Author: प्रथम10तक NEWS

यह वेब न्यूज़ पोर्टल "www.Pratham10taknews.in" प्रोपराइटरशिप फर्म मनोज वर्मा के अधीन संचालित हो रहा है। इस वेब न्यूज़ पोर्टल के मालिक व संपादक MANOJ VERMA (प्रथम 10तक न्यूज) प्रबंधक - RISHI KUMAR हैं। जो कि विगत 20 वर्षों से अधिक समय तक वे मीडिया - प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, में अपनी सेवाएं दिए हैं। सन 2003 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं अधीन मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ पंचायत टुडे न्यूज़ का प्रकाशन कर रहे हैं साथ ही इस वेब न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से विभिन्न समाचारों का प्रकाशन कर बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचा रहे हैं और यह कार्य आगामी दिनों में भी सभी के आशीर्वाद से जारी रहेगा ऐसा उम्मीद है। Disclaimer : किसी भी तरह के समाचार, विज्ञापन, सूचना आदि के प्रकाशन पर यदि वाद विवाद उत्पन्न होता है इस हेतु रायपुर न्यायालय में ही वाद, विवाद को निपटाया जाएगा साथ ही किसी भी इनफार्मेशन, समाचार इत्यादि के प्रकाशन पर यदि किसी को आपत्ति होती है तो वे सर्व प्रथम संपादक से बात कर मामले का निष्पादन करने का प्रयास करेंगे। CONTACT- 8689975743,8920666012 OFFICE-917713159769

जिले में 21 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारंभ* *हर्षोल्लास के साथ ग्रीष्मकालीन शिविर में शामिल हो रहे बच्चे* जिला संवाददाता रविंद्र देवांगन चोरिया. सक्ती 20 मई

*जिले में 21 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारंभ* *हर्षोल्लास के साथ ग्रीष्मकालीन शिविर में शामिल हो रहे बच्चे* जिला संवाददाता रविंद्र देवांगन चोरिया. सक्ती 20 मई 2024/…

*जिले में 21 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारंभ* *हर्षोल्लास के साथ ग्रीष्मकालीन शिविर में शामिल हो रहे बच्चे* जिला संवाददाता रविंद्र देवांगन चोरिया. सक्ती 20 मई 2024/ कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के दिशा निर्देशन में जिला प्रशासन और खेल एवं युवा कल्याण विभाग सक्ती द्वारा जिले में 20 मई से 09 जून 2024 तक जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कराया जा रहा है। जिसका शुभारंभ आज सुबह नंदेलीभाठा खेल मैदान सक्ती में किया गया। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सक्ती श्री के एस पैकरा सहित उपस्थित गणमान्य नागरिकों द्वारा 100 मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर खेल प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। श्री पैकरा ने अपने उद्बोधन में खेल के महत्व और जीवन में उसकी उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए खेल प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने के लिए कहा। वरिष्ठ अधिवक्ता श्री चितरंजन पटेल तथा श्री एन पी गोपाल ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया । कार्यक्रम का सफल संचालन श्री सुरेश जयसवाल प्रभारी प्राचार्य हायर सेकेण्डरी स्कूल खैरा द्वारा किया गया। ग्रीष्मकालीन शिविर में हर्षोल्लास और पूरे उत्साह के साथ बच्चे शामिल हो रहे है। इस शिविर में सक्ती जिले के बालक और बालिका खिलाड़ी जिनकी आयु 18 वर्ष से कम है, उक्त खेल प्रशिक्षण शिविर में सुबह 5 बजे से 7 बजे तक और शाम 4:30 बजे से 6:30 बजे तक उपस्थित होकर भाग ले सकते है। इस खेल प्रशिक्षण शिविर में सक्ती जिले के जूनियर एवं सब जूनियर वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ीयों को निम्नांकित खेल विधा बैडमिंटन, बालीबाल, फुटबाल, कबड्‌डी, खो-खो, एथलेटिक्स तथा ओलंपिक में शामिल खेलों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर के शुभारंभ अवसर पर खेल अधिकारी श्री हरी पटेल, उच्च न्यायालय अधिवक्ता श्री चितरंजन पटेल, फुटबाल संघ के सचिव श्री दीपक गुप्ता, कराटे संघ से स्नेहाशीष डे , जिला ओलंपिक संघ के सचिव श्री एन पी गोपाल, सुश्री सीमा यादव , श्री दादू राम केवट, बालीबाल संघ से रमापति देवांगन , जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री अमर सिंह राज , जिला कबड्डी संघ से सचिव श्री अनिल कुमार सिंह कुर्रे , श्री बाबू लाल सिदार सहित गणमान्य नागरिक,अधिकारी कर्मचारी और प्रतिभागी बच्चे उपस्थित थे। उपरोक्त ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर को सफल बनाने के लिए चंद्र प्रकाश तिवारी , जय प्रकाश बघेल, देवाशीष बनर्जी, व्यायाम शिक्षकगण भोग सिंह कंवर, अनीस जयसवाल, विनोद उरांव, विजय, कलेश्वरी साहू , मोहन सिंह राठिया, किरण सिंह, निशा साहू, बबिता गोंड , किशन रात्रे आदि का सहयोग हैं। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रर्दशन जिला खेल अधिकारी खेल एवम युवा कल्याण विभाग श्री हरि पटेल ने किया। उक्त शिविर का समापन 9 जून को होगा। *समर कैंप के पहले दिन 100 मीटर दौड़ और कराटे प्रदर्शन के साथ ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर की हुई शुरुआत* जिले के सक्ती नगर स्थित नंदेलीभाठा खेल मैदान में समर कैंप की आज से शुरुआत हुई है। पहले दिन 100 मीटर दौड़ और कराटे प्रदर्शन सहित अन्य खेलो के साथ ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हुई तथा पंजीयन कार्य किया गया। इस समर कैंप में बच्चों को उनकी रुचि के अनुसार खेल और अन्य एक्टिवीटिज में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस कैंप के माध्यम से बच्चे जो भी सीखेंगे उसका आगे भी वह बेहतरीन प्रदर्शन कर पाएंगे।

