Uncategorized //प्रेस विज्ञप्ति// रायपुर पुलिस दिनांक 03.04.2024 *चेकिंग के दौरान 10 लाख रूपये कीमत की चांदी के जेवर जप्त* *थाना मौदहापारा की कार्यवाही* अपराधों की रोकथाम सहित आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देशानुसार जिला रायपुर के समस्त थाना क्षेत्रों में समस्त प्रकार के वाहनों सहित संदिग्ध व्यक्तियों की लगातार चेकिंग की जा रही है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री लखन पटले के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक (कोतवाली अनुविभाग) श्री योगेश साहू के पर्यवेक्षण में दिनांक 03.04.2024 को थाना मौदहापारा के सामने थाना स्टाफ द्वारा वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक कार को चेक करने पर कार में चांदी के जेवर रखा होना पाया गया। टीम के सदस्यों द्वारा कार में सवार व्यक्ति से चांदी के संबंध में पूछताछ करने एवं परिवहन करने के संबंध में वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी प्रकार का दस्तावेज तत्काल प्रस्तुत नहीं किया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा व्यक्ति के कब्जे से *20 किलोग्राम चांदी के जेवर कीमती लगभग 10,00,000/- (दस लाख रूपये)* थाना मौदहापारा में जप्त कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। April 4, 2024 Team manoj No Comments
Uncategorized // प्रेस विज्ञप्ति // रायपुर – पुलिस दिनांक 01.04.2024 *बाइक चोरी की घटना को अंजाम देने वाला गिरफ्तार* विवरण – प्रार्थी अनिल सिंह चंदेल ने थाना मौदहापारा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह मारूती साल्टियर, बंगला नंबर- 04, खम्हारडीह, रायपुर में रहता है तथा शासकीय ठेकेदारी का कार्य करता है। प्रार्थी का कार्यालय-डी/1 फरीश्ता काम्पलेक्स, शहीद स्मारक भवन के बाजू, जी.ई. रोड, रायपुर में स्थित है। प्रार्थी का वाहन चालक मिनकेतन साव दिनांक 24.01.2024 को प्रार्थी को बिना बताये प्रार्थी के कार्यालय की दोपहिया वाहन तथा उसके चारपहिया वाहन में रखे नगदी रकम को लेकर फरार हो गया था। जिस पर आरोपी के विरूद्ध थाना मौदहापारा में अपराध क्रमांक 84/2024 धारा 381 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना मौदहापारा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबध्ंा में प्रार्थी तथा उसके कार्यालय के कार्यरत् कर्मचारियों से विस्तृत पूछताछ करते हुए प्रकरण में आरोपी मिनकेतन साव की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा अरोपी के छिपने के हर संभावित ठिकानों में लगातार रेड कार्यवाही करते हुए प्रकरण में आरोपी मिनकेतन साव को गिरफ्तार कर उसके *कब्जे से चोरी की दोपहिया वाहन कीमती लगभग 40,000/- रूपये जप्त* कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। *गिरफ्तार आरोपी – मिनकेतन साव पिता युधिष्ठिर साव उम्र 36 साल निवासी ग्राम बुनगा थाना पुसौर जिला रायगढ़।* April 2, 2024 Team manoj No Comments
Uncategorized अखिल भारतीय उपभोकता उत्थान संगठन के राष्टीय अध्यक्ष श्री हरिशंकर शुक्ल जी ने उपभोक्ताओं को ठगी का शिकार ना हो और बहुत सारी जानकारी दिए जिससे उपभोकता में जागरूकता आए और उनके बारे में विस्तार से बताए और साथ ही साथ प्रदेश के सभी पदाधिकारी को उपभोक्ता को जन जागरुकता अभियान चलाने की बात कही और संगठन विस्तार किया साथअखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन की प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया था उक्त बैठक संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री हरिशंकर शुक्ला जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री ओम भारद्वाज जी, राष्ट्रीय महासचिव श्री चितरंजन कुमार पर्वत जी, मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री संदीप सूरी जी, प्रदेश मंत्री मखसूदन आलोक सोनी जी राहुल चंद्राकर जी जंघेल जी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष श्री खुलेश वर्मा जी जिला अध्यक्ष देवेंद्र जांगडे जी रायपुर जिला कोषाध्यक्ष दुर्गेश वर्मा विशेष रूप से उपस्थित थे बैठक का आयोजन रायपुर के होटल रायपुर इन रेलवे स्टेशन के पास समय सुबह 11:00 से 01 बजे तक आयोजित किया गया था बैठक में आप सभी प्रदेश पदाधिकारी एवं जिला अध्यक्षों की उपस्थिति अनिवार्य है रहा बैठक का मूल उद्देश्य संगठन का पूरे प्रदेश में विस्तार एवं आम लोगों को जागरूक करना जैसे विषय शामिल रहा जिसमे आप सभी की उपस्थिति प्रार्थना रहा सैलेश चौधरी एम आर पाटिल आशा श्रीवास्तव मैरी फ्रांसिस सविता मौर्य मंजू जायसवाल रजनी गंधर्व छनी बाई साहू प्रदीप साहू आलोक सोनी। चंद्र शेखर नरेंद्र जनबंधु नारायण चंदेल विनोद कुमार मिश्रा विजय सिंह प्रेम चौहान संजय लेखराम साहू माला देशमुख खुशबू साहू श्रद्धा देशमुख ओमप्रकाश देशमुख आशा हरदेल आदि लोग उपस्थित रहे March 23, 2024 Team manoj No Comments
