Category: प्रथम दस्तक लेटेस्ट न्यूज

*मेडिकल कॉलेज में जिले के माफिया हावी ?* जो आप चित्र देख रहे है यह मेडिकल कॉलेज का वो कर्मचारी है जिसे तीरमदारों को हड़काने में आनंद आता है.. पर्चा हो या दवा की खिड़की पर चर्चा हो.. इस चित्र के व्यक्ति की आवाज गूंजती दिखाई देगी.. आइये इसे नाम और पद सहित बताते है इस व्यक्ति का नाम अनिल है.. यह मेडिकल कॉलेज में फ़ार्मसिस्ट के पद पर तैनात है. इस आदमी के हड़काने की वजह भी बता देते है. यह व्यक्ति स्थानीय होने की हनक दिखाता मिल जायेगा. यह व्यक्ति ग्रामीण अंचल से आये लोगों को धमकाता मिल जायेगा. यह व्यक्ति कोई आम आदमी नहीं है. यह आदमी अनिल है जो यह साबित करता है कि मैं फ़ार्मसिस्ट हूँ……. जो जैसे चाहुँगा… मेडिकल में दवा डेस्क के साथ कर सकता हूँ… प्रशासन मेडिकल कॉलेज से इस खबर के आधार पर कहना है कि अनिल नाम के व्यक्ति के नाम मेडिकल कॉलेज का बैनामा कर दिया है या फिर इस व्यक्ति को हड़काने के लिए दवा वितरित डेस्क पर रखा है.. जनता अभी इंतजार कर रही है…. *जनता ज़ब तहसीलदार को नहीं छोड़ रही है तब जनता क्या, कब,क्यों,कैसे,कारण सब छोड़ कर प्रमाण देती है.* *पी एस राजपूत* *CONFERENCE* NEWS

जो आप चित्र देख रहे है यह मेडिकल कॉलेज का वो कर्मचारी है जिसे तीरमदारों को हड़काने में आनंद आता है.. पर्चा हो या दवा की खिड़की पर चर्चा हो..…

IHRCCO INDIA के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी मनोज वर्मा स्वतंत्र मुंबई पत्रकार संघ अध्यक्ष से पत्रकार दिवस में की मुलाकात।

समाचार मुंबई महाराष्ट्र अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन भारत , विश्वधर्म अपंग मानव सेवा संघ मुंबई के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं मुख्य ट्रस्टी,छत्तीसगढ़ पत्रकार जन कल्याण संगठन , भारतीय…

You missed

*ग्राम पंचायत मसोरा में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर श्रमिकों के लिए विधिक जागरूकता शिविर* *प्रथम १० तक न्यूज़ रानू ध्रुव जिला ब्यूरो चीफ कोंडागांव* *कोण्डागांव 01 मई 2026/* अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली/राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के दिशा निर्देशानुसार एवं *माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव श्री खिलावन राम रिंगरी* के मार्गदर्शन एवं *सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव कु० गायत्री साय* के नेतृत्व में *प्रतिधारक अधिवक्ता श्री सुरेन्द्र भट्ट एवं अधिकार मित्र रंजन बैध व लोकेश यादव* के द्वारा ग्राम पंचायत मसोरा में एक दिवसीय विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के श्रमिकों, कृषकों, महिलाओं एवं असंगठित क्षेत्र में कार्यरत मजदूरों को उनके विधिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूकता करना था। कार्यक्रम के दौरान *प्रतिधारक अधिवक्ता श्री सुरेन्द्र भट्ट* ने बताया कि प्रत्येक श्रमिकों को समान कार्य के लिए समान वेतन प्राप्त करने का अधिकार है तथा किसी भी प्रकार के शोषण के विरूद्ध वह विधिक सहायता प्राप्त कर सकता है। साथ ही न्यूनतम मजदूरी अधिनियम, कार्यस्थल पर सुरक्षा, बोनस, मातृत्व लाभ, पेंशन योजनाएं तथा श्रमिकों के लिए उपलब्ध विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए, श्रमिकों को ई-श्रम पोर्टल में पंजीयन के लाभों, आयुष्यमान भारत योजना एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इसके साथ ही महिला श्रमिकों के लिए विशेष सत्र आयोजन किया गया, जिसमें कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से संरक्षण, मातृत्व अवकाश एवं महिला सुरक्षा कानूनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर सरपंच, सचिव व बड़ी संख्या में युवा, महिलाओं एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।