Category: Uncategorized

*नारी शक्ति गौरव सम्मान समारोह 18 मार्च को रायपुर में 101 मातृ शक्तियों का होगा सम्मान ।। मनोज वर्मा स्वतंत्र* । समाचार रायपुर छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ पत्रकार जन कल्याण समिति, प्रथम दस्तक न्यूज़ चैनल एवं दैनिक प्रदेश जन आवाज की ओर से छत्तीसगढ़ नारी शक्ति गौरव सम्मान का आयोजन किया जाएगा। आज एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए संगठन के संस्थापक, अध्यक्ष ,चेयरमैन एवं अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन भारत के राष्ट्रीय प्रभारी मीडिया सेल, वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी माननीय श्री मनोज वर्मा जी स्वतंत्र ने जानकारी देते हुए कहा कि आगामी 18 मार्च को रायपुर नगर की प्रथम महिला स्वतंत्रता सेनानी रायपुर नगर छत्तीसगढ़ की डॉ. राधा बाई जी एवं भारतीय आयुध दिवस के अवसर पर नारी शक्ति गौरव सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा इससे प्रदेश के साथ-साथ आस – पास के प्रदेशों के मातृशक्ति को जिसमें इतने क्षेत्रों में जैसे आदर्श ग्राम पंचायत रत्न, विधि रत्न, शिक्षा रत्न, समाज रत्न, उद्योग रत्न, सांस्कृतिक रत्न ,स्वास्थ्य रत्न , कोरोना योद्धा रत्न ,व्यवसाय रत्न, नारी शक्ति रत्न से इन सभी वर्गों से उत्कृष्ट कार्य किए हुए मातृशक्तियों को गौरव सम्मान देकर सम्मानित किया जाएगा श्री स्वतंत्र जी ने इस अवसर पर जानकारी देते हुए बताया कि सभी मातृशक्तियों को एक ही कलर का ड्रेस कोड संगठन की ओर से दिया जाएगा। जिसमें प्रतीक चिन्ह, प्रशस्वीय पत्र ,साड़ी,आई डी कार्ड पुष्प गुच्छ पर सभी को फेटा दिया जाएगा इससे कार्यक्रम को एक अलग पहचान मिल सके कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार किया जा रहा है कार्यक्रम में वी आई पी कार्ड लेकर आना अनिवार्य किया गया इसमें संगठन की चुनिंदा लोगों को ही प्रवेश दिया जाएगा जो संगठन के प्रति जागरूकता लाने का कार्य कर रहे हैं श्री स्वतंत्र जी ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि मार्च के पहले सप्ताह में संगठन की आवश्यक बैठक बुलाई जाएगी और उसी दिन सभी को काम सोपा जाएगा इस अवसर पर दैनिक प्रदेश जन आवाज के संपर्क प्रधान संपादक नरेंद्र सिकरवार ग्वालियर से रायपुर दौरे पर पहुंचे और उन्होंने आयोजन के रूप में अपना नाम संगठन को नामित किया श्री सिकरवार की में कार्यक्रम चलाना करते हुए कार्यक्रम की सफलता के लिए मंगल कामना की

आज श्री नीलकंठ सेवा संस्था छत्तीसगढ में हर साल की भाती इस बार भी महाशिवरात्रि 2024 महोत्सव का कार्यक्रम है जिसमें 5 मार्च से 9 मार्च तक चलेगा जिसमे सोभा यात्रा नीलकंठेस्वर मंदिर नहर पारा से मौहदापारा जय स्तंभ होते राठौर चौक होते हुए श्री नीलकंठ सेवा संस्था नर्मदा पारा में आएगा और महा प्रसादी भोग भंडारा किया जाएगा इसमें सब सनातनी हिन्दू धर्म के लोगो को आमंत्रण किया जा रहा है इसमें कोई पार्टी विशेष नही है सभी सनातनी को आमंत्रण है छत्तीसगढ साशन के मंत्री विधायक सब पहुचेंगे श्री नीलकंठ त्रिपाठी महराज ने जानकारी दिए साथ में प्रदेश प्रवक्ता नीरज पांडे ने जानकारी दिया कार्यक्रम की पूरी तैयारी कर लिया गया है साथ में बात करते हुए छत्तीसगढ पत्रकार जन कल्याण समिति के और प्रथम दस्तक न्यूज़ चैनल के रिपोर्टर दुर्गेश वर्मा और सूरज पटेल से बात किया और मीडिया में अपना बात रखा सब सनातनी को आमंत्रण किया धन्यवाद किया सब का !