Uncategorized आज रायपुर दौर में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री हरि शंकर शुक्ल जी राष्ट्रीय उपाध्याय श्री ओम भारद्वाज जी राष्ट्रीय महासचिव श्री चितरंजन पर्वत जी प्रदेश अध्यक्ष मध्य प्रदेश संदीप सूरी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष खुलेश वर्मा कोषाध्यक्ष शैलेष चौधरी जी छत्तीसगढ़ के अन्य पदाधिकारी अखिल भारतीय उपभोक्ता संगठन के राष्ट्रीय पूर्व महासचिव स्वर्गीय श्री शशि श्रीवास्तव जी के 13वी के कार्यक्रम में राजिम छत्तीसगढ़ पाहुंच कर श्री श्रीवास्तव जी को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके परिवार के साथ दुख व्यक्त किया March 21, 2024 Team manoj No Comments
Uncategorized अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री हरिशंकर शुक्ल जी छत्तीसगढ़ प्रदेश के दौर पर आज रायपुर पहुंचें। छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष श्री खुलेश वर्मा जी राष्ट्रीय महासचिव श्री चितरंजन पर्वत जी , प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री शैलेष चौधरी जी छत्तीसगढ़ के सभी पदाधिकारियो द्वारा स्वागत किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के साथ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री ओम भारद्वाज जी, मध्य प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष श्री संदीप सूरी जी छत्तीसगढ़ दौर में साथ है। March 21, 2024 Team manoj No Comments
Uncategorized दिनांक 22.3.2024 रायपुर में अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन की प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया है। उक्त बैठक संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री हरिशंकर शुक्ला जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री ओम भारद्वाज जी, राष्ट्रीय महासचिव श्री चितरंजन कुमार पर्वत जी, मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री संदीप सूरी जी, छत्तीसगढ़ संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्री खुलेश वर्मा जी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। बैठक का आयोजन रायपुर के होटल रायपुर इन रेलवे स्टेशन के पास समय सुबह 11:00 से 01 बजे तक आयोजित किया गया है। बैठक में आप सभी प्रदेश पदाधिकारी एवं जिला अध्यक्षों की उपस्थिति अनिवार्य है । बैठक का मूल उद्देश्य संगठन का पूरे प्रदेश में विस्तार एवं आम लोगों को जागरूक करना जैसे विषय शामिल है। आप सभी की उपस्थिति प्रार्थना है। धन्यवाद March 21, 2024 Team manoj No Comments
Uncategorized रायपुर कोतवाली अनुभाग के चाकू बाजो को थाना लाया गया था जिसे आगामी होली पर्व एवं लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आवश्यक समझाइए एवं आवश्यक निर्देश दिया गया March 19, 2024 Team manoj No Comments
Uncategorized मिली जानकारी के अनुसार आज दुर्ग में पुल गांव नाला के पास आर के जैन ने सरकारी जमीन को अपने कब्जा कर रहा है वहा शिव मंदिर के पुजारी और शिव भक्त का कहना है की यह जमीन घाट के लिए छोड़ा था जिसमे किसी के परिवार लोगो तालाब कार्यक्रम हो जिसको R.k जैन के द्वारा अवैद्य कब्जा किया जा रहा है यहां के एक भक्त पवन कुमार पाठक नामक व्यक्ति ने यह जमीन में आपत्ति लगाई और दुर्ग कलेक्टर और विधायक को ज्ञापन भी दे चुका है जिसमे शासन प्रशासन से कोई कार्यवाही नहीं हो रहा है यह मंदिर को निर्माण यहां के भारत धीवर के नाना जी ने मंदिर निर्माण कराया है और इस मंदिर के पूजा पाठ के लिए एक पंडित जो सौंपा पंडित जी का कहना है मंदिर के पीछे रहने के लिए मकान बनाया गया था जिसे आर के जैन ने तुड़वाया आर के जैन से प्रथम दस्तक न्यूज चैनल के रिपोर्टर ने बात किया तो आर के जैन ने आर आई से हमारा जमीन है किलियर है कहा गया है प्रथम दस्तक न्यूज चैनल ने देखा की यह जमीन नाले की जमीन है जो की सरकारी रिकार्ड में है अब देखना यह है की यह प्रकाशन के बाद शासन प्रशासन कितना कार्यवाही करता है यहां के कांग्रेस प्रदेश महामंत्री भारत धीवर ने कहा कि इस पर शासन प्रशासन ने गंभीरता से नहीं लिया तो कलेक्टर घेराव की बात कही और यहां के कुछ लोगो ने आर के जैन के ऊपर भारी नाराजगी व्यक्त किया इस सरकारी जगह को नही छोड़ने पर धरना प्रदर्शन करने की बात कही March 18, 2024 Team manoj No Comments
