मिथलेश वर्मा ब्यूरो चीफ/9644331272

बलौदा बाजार

कल्प समाज सेवी संस्था कसडोल द्वारा घटते हुए जंगल व खेत मेड की वृक्षों कि कटाई को देखते हुए अपने कार्य क्षेत्र कि कल्प ग्रामीण संगठन के साथ मिलकर खेत, तालाब के मेड, जंगल व खाली जगह पर शीड बाल के माध्यम से वृक्षारोपण का अभियान चलाया जा रहा है, अभियान कि शुरुआत ग्राम उपरानी से किया गया, मानसून आने से पूर्व गोबर, मिट्टी व 39 प्रकार के बीज से 1000 शीड बाल महिला सदस्यों द्वारा बनाया गया, संगठन सदस्य विमला मानिकपुरी द्वारा बतलाया गया कि हमारे गांव में लोग सहभागिता जलवायु परिवर्तन से असुरक्षितता मूल्यांकन एवं नियोजन तैयार किया गया था जिसमें एक समस्या निकला था कि हमारे जंगल मे फलदार वृक्षों कि कमी है जैसे महुआ, तेंदु, चार, आम, इमली, आंवला आदि साथ ही जलाऊ लकड़ी कि कमी, खेतों पर वृक्ष का न होने से किसान मित्र किट और पक्षियों कि संख्या में दिनों-दिन कमी होना, इन्हीं समस्याओं को ध्यान में रखते हुए शीड बाल से हमारे गांव को हरा-भरा बनाने कि शुरुवात किया गया, साथीयों द्वारा बीज एकत्रित करने का कार्य किया जा रहा है, जिससे ज्यादा मात्रा में बनाया जा सके,
संस्था कार्यकर्ता सुनील द्वारा बतलाया कि यह शीड बाल एक स्थान पर रखा जाएगा, और जो व्यक्ति खेत या जंगल जाएगा वह कुछ शीड बाल ले जाएगा और जहां पर खाली जगह दिखे वहां पर फेंक देवे l

By प्रथम10तक NEWS

यह वेब न्यूज़ पोर्टल "www.Pratham10taknews.in" प्रोपराइटरशिप फर्म मनोज वर्मा के अधीन संचालित हो रहा है। इस वेब न्यूज़ पोर्टल के मालिक व संपादक MANOJ VERMA (प्रथम 10तक न्यूज) प्रबंधक - RISHI KUMAR हैं। जो कि विगत 20 वर्षों से अधिक समय तक वे मीडिया - प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, में अपनी सेवाएं दिए हैं। सन 2003 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं अधीन मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ पंचायत टुडे न्यूज़ का प्रकाशन कर रहे हैं साथ ही इस वेब न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से विभिन्न समाचारों का प्रकाशन कर बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचा रहे हैं और यह कार्य आगामी दिनों में भी सभी के आशीर्वाद से जारी रहेगा ऐसा उम्मीद है। Disclaimer : किसी भी तरह के समाचार, विज्ञापन, सूचना आदि के प्रकाशन पर यदि वाद विवाद उत्पन्न होता है इस हेतु रायपुर न्यायालय में ही वाद, विवाद को निपटाया जाएगा साथ ही किसी भी इनफार्मेशन, समाचार इत्यादि के प्रकाशन पर यदि किसी को आपत्ति होती है तो वे सर्व प्रथम संपादक से बात कर मामले का निष्पादन करने का प्रयास करेंगे। CONTACT- 8689975743,8920666012 OFFICE-917713159769

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed