Post Views: 58 Post navigation रिपोर्टर रोहित वर्मा लोकेशन खरोरा *शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोसरंगी के विद्यार्थियों का को-ऑपरेटिव बैंक में औद्योगिक भ्रमण ..** खरोरा:– समग्र शिक्षा छत्तीसगढ़ द्वारा संचालित व्यावसायिक शिक्षा पाठ्यक्रम के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोसरंगी के बैंकिंग विषय में अध्ययनरत विद्यार्थियों ने को-ऑपरेटिव बैंक कोसरंगी में जाकर बैंकिंग प्रणाली की जानकारी ली, जिसमें बैंक प्रमुख तरुण कुमार वर्मा और जनार्दन निषाद द्वारा बच्चो को बैंकिंग विषय की विस्तारपूर्वक जानकारी जानकारी दिया जिसमें बैंक में खाता कैसे खुलवाया जाता है, जमा पर्ची निकासी पर्ची, किसान क्रेडिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड प्राप्त करने के लिए आवश्यक दस्तावेज ,योग्यता, और बैंक से किसानों को कैसे ऋण उपलब्ध कराया जाता है, साथ ही बैंको द्वारा ग्राहकों को जो सुविधा दी जाती है डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, एटीएम कार्ड, इत्यादि के बारे में बताया गया, इस दौरान शाखा प्रबंधक जी ने कहा कि इस तरह व्यवसायिक शिक्षा का संचालन निश्चित तौर पे बच्चो को लाभदायक है और जिससे प्रैक्टिकल तौर पर ज्ञान अर्जित करके अपने हुनर को शिखर तक पहुंचा सकते है , इस दौरान व्यवसायिक शिक्षक सुरेश साहू जी ने बताया कि बैंको में भ्रमण कराने का मुख्य उद्देश्य बच्चों में कौशल क्षमता को विकसित करना है जिसमें प्रारंभ से ही बच्चो को तकनीकी रूप से बैंकिंग सेक्टर में ज्ञान अर्जित कर आने वाला समय में भविष्य में ही रोजगार के अवसर प्राप्त हो ! ? ? श्रीमती वर्षा जैन छत्तीसगढ़ पत्रकार जनकल्याण संगठन की कानूनी सलाहकार नियुक्त। ? ? छत्तीसगढ़ पत्रकार जनकल्याण समिति के संस्थापक/अध्यक्ष माननीय श्री मनोज वर्मा जी ( स्वतंत्र) ने एडवोकेट श्रीमती वर्षा जैन को संगठन का कानूनी सलाहकार नियुक्त किया है अतः श्रीमती वर्षा जैन की नियुक्ति नए आदेश के आने तक वैद्य रहेगा । हम इनकी उज्ज्वल भविष्य भविष्य की कामना करते हुए संगठन के प्रति निष्ठावान,जागरूक,संगठन की जिम्मेदारी को समझते हुए पूरी लगन ,तन ,मन धन से पूरी टीम को साथ लेकर चलने का निष्पक्ष सफल प्रयास करेंगी इसी आशा के साथ । इनकी नियुक्ति पर संगठन की महिला सेल की प्रदेश अध्यक्षा श्रीमती भामा साहू ,इंद्राणी निषाद, दुर्गेश वर्मा,ईश्वर ध्रुव,,सूरज पटेल ,एवं संगठन के सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया है।