*हमारे पूर्व साथी मनोज वर्मा जी को पुनः दैनिक प्रदेश जन आवाज एवं दैनिक वतन जन आवाज परिवार के वह हमेशा हिस्सा रहे हैं* * *एक बार फिर से उन्हें संपादक मंडल में संपादक की जवाबदारी दी जाती है और साथ ही साथ छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के प्रभारी का दायित्व उन्हें दिया जाता है दैनिक प्रदेश जन आवाज समाचार पत्र समूह ऐसी आशा करता है कि उनकी मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र मेंसमाचार पत्र समूह नई ऊंचाइयों को छूएगा इसी आशा और उम्मीद के साथ* *आपका साथी नरेंद्र सिकरवार पत्रकार*

प्रेस विज्ञप्ति माघी पूर्णिमा के पावन अवसर पर करणी सेना ने की खारुन गंगा महाआरती दिनांक 24 फरवरी 2024 | शनिवार, महादेव घाट रायपुर माघी पूर्णिमा की संध्या को दीपकों की रौशनी से जगमगा उठा जब करणी सेना प्रदेश अध्यक्ष एवं माँ खारुन गंगा महाआरती जनसेवा समिति के प्रमुख वीरेन्द्र सिंह तोमर के नेतृत्व में एक बार पुनः रायपुर के महादेव घाट पर पूर्णिमा की संध्या पर बनारस घाट की तर्ज पर खारुन गंगा महाआरती का आयोजन किया गया जिसमें बृहद संख्या में शहर भर के श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। खारुन गंगा मैया की यह महाआरती गत एक वर्ष से निरंतर प्रत्येक माह की पूर्णिमा की संध्या पर होती आ रही है जिसमें हजारों की संख्या में शहर भर के श्रद्धालु सम्मिलित होकर दीपदान कर पुण्य प्राप्त करते हैं। बीते दिसंबर इस महाआरती का वार्षिकोत्सव अत्यंत गरिमामय रूप से संपन्न हुआ जिसमें 108 ब्राह्मणों द्वारा आरती कर विश्व कीर्तिमान रचा गया। इस बार भी प्रशिक्षित ब्राह्मणों द्वारा संपूर्ण विधि विधान से मंत्रोच्चार के साथ आरती संपन्न हुई। सभी आगंतुकों ने खारुन एवं भारत की सभी नदियों को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। निरंतर एक वर्ष से खारुन आरती देश भर के श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र बनती जा रही है जिससे प्रेरणा लेकर देश भर में अन्य स्थानों पर भी इस प्रकार के आयोजन किये जा रहे हैं। खारुन गंगा आरती समिति के प्रमुख वीरेंद्र सिंह तोमर के अनुसार यह आरती सनातनी हिंदुओं के लिए एकजुट होकर देश समाज एवं प्रकृति के प्रति अपनी-अपनी ज़िम्मेदारी तय करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

*अश्वमेध यज्ञ में शामिल होने वाले छत्तीसगढ़ के गायत्री परिवार के सदस्यों का मनोज वर्मा जी ( स्वतंत्र ) ने मुंबई पहुंचते ही किया स्वागत ।* समाचार मुंबई :- मुंबई के खारघर स्थित पेठपाडा मैदान में अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में 21 फरवरी से 25 फरवरी 2024 तक कारपोरेट पार्क ग्राउंड पेठपादा मैट्रो स्टेशन खारघर नवी मुंबई महाराष्ट्र में राष्ट्रीय एकता,प्राणी मात्र के कल्याण एवं विश्व शांति को समर्पित एक महान आध्यात्मिक प्रयोग के रूप में किया जा रहा है।इस अवसर पर 1008 यज्ञ कुंडों की दिव्य यज्ञ शाला – हिमांलय की अखंड अग्नि से यज्ञ ज्योति प्रज्वलित किया जायेगा 21 फरवरी को कार्यक्रम की शुरुआत विशाल कलश यात्रा से किया जायेगा। महाराष्ट्र के 50 दिव्य तीर्थ क्षेत्रों से रज और जल द्वारा अभिसिंचित किया जायेगा। बलौदा बाजार भाटापारा जिले के भाटापारा ब्लॉक से आए सैकड़ों लोगों का स्वागत ठाणे स्टेशन में उतरते ही किया गया उसके बाद सभी सदस्यों को खारघर स्थित अश्वमेघ यज्ञ स्थल तक स सम्मान स्वागत के साथ पहुंचाया गया ।