*जिले में 21 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारंभ* *हर्षोल्लास के साथ ग्रीष्मकालीन शिविर में शामिल हो रहे बच्चे* जिला संवाददाता रविंद्र देवांगन चोरिया. सक्ती 20 मई 2024/…

12 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार पामगढ़ पुलिस की कार्यवाही

✳️ *प्रेस विज्ञप्ति* ✳️ जांजगीर-चांपा पुलिस दिनांक 18/05/2024 *⏺️ 12 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार पामगढ़ पुलिस की कार्यवाही* *⏺️ आरोपी रामफल जांगड़े पिता मनसा राम…

आईपीएल मैच में सट्टा खिलाने वाला आरोपी को किया गिरफ्तार थाना जांजगीर/सायबर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही*

*⏺️आरोपी* *आकाश बजाज पिता मोती लाल बजाज उम्र 34 वर्ष साकिन वार्ड नंबर 20 केरा रोड जांजगीर थाना जांजगीर* *⏺️ आरोपी के विरूद्ध धारा 6 ,7 छग जुआ अधिनियम 2022…

IHRCCO राष्ट्रीय प्रभारी मीडिया सेल, प्रधान संपादक,एवं समाजसेवी मनोज वर्मा (स्वतंत्र ) मुंबई से मतदान करने आयेंगे छत्तीसगढ़। समाचार मुंबई। , अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन भारत,प्रधान संपादक, छत्तीसगढ़…

You missed

*ग्राम पंचायत मसोरा में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर श्रमिकों के लिए विधिक जागरूकता शिविर* *प्रथम १० तक न्यूज़ रानू ध्रुव जिला ब्यूरो चीफ कोंडागांव* *कोण्डागांव 01 मई 2026/* अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली/राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के दिशा निर्देशानुसार एवं *माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव श्री खिलावन राम रिंगरी* के मार्गदर्शन एवं *सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव कु० गायत्री साय* के नेतृत्व में *प्रतिधारक अधिवक्ता श्री सुरेन्द्र भट्ट एवं अधिकार मित्र रंजन बैध व लोकेश यादव* के द्वारा ग्राम पंचायत मसोरा में एक दिवसीय विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के श्रमिकों, कृषकों, महिलाओं एवं असंगठित क्षेत्र में कार्यरत मजदूरों को उनके विधिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूकता करना था। कार्यक्रम के दौरान *प्रतिधारक अधिवक्ता श्री सुरेन्द्र भट्ट* ने बताया कि प्रत्येक श्रमिकों को समान कार्य के लिए समान वेतन प्राप्त करने का अधिकार है तथा किसी भी प्रकार के शोषण के विरूद्ध वह विधिक सहायता प्राप्त कर सकता है। साथ ही न्यूनतम मजदूरी अधिनियम, कार्यस्थल पर सुरक्षा, बोनस, मातृत्व लाभ, पेंशन योजनाएं तथा श्रमिकों के लिए उपलब्ध विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए, श्रमिकों को ई-श्रम पोर्टल में पंजीयन के लाभों, आयुष्यमान भारत योजना एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इसके साथ ही महिला श्रमिकों के लिए विशेष सत्र आयोजन किया गया, जिसमें कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से संरक्षण, मातृत्व अवकाश एवं महिला सुरक्षा कानूनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर सरपंच, सचिव व बड़ी संख्या में युवा, महिलाओं एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।