Category: Uncategorized

मिथलेश वर्मा बलौदा बाजार आज युवा उत्सव कार्यक्रम भीमराव अंबेडकर धर्मशाला सिविल लाईन बलौदा बाजार में किया गया इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद की प्रेरणा स्त्रोत कार्यक्रम में खेल आपदा एवं राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा जी मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश वर्मा, जनपद पंचायत अध्यक्ष सुमन योगेश वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष चितावर जायसवाल, संत श्री राम बालक दास महात्यागी जामडी पाटेश्वर धाम छत्तीसगढ, अशोक जैन, विजय केशरवानी, राधेश्याम वर्मा, अनिल जायसवाल, मानकचंद वर्मा, सन्तोष नायक, खोड़श कश्यप, कपिल कश्यप, रेवा साहू, रामाधार पटेल, खेल विभाग, आपदा एवं राजस्व विभाग के सभी अधिकारी गण की उपस्थिति में मेघावी छात्र, खेलकूद में विशेष खिलाड़ियों,कवियों , संगीत कलाकारों, को शील्ड, श्री फल एवं शाल देकर सम्मानित किया गया। दुर्ग से आए कवि मीर आलम मीर जी ने अपनी कविता पेश कर श्रोताओं का मन मोह लिया, चरोटी से आए सुवा नृत्य, बालक बालिकाओं द्वारा नृत्य एवं संगीत में एक अलग पहचान बनाने वाले श्री के के वर्मा खेल आपदा एवं राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा जी के द्वारा भजन प्रस्तुति दी तबला वादन पर मिथलेश वर्मा ने संगत दी माननीय श्री टंक राम वर्मा जी, के के वर्मा जी गाए गए भजन ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों के हृदय में एक पल के लिए भक्ति मय कर दिया सभी ने तालियों के गूंज से स्वागत किया गया। इस अवसर हमारे सहयोगी कैमरा मेन संतोष नायक के साथ मिथलेश वर्मा बलौदा बाजार प्रथम दस्तक न्यूज

31 दिसम्बर । अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई की बैठक का आयोजन कवर्धा रेस्ट हाउस में किया गया। बैठक का उद्देश्य सभी जिलों मे नई कार्यकारिणी का गठन एवम् प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार कर जिलों के प्रभारी की नियुक्ति पर चर्चा हुई । एवं पदाधिकारियों को नए कार्ड का वितरण किया गया । साथ ही संगठन की नई पत्रिका को छपाने का निर्णय लिया गया जिसमें सभी जिलों की उपलब्धियों एवं गतिविधियों का उल्लेख हो । संगठन की गतिविधियों को सभी जिलों के विधायको , सांसदो, कलेक्टरो, फ़ूड अधिकारियो, पुलिस अधीक्षको, नापतोल विभाग अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को संगठन की गतिविधि एवं कार्यों से अवगत कराना। उक्त बैठक में संगठन के राष्ट्रीय महासचिव आदरणीय श्री चितरंजन कुमार पर्वत जी एवम् प्रदेश अध्यक्ष श्री खुलेश वर्मा जी के मार्गदर्शन में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री शैलेष चौधरी, प्रदेश सचिव श्री दिनेश विश्वकर्मा, प्रदेश सह सचिव श्री राजेंद्र वर्मा, बालोद जिलाध्यक्ष श्री एम आर पाटिल, राजनादगांव जिलाध्यक्ष श्री दिलीप शर्मा एवं अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

आप सभी शिवम् सिटी वासी को और पूरे प्रदेश वासी को नया साल कि बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं दोस्तो इस 2024 और आने वाले हर साल आप लोगो को हमेशा खुशी दे सब की जीवन में खुशियां आए और आप लोगो की हर मनोकामना पूरी होते रहे आज शिवम् सिटी के इस अवसर में हमारे छत्तीसगढ़ पत्रकार जनकल्याण समिति के और प्रथम दस्तक न्यूज़ चैनल के संथापक एवम् अध्यक्ष मनोज वर्मा जी एवम् छत्तीसगढ़ पत्रकार जनकल्याण समिति के युवा विंग प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश वर्मा और प्रथम दस्तक न्यूज़ चैनल के रिपोर्टर, अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन के कोषाध्यक्ष शिवम् सिटी के अध्यक्ष के साथी को एक साथ नया साल कि बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं भेजा है मनोज वर्मा ने आज सेलिब्रेट में ताराचंद वर्मा शशि वर्मा महेश मांडल पूजा मांडल राधिका अंकिता शोभादेवी दुर्गेश वर्मा और कुछ लोग इकट्ठा हुए थे !

