Author: प्रथम10तक NEWS

यह वेब न्यूज़ पोर्टल "www.Pratham10taknews.in" प्रोपराइटरशिप फर्म मनोज वर्मा के अधीन संचालित हो रहा है। इस वेब न्यूज़ पोर्टल के मालिक व संपादक MANOJ VERMA (प्रथम 10तक न्यूज) प्रबंधक - RISHI KUMAR हैं। जो कि विगत 20 वर्षों से अधिक समय तक वे मीडिया - प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, में अपनी सेवाएं दिए हैं। सन 2003 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं अधीन मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ पंचायत टुडे न्यूज़ का प्रकाशन कर रहे हैं साथ ही इस वेब न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से विभिन्न समाचारों का प्रकाशन कर बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचा रहे हैं और यह कार्य आगामी दिनों में भी सभी के आशीर्वाद से जारी रहेगा ऐसा उम्मीद है। Disclaimer : किसी भी तरह के समाचार, विज्ञापन, सूचना आदि के प्रकाशन पर यदि वाद विवाद उत्पन्न होता है इस हेतु रायपुर न्यायालय में ही वाद, विवाद को निपटाया जाएगा साथ ही किसी भी इनफार्मेशन, समाचार इत्यादि के प्रकाशन पर यदि किसी को आपत्ति होती है तो वे सर्व प्रथम संपादक से बात कर मामले का निष्पादन करने का प्रयास करेंगे। CONTACT- 8689975743,8920666012 OFFICE-917713159769

IHRCCO के राष्ट्रीय प्रभारी मीडिया सेल मनोज वर्मा स्वतंत्र ने नीलकंठेश्वर मठ के मठाधीश गुरुदेव नीलकंठ त्रिपाठी महराज से की मुलाकात ।

समाचार रायपुर छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन भारत अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन भारत (IHRCCO) एवं छत्तीसगढ़ पत्रकार जनकल्याण समिति के संस्थापक / अध्यक्ष , वरिष्ठ पत्रकार…

महाराष्ट्र के महामहिम राज्यपाल मान. रमेश बैस जी से IHRCCO INDIA के राष्ट्रीय प्रभारी मीडिया सेल मनोज वर्मा स्वतंत्र ने की छत्तीसगढ़ एवं महाराष्ट्र में कार्यक्रम आयोजन को लेकर की मुलाकात। समाचार विशेष अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन भारत (IHRCCO) के राष्ट्रीय प्रभारी मीडिया सेल एवं छत्तीसगढ़ पत्रकार जनकल्याण समिति के संस्थापक/अध्यक्ष, वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी मान. मनोज वर्मा स्वतंत्र ने महाराष्ट्र के महामहिम राज्यपाल माननीय रमेश बैस जी से पुनः एक बार मुलाकात कर संगठन के बारे में विशेष चर्चा कर महाराष्ट्र के नवी मुंबई में छत्तीसगढ़ प्रवासी भाइयों एवं परिवारों के लिए , छत्तीसगढ़ से मुंबई आने वालों की सहायता के लिए एवं छत्तीसगढ़ से इलाज करवाने के लिए आने वालों के लिए एवं किसी कारणवश समस्या में पड़ने पर उनका निदान करने हेतु सुविधा के लिए कार्यालय खोलने का प्रयास किया जा रहा है जो की मुंबई में रह रहे परिवारों के सहयोग से किया जायेगा । उनमें सभी वर्गों के लोग शामिल होकर सहयोग करेंगे श्री वर्मा ने यह भी बताया की मुंबई और नवी मुंबई में सभी बिल्डरों ने सहयोग के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाने की बात की है एवं छत्तीसगढ़ एवं मुंबई में 2024 को होने वाले भव्य कार्यक्रम के आयोजन के लिए चर्चा किया जिसकी जानकारी देते हुए माननीय महोदय जी को अवगत करवाया की इस वर्ष से छत्तीसगढ़ के सरपंचों को प्रतिवर्ष सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत,सरपंच, उपसरपंच,एवं पंचों को चुनकर ,ब्लॉक, जिला, एवं प्रदेश में सभी सर्वश्रेष्ठ पंचायतों को सम्मानित किया जायेगा। साथ ही साथ संगठन की ओर से प्रथम अंक वार्षिक पुष्प (पुस्तिका) प्रकाशित कर अतिथियों के द्वारा किया विमोचन किया जायेगा। जिससे समाज को एक नया आयाम मिल सके। श्री वर्मा ने इस अवसर पर इस की तैयारी के बारे में भी बताते हुए । महोदय को अवगत कराया की संगठन में हर वर्ग के लोगों को जोड़ा जा रहा है जो कार्यक्रम को सफलता पूर्वक आयोजन कराने के लिए मुंबई एवं छत्तीसगढ़ में बहुत अच्छे से काम कर रहे है और तैयारियों में जुटे हुए है । इस कार्यक्रम का आयोजन सफलता से करवा सके इसके लिए महोदय जी से आशीर्वाद लिया । कार्यक्रम में आने का न्योता भी दिया जिसे महोदय जी ने स्वीकार किया।और संगठन के द्वारा बेहतर ढंग से किए जा रहे कामों की सराहना करते हुए संगठन के सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए पूरी तरह से सहयोग करने की बात कही। इस अवसर पर श्री रमेश वर्मा (दाऊजी) भी श्री वर्मा स्वतंत्र के साथ विशेष रूप से उपस्थित रहे।

महाराष्ट्र के महामहिम राज्यपाल मान. रमेश बैस जी से IHRCCO INDIA के राष्ट्रीय प्रभारी मीडिया सेल मनोज वर्मा स्वतंत्र ने की छत्तीसगढ़ एवं महाराष्ट्र में कार्यक्रम आयोजन को लेकर की…

