ने अपने खाता पर फोनपे के माध्यम से ले लिया गया। प्रार्थी द्वारा मल्टी मिलियन डालर के प्रोजेक्ट के बारे में पूछने व उसमे जो काम है वो बताओ जिसके लिए आपने पैसे लिए है बोलने पर अरोपिया ने कहा की आपका लाइसेन्स बाद में मिलेगा कहकर टालती रही और आज तक ना तो कोई मल्टी मिलियन डालर का कोई प्रोजेक्ट नहीं दिखा। प्रार्थी द्वारा अपना रकम मांगने पर उसे भी वापस नहीं दे रही है। अरोपिया द्वारा झांसा देकर छलकपट धोखाधड़ी कर रुपये ठग ली है। प्रार्थी कि रिपोर्ट पर अरोपिया कु. ज्योति देवांगन के विरूद्ध थाना चाम्पा में अप. क्र. 164/2024 धारा 420 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। ⏩ धोखाधड़ी संबधी प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए *श्री विवेक शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चाम्पा* के निर्देशन में आरोपिया को थाना चाम्पा पुलिस द्वारा पकड़ा जिसको धोखाधड़ी करने के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार करने तथा आरोपिया के विरूद्ध अपराध धारा सदर का सबुत पायें जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा चुका है। ⏩सम्पूर्ण कार्यवाही में निरी. डॉ नरेश पटेल, सउनि मुकेश कुमार पांडेय, महिला प्रआर श्यामा जायसवाल, आर. डिकेश्वर साहू का सराहनीय योगदान रहा।

जिला ब्यूरो सुनील साहू जांजगीर-चांपा पुलिस *दिनांक 19.07.2024* *⏺️काम दिलाने के नाम से लाखो रूपया लेकर धोखाधड़ी करने वाली महिला आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना चाम्पा पुलिस को मिली…

You missed