जनता की सेवा मे सदैव समर्पित तरुण शर्मा जनसेवक जिन्होंने जनसेवा के क्षेत्र मे अपनी एक अलग पहचान बनाई है जो पुरे छत्तीसगढ़ जे साथ अन्य प्रदेशों मे भी सेवा क्षेत्र के कार्यक्रम मे सम्मान पा चुके है ऐसे छत्तीसगढ़ के गरीबो की सेवा मे हमेशा तत्पर रहने वाले जनता के लिए हर सम्भव मददगार तरुण शर्मा जनसेवक जिनकी बात ही निराली लोगो के प्रति सरल सौम्य व्यवहार रखते है पूरा जीवन गरीब जनता की सेवा के लिए इन्होने अपने आपको समर्पित कर दिए है

?? मुख्य मंत्री विष्णु देव साय ~ सामान्य प्रशासन, खनिज साधन, ऊर्जा ,जनसंपर्क, वाणिज्य कर,आबकारी,परिवहन एवम् अन्य विभाग जो किसी मंत्री को आबंटित ना हो ! ?? उप मुख्यमंत्री अरुण साव ~ लोक निर्माण, लोक स्वास्थ, यांत्रिक विधि, विधाई कार्य एवम् नगरीय प्रशासन ! ?? उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ~गृह एवम् जेल,पंचायत एवम् ग्रामीण विभाग, तकनीकी शिक्षा, रोजगार विज्ञान और प्रौद्योगिकी ?? बृज मोहन अग्रवाल ~ स्कूल शिक्षा उच्च शिक्षा संसदीय कार्य धार्मिक न्याय, धर्मस्य, पर्यटन और संकृति! ?? रामविचार नेताम आदिम जाति विकास अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग और अल्पसंखक विकाश एवम् किसान कल्याण ?? केदार कश्यप ~ वन एवं जलवायु परिवर्तन जल संसाधन कौशल विकास एवं सहकारिता ??ओपी चौधरी ~ वित्त वाणिज्यिक कर आवास एवं पर्यावरण योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी?? लखन लाल देवांगन ~ वाणिज्य और उद्योग एवं श्रम ?? दयाल दास बघेल ~खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण?? श्याम बिहारी जायसवाल ~लोग स्वास्थ और परिवार कल्याण चिकित्सा शिक्षा बीस सूत्रीय कार्यब्यन ?? टंकराम वर्मा ~खेलकूद एवं युवा कल्याण राजस्व एवं आपदा प्रबंधन ??लक्ष्मी राजवाड़े * महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री बनाए गए

*108 ब्राह्मण एक साथ खारुन गंगा मैया की आरती कर बनाएंगे विश्व रिकॉर्ड* – 108 ब्राह्मण एक साथ करेंगे महाआरती – पूर्णिमा के दिन होगी खारुन गंगा मैया की आरती – कैलाश खेर के भजन जगाएंगे भक्तिभाव – ढाई लाख दीपकों से जगमग होगा महादेव घाट का खारुन तट – गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज करने की तैयारी रायपुर की जीवनदायिनी खारुन नदी का तट 26 दिसंबर को ढाई लाख दियों की रौशनी से जगमग होगा। इस दिन *वाराणसी और छत्तीसगढ़ के 108 ब्राह्मण एक साथ खारून गंगा महाआरती करेंगे।* माँ खारुन गंगा महाआरती महादेव घाट जनसेवा समिति के संस्थापक एवं अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर के मार्गदर्शन में होने वाली इस महाआरती को गोल्डन और गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड में शामिल करने की तैयारी है। खारुन नदी को प्रदूषणमुक्त कर उसे नवजीवन प्रदान करने के उद्देश्य से होने वाली महाआरती के वार्षिकोत्सव समारोह में प्रसिद्ध पार्श्व गायक कैलाश खेर भी अपने भजनों से भक्ति की धारा बहाएंगे। प्रदेशभर से आने वाले अतिथियों और श्रद्धालुओं के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। वहीं, शहर को भी सुंदर ढंग से सजाया गया है। खारुन तट महादेव घाट में हटकेश्वर महादेव मंदिर के पास स्थित घाट पर लगातार 13 महीनों से प्रति माह बनारस की तर्ज पर होने वाली आरती की यह परंपरा करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर द्वारा एक वर्ष पूर्व 6 दिसंबर को शुरू की गई थी। हर माह की पूर्णिमा पर यहाँ होने वाली आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेते हैं। आरती से पहले भक्त खारुन के पवित्र जल की पूजा-अर्चना करते हैं और इसे स्वच्छ रखने की शपथ लेते हैं। महादेव घाट पर आरती के दौरान धार्मिक गीत और मंत्रों की गूंज सुनाई देती है और भक्तजन हटकेश्वर महादेव के दरबार में भक्ति भाव से अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं। यह आरती अपने धार्मिक महत्व और श्रद्धा के कारण आमजन को एक आनंदमय और आत्मिक अनुभव देने के साथ-साथ नदियों के संरक्षण का संदेश प्रदान करती है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के आधा दर्जन तालाबों को प्रदूषणमुक्त करने के प्रयास में करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर तन-मन-धन से जुटे हैं। उनका उद्देश्य जलसंरक्षण है। उनके प्रयास का ही असर है कि शहर के व्यास तालाब, धनेली तालाब, छुईयाँ तालाब हीरापुर, हल्का तालाब मठपुरेना और उरला तालाब प्रदूषणमुक्ति की ओर हैं। तोमर के प्रयास से इन तालाबों पर भी आरती की जाती है। तालाबों को सुरक्षित और संरक्षित रखने का उनका यह अभियान अब जन आंदोलन बनकर समूचे देश में अपनी प्रसिद्धि बिखेर रहा है जिससे प्रभावित होकर अन्य कई स्थानों पर भी इस प्रकार की आरती का क्रम शुरु हुआ है जो इसकी सफ़लता का द्योतक है।

एंकर – आज छत्तीसगढ़ में कई इलाकों में नक्सलियों ने आगजनी से लेकर आगजनी का वारदात को अंजाम दिया है। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार आते ही नक्सली आक्रामक होते दिख रही है। आज दिन नक्सलियों द्वारा आगजनी और आईईडी लगाने जैसे मामले सामने आ रहे हैं। चुनाव के बाद से लेकर अब तक नक्सली हमले में सुरक्षा बल के तीन जवान शहीद हो चुके हैं। भाजपा के एक नेता सहित दो नागरिकों की जान जा चुकी है। वहीं, बैनर पर्चे फेंककर भी चेतावनी दी जा रही है। इसी बीच एक बार फिर नक्सलियों ने सुकमा में भाजपा नेता के वाहन में पथराव किया हैबता दें कि नक्सलियों ने कोंटा के BJP नेता सुभाष चतुर्वेदी की वाहन में पथराव किया। गनिमत रही की पथराव के समय BJP नेता सुभाष चतुर्वेदी वाहन में मौजूद नहीं थे। बताया जा रहा है कि नक्सली ग्रामीण वेशभूषा में मौजूद थे। वहीं, 1 वाहन में आगजनी की भी खबर सामने आई है। सुकमा जिले की सीमा से सटे आंध्र प्रदेश के चट्टी के नज़दीक की घटना हैबता दें कि आज छत्तीसगढ़ में कई इलाकों में नक्सलियों ने आगजनी से लेकर आगजनी का वारदात को अंजाम दिया है। दंतेवाड़ा में पहले बैनर पर्चे फेंकर लोगों को 22 दिसंबर को भारत बंद का आव्हान तिया तो वहीं, लोडिंग वाहन में आग लगाई। इतना ही नहीं सुकमा में भी यात्री बस समेत 3 वाहनों को आग के हवाले कर दिया है। नक्सलियों ने कोंटा के इंजरम के पास 1 यात्री बस और 2 ट्राला को आग के हवाले कर दिया है। इस घटना की जानकारी लगते ही जिला बल और CRPF के जवान मौके पर पहुंच गए हैं और वाहनों में लगी आग को बुझाने का प्रयास कर रहे हैं।

शोभायात्रा एवं भव्य भंडारे का शानदार दुसरा वर्ष — प्रयास अ स्माल स्टेप फाउंडेशन के द्वारा आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मनखे मनखे एक समान का संदेश देनें वाले परम पुज्य बाबा गुरु घासीदास जी की जंयती के शुभ अवसर पर राजधानी रायपुर के मोवा में भव्य भंडारा एवं शोभायात्रा के स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम संस्था के प्रमुख सदस्य देवदत्त द्विवेदी व प्राणेश आनंद एवं संस्था के सदस्यों के द्वारा गुरूपुजन करनें के पश्चात बाबा गुरू घासीदास जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया गया। गुरुपुजन पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें शोभायात्रा में आये हुए सतनामी समाज के वरिष्ठ जन एवं बाबा जी के अनुयायियों को भंडारे का प्रसाद वितरण किया गया। शोभायात्रा में आये हुए समाज के गरूजनों एवं साथ में आये हजारों अनुयायियों का फुल माला पंथी नृत्य एवं ढोल नगाड़े के साथ भव्य स्वागत सम्मान किया गया। प्रयास अ स्माल स्टेप का लगातार बाबा जी के मनखे मनखे एक समान के संदेश को आमजनों तक पहुंचानें का प्रयास लगातार कर रही है। सुदुर जंगल में वनवासीयों के साथ वनभोज हो या राजधानी रायपुर हो हर जगह संस्था छुआछूत अमीर गरीब के खाई को पाटने का हर संभव प्रयास कर रही है। शोभायात्रा में आये हुए समाज के गरूजनों नें संस्था के सदस्यों को आशीर्वाद एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा की बाबा जी के संदेश को आगे ले जानें में अपना अमूल्य योगदान देनें के लिए संस्था के लिए संस्था को बहुत बहुत शुभकामनाएं आपकी संस्था लगातार ऐसे ही समाज के गरीब वंचितों की सेवा करती रहे ऐसा हमारा आशिर्वाद है। संस्था के प्रमुख सदस्य देवदत्त नें कहा की बाबा गुरु घासीदास जी के द्वारा दिये गये संदेश हमारे लिए अनमोल हैं हम सभी को बाबाजी के संदेश को आमजन तक पहुंचानें का प्रयास लगातार करना चाहिए,हम सौभाग्यशाली रहे की हमें आज सेवा का ये शुभ अवसर प्राप्त हुआ। प्रयास अ स्माल स्टेप फाउंडेशन

मोवा में परम पूज्य संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी की 267जयंती के अवसर पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई थी जिसका स्वागत मोवा के बाजार चौक में मोहन साहू के नेत्रत्व में भाजपा के कार्यकर्ता के साथ स्वागत किया गया

रायपुर। निलंबित आईएएस रानू साहू की जमानत याचिका को लेकर बड़ा अपडेट आया है। मामले में आज हाईकोर्ट में सुनवाई होनी थी, लेकिन आज सुनवाई अधूरी ही रह गई। रानू साहू की जमानत याचिका पर अगली सुनवाई 8 जनवरी को होगी। गौरतलब हे कि पिछले साल अक्टूबर में ईडी ने छत्तीसगढ़ में कई अफसरों और कारोबारियों के घर-दफ़्तर पर छापामारी की थी और आरोप लगाया था कि राज्य में एक संगठित गिरोह कोयला परिवहन में 25 रुपए प्रति टन की वसूली कर रहा है। ईडी के दस्तावेज़ों की मानें तो 15 जुलाई 2020 को इसके लिए सरकारी अधिकारियों ने एक सोची-समझी नीति के तहत आदेश जारी किया और उसके बाद ही अवैध वसूली का सिलसिला शुरू हुआ। ईडी के अनुसार, इस घोटाले में कई कारोबारी, कांग्रेस पार्टी के नेता और अफ़सर शामिल थे और उन्होंने अब तक इस तरीक़े से 540 करोड़ रुपए से अधिक की रक़म अवैध तरीक़े से वसूली की। अदालत में प्रस्तुत दस्तावेज़ों में ईडी ने दावा किया है कि उसने इस संबंध में बड़ी संख्या में डायरी, फ़ोन चैट, लेन-देन के सबूत, करोड़ों रुपए नक़द, सोना, अरबों रुपए की संपत्ति के ब्यौरे और दूसरे दस्तावेज़ जब्त किए। मिथलेश वर्मा बलौदा बाजार प्रथम दस्तक

You missed