गीता सेवा संस्थान के संस्थापक अभय साहू जी द्वारा गौशाला में पौधे का रोपण किया गया जिससे आने वाले समय मे गौशाला की गायों को पेड़ की छाया मिल सके संस्था के द्वारा कल रोड़ एक्सीडेंट में घायल एक गाय को गौशाला में लाकर उसका इलाज भी किया जा रहा है

ःः प्रेस विज्ञप्ति:ः जिला बस्तर,जगदलपुर दिनाॅंक-16.02.2024  # शहर में एक गैंग के गुर्गों द्वारा दूसरे गैंग के सरगना को पिस्टल से जान से मारने की नियत से फायर करने वाले छः युवको पर पर बस्तर पुलिस की कार्यवाही  # आरोपियो के द्वारा रात के अंधेरे में नया बस स्टैण्ड में घटना को दिया गया अंजाम  # आरोपियो के खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट, 506, 307, 120B आईपीसी मामला थाना बोधघाट में दर्ज # सभी आरोपी घटना रिपोर्ट के 24 घंटे के अंदर पुलिस के गिरफ्त में  # जप्त संपत्ति- एक नग देशी पिस्टल, 02 नग कारतूस, 02 चाकू, 09 मोबाइल, एक कार। *नाम आरोपी-* 1.राज दुर्गा उर्फ पदुनाथ दुर्गा पिता कृष्णनाथ दुर्गा उम्र 29 वर्ष निवासी परपा नाका गीदम रोड़ तेतरकुटी महाराणा छत्रपति वार्ड जगदलपुर जिला बस्तर (छ.ग.)। 2. चिराग साहू पिता राकेष साहू उम्र 21वर्ष निवासी कुम्हारपारा सुभाष पेट्रोल पम्प के सामने जगदलपुर जिला बस्तर (छ.ग.) 3. मोहम्मद अल्ताफ खान पिता मोहम्मद मेहताब उम्र 29 वर्ष निवासी वृन्दावन कालोनी मस्जिद के पास थाना बोधघाट जगदलपुर जिला बस्तर (छ.ग.)। 4. किशोर चालान पिता अखलेश्वर चालान उम्र 24 वर्ष निवासी बोधघाट डोगरीपारा मनके फर्नीचर थाना बोधघाट जिला बस्तर (छ.ग.) 5. त्रिनाथ दुर्गा उर्फ नाथु पिता कृष्णानाथ दुर्गा उम्र 38 वर्ष निवासी तेतरकुटी जगदलपुर जिल बस्तर(छ.ग.) 6. हेमंत ध्रुव उर्फ टाकलु पिता राजेन्द्र ध्रुव उम्र 32 वर्ष निवासी महाराणा प्रताप वार्ड 47 तेतरकुटी थाना बोधघाट जिला- बस्तर(छ.ग.) –000– विवरणः- पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस द्वारा आपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में नया बस स्टैण्ड में दिनांक 14-15.02.24 की रात में एक शहर के एक गैंग गुर्गों द्वारा दूसरे गैंग के सरगना को पिस्टल से जान से मारने की धमकी देते हुए फायर कर जान से मारने का असफल प्रयास करने वाले छः युवकों पर कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है। ज्ञात हो कि दिनांक 14-15 फरवरी 2024 को नया बस स्टैण्ड सुलभ शौचालय के पास में प्रार्थी अमित शर्मा को नाथू व टाकलू भैय्या का केश वापस नहीं लेगा ना कहते हुए राज दुग्गा अपने पीछे कमर के पास से एक पिस्टल जैसे दिखने वाले हथियार निकालकर लहराते हुए मेरे सामने चलाये कि प्रार्थी के रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध थाना बोधघाट में अपराध पंजीबद्ध कर, अनुसंधान में लेकर उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन एवं अति. पुलिस अधीक्षक श्री माहेश्वर नाग, नगर पुलिस अधीक्षक श्री विकास कुमार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट-कोतवाली के नेतृत्व में अलग-अलग टीम गठित कर आरोपियों की पतासाजी हेतु सभी टीम को तुरंत विभिन्न दिशाओं पर रवाना किया गया, विभिन्न टीम के लगातार अथक प्रयास से 04 आरोपीगण राज दुग्गा, चिराग साहू, किशोर चालान तथा मोहम्मद अल्ताफ जो घटना को अंजाम देकर तत्काल ओडिसा फरार हो गए थे को पकड़ने में सफलता मिली तत्पश्चात उक्त अरोपीगण के मेमोरेंडम कथनानुसार अन्य 02 आरोपीगण त्रिनाथ दुर्गा एवम हेमंत ध्रुव को जगदलपुर से पकड़ने में सफलता मिली जिनसे से पुछताछ करने पर बताये की प्रार्थी को पिस्टल से जान से मारने की नियत से जान से मारने का असफल प्रयास कर अपराध कारित करना स्वीकार किए जो आरोपियो से पिस्टल को बरामद- जप्त कर, गिरफ्तार किया गया। आरोपियो को माननीय न्यायालय न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है। *महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी:-* निरीक्षक – कविता धुर्वे, लीलाधर राठौर, सुरेश जांगड़े उपनिरीक्षक – अरुण मरकाम, प्रमोद ठाकुर, अमित सिदार, लोकेश्वर नाग प्रआर. – पवन श्रीवास्तव, उमेश चंदेल, नितेश मेश्राम आर. – युवराज ठाकुर, भूपेंद्र नेताम, प्रकाश नायक, भैरव सिन्हा, DRG के जवान।

