जिला ब्यूरो सुनील साहू
जांजगीर चाम्पा पुलिस
दिनांक 06.08.2024

*⏺️ शादी करने का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाला आरोपी को किया गिरफ्तार शिवरीनारायण पुलिस की कार्यवाही*

*⏺️आरोपी के विरूद्ध धारा 376,323,506 भादवि के तहत कार्यवाही किया जाकर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

*⏺️ आरोपी लक्ष्मी प्रकाश राही पिता स्व. खीखराम राही उम्र 34 वर्ष निवासी तुस्मा थाना शिवरीनारायण जिला जांजगीर चांपा*

⏩ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है पीड़िता द्वारा दिनांक 06.07.2024 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी लक्ष्मी प्रकाश राही द्वारा शादी करने का झांसा देकर दैहिक शोषण किया है, और अब शादी करने से इंकार कर रहा है कि रिपोर्ट पर आरोपी लक्ष्मी प्रकाश राही के विरुद्ध थाना शिवरीनारायण में अपराध क्रमांक 270/ 24 धारा 376,323,506 भादवि कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।

⏩ महिला संबंधी अपराध को गंभीरता से लेते हुए आरोपी लक्ष्मी प्रकाश राही की पतासाजी हेतु *श्री विवेक शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा* के निर्देशन में थाना स्तर पर टीम गठित किया गया। इसी क्रम में शिवरीनारायण पुलिस द्वारा *अति पुलिस अधीक्षक श्री राजेंद्र कुमार जायसवाल एवम SDOP चांपा श्री यदुमणि सिदार के मार्गदर्शन* में आरोपी लक्ष्मी प्रकाश राही की पतासाजी की जा रही थी। दौरान विवेचना दिनांक 06.08.24 को घेराबंदी कर पकडा गया।

⏩ प्रकरण के आरोपी लक्ष्मी प्रकाश राही निवासी तुस्मा को घटना के संबंध में पुछताछ किया गया जिसके द्वारा जुर्म करना स्वीकार किए जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर दिनांक 06.08.2024 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

⏩ उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक सागर पाठक थाना प्रभारी शिवरीनारायण, सहायक उप निरीक्षक कृष्ण कुमार कोशले, आरक्षक लीलाराम साहू, सैनिक धनेश्वर सिदार थाना शिवरीनारायण का सराहनीय योगदान रहा। प्रथम दस्तक न्यूज चैनल में जुड़ने के लिए संपर्क करें। 8689975743

By प्रथम10तक NEWS

यह वेब न्यूज़ पोर्टल "www.Pratham10taknews.in" प्रोपराइटरशिप फर्म मनोज वर्मा के अधीन संचालित हो रहा है। इस वेब न्यूज़ पोर्टल के मालिक व संपादक MANOJ VERMA (प्रथम 10तक न्यूज) प्रबंधक - RISHI KUMAR हैं। जो कि विगत 20 वर्षों से अधिक समय तक वे मीडिया - प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, में अपनी सेवाएं दिए हैं। सन 2003 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं अधीन मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ पंचायत टुडे न्यूज़ का प्रकाशन कर रहे हैं साथ ही इस वेब न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से विभिन्न समाचारों का प्रकाशन कर बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचा रहे हैं और यह कार्य आगामी दिनों में भी सभी के आशीर्वाद से जारी रहेगा ऐसा उम्मीद है। Disclaimer : किसी भी तरह के समाचार, विज्ञापन, सूचना आदि के प्रकाशन पर यदि वाद विवाद उत्पन्न होता है इस हेतु रायपुर न्यायालय में ही वाद, विवाद को निपटाया जाएगा साथ ही किसी भी इनफार्मेशन, समाचार इत्यादि के प्रकाशन पर यदि किसी को आपत्ति होती है तो वे सर्व प्रथम संपादक से बात कर मामले का निष्पादन करने का प्रयास करेंगे। CONTACT- 8689975743,8920666012 OFFICE-917713159769

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed