Uncategorized *बजट पर प्रतिक्रिया* ———————————- *बजट मोदी की गारंटी का पिटारा* — *टेसूलाल धुरंधर* —————————————— बलौदाबाजार – भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य टेसूलाल धुरंधर ने वर्ष 2024-25 के बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि छ ग सरकार के वित्त मंत्री मान.ओ पी चौधरी ने प्रथम पेपरलेस बजट पेश कर इतिहास रच दिया है, उन्होंने कहा कि यह बजट विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा द्वारा जनता के लिए किए गए मोदी की गारंटी को पूरा करने का पिटारा है.उन्होंने बजट के मुख्य बिंदुओं की ओर ध्यानाकर्षण करते हुए कहा कि गरीबों के आवास के सपने को पूरा करने 18 लाख प्रधानमंत्री आवास हेतु 8369 करोड़,धान खरीदी अंतर की राशि देने कृषक उन्नति योजना के तहत् 10 हजार करोड़,दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर योजना हेतु 500 करोड़, शहीद वीर नारायण सिंह स्वास्थ्य योजना के तहत् 1500 करोड़, रामलला दर्शन हेतु 35 करोड़ रुपए,शक्तिपीठ कारीडोर के लिए 5 करोड़ रुपए सहित *महतारी वंदन* योजना के लिए 3000 करोड़ रुपए का बजट प्रावधान करते हुए महिलाओं की आर्थिक मजबूती के लिए विवाहित महिलाओं को प्रतिवर्ष 12000 रूपए देने के संकल्प को साकार रूप देते हुए विष्णुदेव सरकार ने छत्तीसगढ़ को बजट के माध्यम से सुख.शांति और समृद्धि की गारंटी दी है.. Team manoj Feb 10, 2024 Read More