सस्थापक /अध्यक्ष मनोज वर्मा स्वतंत्र ने प्रथम दस्तक न्यूज चैनल एवं छत्तीसगढ़ पत्रकार जनकल्याण समिति की रायपुर, दुर्ग इकाई की बैठक ली। प्रथम दस्तक न्यूज चैनल एवं छत्तीसगढ़ पत्रकार जनकल्याण समिति की रायपुर /दुर्ग इकाई की बैठक ली,जिसमे एक्टिव पत्रकारों को टी शर्ट,आई डी कार्ड, प्रदान किया गया। इस बैठक में सभी पत्रकार साथियों को शामिल होने के लिए सूचना दिया गया था । जिसमे आज के मीटिंग में जितने पत्रकार साथी शामिल हुए उन्हें ही 2024 का प्रेस आई दिया गया बाकी के जीतने पुराने 2023 के पत्रकार साथी थे सभी को प्रथम दस्तक के संचालक श्री मनोज वर्मा स्वतंत्र जी ने हटाते हुए कहा की अगर आज आए हुए पत्रकारों के अलावा कोई भी हमारे प्रथम दस्तक के रूप में पुराना कार्ड लेकर जिसका कार्ड की डेट समाप्त हो गया है किसी भी तरीके से उसका इस्तमाल करते हुए पकड़े जाने पर उन पर कानूनी कार्यवाही करने की चेतावनी देते हुए कहा की हमारी कानूनी सलाहकार श्रीमती वर्षा जैन जी उनके ऊपर त्वरित कार्यवाही करेंगी। संगठन एवं न्यूज चैनल के संरक्षक माननीय श्री अमित बघेल जी एवं सलाहकार टीम को इनकी सूचना लिखित में दिया जायेगा उसके बाद उनकी सहमति के बाद सभी 2024 के पत्रकारों की लिस्ट सभी जिले के कलेक्टर कार्यालय , एस पी,कार्यालय, जिला जन संपर्क कार्यालय ,एवं नजदीकी पुलिस स्टेशन में जमा कर दिया जाएगा।बाकी 2023 में जिनका इन सभी संबंधित कार्यालयों में जमा है उसे निरस्त कर दिया जाएगा ।एवं 2024 के सभी पत्रकारों को आगाह किया गया की जो पत्रकार 3 मांह तक न्यूज रिपोर्टिंग नही करेंगे 3 उन्हें भी हटा दिया जाएगा उनके स्थान पर दूसरे पत्रकारों की नियुक्ति कर दिया जाएगा ।और उन्हे ताकीद किया गया की जो काम पत्रकारों को संपादक , संरक्षक, एवं सलाहकार के द्वारा दिया जायेगा उसी काम को करना होगा ,अगर 2024 के नियुक्त पत्रकार इसके अलावा कुछ भी अलग काम करते है उनके ऊपर ठोस कदम उठाने के लिए कोर कमेटी कानूनी कार्यवाही के साथ उनकी कार्ड को निरस्त कर दिया जायेगा।जिसके लिए स्वयं पत्रकार की जिम्मेदारी होगी। संगठन की तरफ से 2024 में अभी किसी को पद नही दिया गया है 20 फरवरी से संगठन का विस्तार किया जायेगा जिसमे पहले सभी को सदस्य के रूप में रख जायेगा उसके बाद 3 माह सदस्य रहकर काम करेगा। 3 माह बाद संगठन की कोर कमेटी के द्वारा पदभार दिया जाएगा । अन्यथा उन्हें सदस्य के रूप में ही काम करते रहना पड़ेगा। इसके बाद अंत में श्री स्वतंत्र जी ने पुराने पत्रकारों को कार्ड जमा करने को कहा गया है एवं कोई भी पत्रकार अपना कार्ड डी पी में या फेस बुक डालने के लिए उन्हें मना किया गया।इस अवसर पर संगठन के बहुत से पत्रकार सम्मलीत हुए।