Uncategorized //प्रेस विज्ञप्ति// रायपुर पुलिस दिनांक 18.03.2024 *अलग – अलग स्थानों से कुल 04 नग दोपहिया वाहन चोरी करने वाला आरोपी अमित शर्मा गिरफ्तार* * रायपुर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 04 नग दोपहिया वाहन किया है चोरी।* * आरोपी के कब्जे से चोरी की कुल 04 नग दोपहिया वाहन किया गया है जप्त।* * जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 1,60,000/- रूपये।* * आरोपी से जप्त चोरी की 01 नग दोपहिया वाहनों में आरोपी के विरूद्ध थाना मौदहापारा में अपराध क्रमांक 88/24 धारा 379 भादवि. का अपराध है पंजीबद्ध।* विवरण – दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं को देखते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष कुामर सिंह द्वारा रायपुर जिले के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट को वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर आरोपियों को पकड़ने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। इसी तारतम्य मंे दिनांक 17.03.2024 को थाना मौदहापारा पुलिस की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना मौदहापारा क्षेत्रांतर्गत मेकाहारा अस्पताल के पास एक व्यक्ति दोपहिया वाहन बिक्री करने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तथा थाना प्रभारी मौदहापारा के नेतृत्व में थाना मौदहापारा पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति एवं वाहन को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ मंे व्यक्ति ने अपना नाम अमित शर्मा निवासी विधानसभा का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा अमित शर्मा से वाहन के कागजात के संबंध में पूछताछ करने पर उसके द्वारा गोल मोल जवाब देकर लगातार टीम के सदस्यों को गुमराह करने का प्रयास करते हुए वाहन के संबंध में किसी प्रकार का कोई भी कागजात या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा अमित शर्मा से कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा वाहन को चोरी का होना बताया गया। टीम के सदस्यों द्वारा चोरी की अन्य वाहनों के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा रायपुर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से कुल 04 नग दोपहिया वाहन चोरी कर मेकाहारा अस्पताल के पार्किंग में छिपाकर रखना बताया गया। जिस पर आरोपी अमित शर्मा को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर कब्जे से चोरी की कुल 04 नग दोपहिया वाहन जुमला कीमती लगभग 1,60,000/- रूपये जप्त किया गया। आरोपी से जप्त चोरी की 01 नग दोपहिया वाहन में आरोपी के विरूद्ध थाना मौदहापारा में अपराध क्रमांक 88/24 धारा 379 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध है। *गिरफ्तार आरोपी – अमित शर्मा पिता पवन शर्मा उम्र 28 साल निवासी निरमा फैक्ट्री के पास थाना विधानसभा रायपुर।* March 18, 2024 Team manoj No Comments
Uncategorized IHRCCO भारत के राष्ट्रीय प्रभारी मीडिया सेल मान .मनोज वर्मा जी (स्वतंत्र) उत्तराखंड हरिद्वार के कार्यक्रम में होंगे शामिल । अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन भारत के राष्ट्रीय प्रभारी मीडिया सेल माननीय मनोज वर्मा जी स्वतंत्र 20 मार्च को होने वाले संगठन के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने के लिए मुंबई से रवाना होंगे । मुंबई कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार श्री वर्मा जी स्वतंत्र 20 को हरिद्वार में सम्मेलन के बाद होली मिलन समारोह में भी शामिल होंगे । 21 मार्च को श्री स्वतंत्र जी संगठन के चेयरमैन, अध्यक्ष, संस्थापक,ब्रांड एम्बेसडर मान पंडित मोहित नवानी जी से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ के कार्यकारणी सदस्यों की सूची सौंपेंगे साथ ही साथ महाराष्ट्र एवं छत्तीसगढ़ दौरे में आने के लिए आमंत्रित भी करेंगे जिससे संगठन की मजबूती का जायजा लिया जा सके । श्री स्वतंत्र जी ने बताया की हमें संगठन से जो भी काम दिया जाता है उसे हम पूरी जिम्मेदारी के साथ सभी सदस्यों के साथ मिलकर पूरा करते है इसके बाद 21 को ही दोपहर में श्री वर्मा जी दिल्ली रवाना हो जायेंगे और संगठन कार्यालय में कुछ अहम बैठक को संबोधित करेंगे । उसके बाद श्री स्वतंत्र जी दिल्ली से रायपुर के लिए रवाना हो जायेंगे । जहा पर 27 मार्च को संगठन की अति आवश्यक बैठक के साथ साथ होली मिलन समारोह का आयोजन माता कुंती देवी मीडिया हाउस में IHRCCO , छत्तीसगढ़ पत्रकार जनकल्याण संगठन,प्रथम दस्तक न्यूज नेटवर्क, दानवान ग्रुप के साथ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संगठन को आगे बढ़ाने की दिशा में कार्य किया जायेगा। श्री स्वतंत्र जी 28 मार्च को शाम मुंबई की एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए रायपुर से रवाना होंगे। March 17, 2024 Team manoj No Comments