*शासकीय दाऊ कल्याण सिंह कला एवं वाणिज्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय बलौदा बाजार में एक दिवसीय सेमीनार का आयोजन*

मिथलेश वर्मा बलौदा बाजार * शासकीय दाऊ कल्याण कला एवं वाणिज्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बलौदाबाजार में प्राचार्य डॉ. ए.आर.सी. जेम्स के मार्गदर्शन एवं विधिक शिक्षा केन्द्र के विभागाध्यक्ष डॉ. नबी खान…

**डबल इंजन सरकार बनने से छत्तीसगढ़ को विकास की नई गति मिली**टंक राम वर्मा (राजस्व मंत्री)

मिथलेश वर्मा सारंगगढ़ आज कोसरिया मरार (पटेल) समाज,सारंगढ़ की धर्मशाला में आयोजित भारतीय जनता पार्टी सारंगढ़-बिलाईगढ़ की चुनावी समीक्षा बैठक में सम्मिलित हुआ। डबल इंजन की सरकार बनने से छत्तीसगढ़…

**ग्राम पंचायत वटगन में भव्य पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न, छाया विधायक धनीराम धीवर हुए सम्मिलित**

मिथलेश वर्मा कसडोल ग्राम पंचायत वटगन में आज एक भव्य पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्रीय छाया विधायक धनीराम धीवर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस…

बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने “पीड़ित केंद्रित दृष्टिकोण” कार्यक्रम का आयोजन किया //नया कानून हुआ लागू//

मिथलेश वर्मा बलौदाबाजार-भाटापारा: देश में तीन पुराने अपराधिक कानूनों को बदलकर भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम लागू हो गए हैं। इस महत्वपूर्ण बदलाव के…

** युवा मोर्चा अध्यक्ष उमेश यदु जी का जन्मदिन समारोह: छाया विधायक धनीराम धीवर जी ने दी बधाई **

मिथलेश वर्मा कसडोल ग्राम पंचायत वटगन में युवा मोर्चा अध्यक्ष उमेश यदु जी का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर छाया विधायक धनीराम धीवर जी ने…

“*राहुल गांधी के हिन्दू विरोधी बयान पर भड़के भाजयुमो समोदा मण्डल*” “*मण्डल अध्यक्ष गोविन्द वर्मा के नेतृत्व में राहुल गांधी का पुतला दहन*”

लोक सभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा लोकसभा में हिंदू धर्म के खिलाफ टिप्पणी करने के मामले को लेकर आज , भैंसा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला…

*”जागृति से ही बनेगी शक्ति “* *आपरेशन जागृति 2.O के तहत जनपदीय पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में चलाया गया ऑपरेशन जागृति अभियान, गोष्ठी आयोजित कर आमजन को किया गया जागरूक।*

अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन आगरा महोदया श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ के निर्देशन में महिलाओं एवं बालिकाओं के जागरूकता व स्वावलंबन एवं उनके प्रति होने वाले अपराधों में कमी लाने हेतु…

*एटा – थाना रिजोर, स्वाट तथा सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही में विद्युत लाइन चोरी करने वाले 03 शातिर अंतर्जनपदीय चोर, चोरी की गयी विद्युत तार, घटना में प्रयुक्त पिकअप, एक कढ़ाई आदि सहित गिरफ्तार*

*घटना का विवरण -* दिनांक 27.06.2022 को वादी श्री जितेन्द्र कुमार अवर अभियंन्ता 33/11 के0वी0 विद्युत उपकेन्द्र इशारा द्वारा थाना रिजोर पर इस आशय की तहरीर दी गई कि दिनांक…

You missed

*ग्राम पंचायत मसोरा में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर श्रमिकों के लिए विधिक जागरूकता शिविर* *प्रथम १० तक न्यूज़ रानू ध्रुव जिला ब्यूरो चीफ कोंडागांव* *कोण्डागांव 01 मई 2026/* अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली/राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के दिशा निर्देशानुसार एवं *माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव श्री खिलावन राम रिंगरी* के मार्गदर्शन एवं *सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव कु० गायत्री साय* के नेतृत्व में *प्रतिधारक अधिवक्ता श्री सुरेन्द्र भट्ट एवं अधिकार मित्र रंजन बैध व लोकेश यादव* के द्वारा ग्राम पंचायत मसोरा में एक दिवसीय विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के श्रमिकों, कृषकों, महिलाओं एवं असंगठित क्षेत्र में कार्यरत मजदूरों को उनके विधिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूकता करना था। कार्यक्रम के दौरान *प्रतिधारक अधिवक्ता श्री सुरेन्द्र भट्ट* ने बताया कि प्रत्येक श्रमिकों को समान कार्य के लिए समान वेतन प्राप्त करने का अधिकार है तथा किसी भी प्रकार के शोषण के विरूद्ध वह विधिक सहायता प्राप्त कर सकता है। साथ ही न्यूनतम मजदूरी अधिनियम, कार्यस्थल पर सुरक्षा, बोनस, मातृत्व लाभ, पेंशन योजनाएं तथा श्रमिकों के लिए उपलब्ध विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए, श्रमिकों को ई-श्रम पोर्टल में पंजीयन के लाभों, आयुष्यमान भारत योजना एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इसके साथ ही महिला श्रमिकों के लिए विशेष सत्र आयोजन किया गया, जिसमें कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से संरक्षण, मातृत्व अवकाश एवं महिला सुरक्षा कानूनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर सरपंच, सचिव व बड़ी संख्या में युवा, महिलाओं एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।