प्रेस विज्ञप्ति बलौदा बाजार…… मांगने से भीख मिलती है अधिकार नहीं, अधिकार के लिए लड़ाई लड़नी पड़ती है, वह भी संगठित होकर तब जाकर अधिकार मिलता है l इसके बावजूद भी अधिकार ना मिले तो आंदोलन का रुख अपनाना पड़ता है l इसी कड़ी में अपने अधिकार प्राप्त करने के लिए किसान मजदूर एवं संयुक्त किसान मोर्चा( गैर राजनीतिक)) संगठित होकर विगत दो दिनों से शंभू बॉर्डर पर अड़े हुए हैं l बताते चले की किसानों की लगभग वे ही मांगे हैं जिन्हें लेकर 5 नवंबर 2020 से 11 दिसंबर अर्थात 378 दोनों का ऐतिहासिक आंदोलन किया था l और जैसा की सर्वविदित हो कि इस आंदोलन में 700 से अधिक किसानों की जान चली गई थीl केंद्र की मोदी सरकार द्वारा गुपचुप तरीके से ले गए तीन कृषि कानून के खिलाफ किसानों ने लंबा आंदोलन कर सरकार को उन्हें वापस लेने के लिए मजबूर किया था l और जैसा कि मालूम हो कि इन तीन कृषि कानून को लाने का मोदी सरकार जब का सीधा मकसद था कि किसानों की उपज को कौड़ी के भाव खरीद कर कारोबार जगत ,उद्योगपतियों, एवं बड़े व्यायसायियो को लाभ पहुंचाना एवं किसानों को तबाह करना था l उक्त बातें प्रदेश महामंत्री पिछड़ा वर्ग विभाग एवं बलौदा बाजार के किसान नेता के के वर्मा ने कही l श्री वर्मा ने मोदी सरकार पर किसान विरोधी सरकार होने की गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इन काले कानूनो के संबंध में श्री मोदी ने कहा था कि शायद “मेरी तपस्या में कोई कमी रह गई” कि हम इन कानून का लाभ किसानों को समझा नहीं पाए ,जैसे भावपूर्ण शब्दों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन कानून को वापस तो ले लिया था ,साथ ही किसानों की समस्याओं को दूर करने का पूर्ण आश्वासन भी दिया था l इसके अलावा 2022 तक किसानों की आय दुगनी करने एवं एमएस स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशो के अनुसार किसानों की उत्पादों के न्यूनतम समर्थन मूल्य तय करने का वादा किया था। परंतु आज पर्यंत इसे लागू नहीं कर यह साबित कर दिया कि मोदी सरकार किसान विरोधी सरकार एवं किसानों की दुश्मन भी है l श्री वर्मा ने आगे कहा कि जिन एमएस स्वामीनाथन को हफ्ते भर पहले ही भारत रत्न देकर सम्मान किया गया आज उन्हीं के किसानो को जो की अन्नदाता भी है उनके ऊपर अपराधियों जैसा व्यवहार किया जा रहा है l इस अन्नदाता किसानों पर हरियाणा _पंजाब सीमाओं पर आंसू गैस के गोले बरसा रही है, छर्रे मार रही है जैसे कि वे किसान अन्नदाता नहीं दुश्मन है l श्री वर्मा ने अपने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से श्री मोदी से आग्रह किया की सरकार को चाहिए कि वह अविलंब किसानों से बातचीत कर उनकी मांगों को पूरा कर इस दुख की घड़ी में किसानों की आंसू पोंछने का कार्य कर किसानों को बर्बाद होने से बचाएं l प्रेषक के के वर्मा बलौदा बाजार

You missed