समाचार दादर मुंबई महाराष्ट्र
प्रथम 10तक न्यूज

लोककल्याण ग्राहक संरक्षण संस्था के संस्थापक,एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष मान. श्री दिनकर आमकर साहेब जिनके मार्गदर्शन में 12 मार्च 2026 को श्री मनोज वर्मा (स्वतंत्र) जी को राष्ट्रीय संपर्क प्रमुख एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया।
इनकी नियुक्ति से छत्तीसगढ़ ही नहीं अपितु पूरे देश भर में संगठन एक नया कीर्तिमान स्थापित कर संगठन की प्रसिद्धि को बढ़ाएंगे और साथ ही साथ संगठन को सक्रिय रूप से बढ़ाने में श्री मनोज वर्मा (स्वतंत्र) जी मिल का पत्थर साबित होंगे । उनसे यही अपेक्षा संगठन करती है
इस अवसर पर राष्ट्रीय संगठन प्रमुख संस्थापक , अध्यक्ष श्री दिनकर म.आमकर साहेब जी ने मुंबई के राष्ट्रीय कार्यालय में पूरी विधि विधान से श्री मनोज वर्मा (स्वतंत्र) जी को कार्यभार सौंपा गया । इस अवसर पर कार्यालय में प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी देते हुए मान . दिनकर आमकर जी ने कहा कि मान .मनोज वर्मा (स्वतंत्र) जी की नियुक्ति उनकी काबिलियत, उनके संघर्ष, सरल स्वभाव ,कर्मठता , जुझारूपन, काम के प्रति समर्पण की भावना,टीम के प्रति प्रेम एवं उनके कुशल नेतृत्व को देखते हुए किया गया है, श्री स्वतंत्र एक सुलझे हुए व्यक्ति है उन्होंने बहुत ही कम समय में देश की आर्थिक एवं माया नगरी मुंबई में ही नहीं पूरे देश भर में अपनी लगन और मेहनत से जो मुकाम हासिल किया है वो आज के युवाओं के लिए एक मिशाल है आपको बताते हुए हर्ष हो रहा है कि श्री स्वतंत्र जी राष्ट्रीय नेतृत्व पर कई पदों पर रहकर कार्य कर रहे है वे देश भर में चर्चित वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी के श्रेणी में जाने जाते है ।

उनकी नियुक्ति पर संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्षा ( महिला सेल) श्रद्धा सुर्वे जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि श्री स्वतंत्र जी के बारे में जितना कहें कम है उन्होंने इतने कम समय में अपने काम एवं सेवा भाव के प्रति लोगों में एक अलग पहचान बनाई है अचंभा लगता है वे अभी भी बड़े बड़े संवैधानिक पद पर कम कर रहे है बिना रुके बिना थके ये बहुत ही सराहनीय है हमें और हमारी टीम को मनोज वर्मा जी जैसा दबंग पत्रकार एवं समाजसेवी के साथ काम करने का मौका मिला है उसके लिए हम अपने आपको भाग्यशाली मानते है। पदाधिकारियों ने श्री मनोज वर्मा (स्वतंत्र) को राष्ट्रीय संपर्क प्रमुख एवं छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर स्वागत करते हुए बधाई प्रेषित किया है। इस अवसर पर श्री वर्मा जी ने कहा मै अपनी पूरी इमादारी के साथ संगठन को आगे बढ़ाने के लिए छत्तीसगढ़ ही नहीं वरन् पूरे भारत भर में टीम स्थापित करने का प्रयास करूंगा और जब तक हूं करता रहूंगा ।

By प्रथम10तक NEWS

यह वेब न्यूज़ पोर्टल "www.Pratham10taknews.in" प्रोपराइटरशिप फर्म मनोज वर्मा के अधीन संचालित हो रहा है। इस वेब न्यूज़ पोर्टल के मालिक व संपादक MANOJ VERMA (प्रथम 10तक न्यूज) प्रबंधक - RISHI KUMAR हैं। जो कि विगत 20 वर्षों से अधिक समय तक वे मीडिया - प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, में अपनी सेवाएं दिए हैं। सन 2003 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं अधीन मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ पंचायत टुडे न्यूज़ का प्रकाशन कर रहे हैं साथ ही इस वेब न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से विभिन्न समाचारों का प्रकाशन कर बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचा रहे हैं और यह कार्य आगामी दिनों में भी सभी के आशीर्वाद से जारी रहेगा ऐसा उम्मीद है। Disclaimer : किसी भी तरह के समाचार, विज्ञापन, सूचना आदि के प्रकाशन पर यदि वाद विवाद उत्पन्न होता है इस हेतु रायपुर न्यायालय में ही वाद, विवाद को निपटाया जाएगा साथ ही किसी भी इनफार्मेशन, समाचार इत्यादि के प्रकाशन पर यदि किसी को आपत्ति होती है तो वे सर्व प्रथम संपादक से बात कर मामले का निष्पादन करने का प्रयास करेंगे। CONTACT- 8689975743,8920666012 OFFICE-917713159769

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed