Post Views: 106 Post navigation कलेक्टर चंदन कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक झा गुरुवार को वीरभूमि सोनाखान पहुंचकर शहीद वीर नारायण सिंह शहादत दिवस की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने स्मारक स्थल, मुख्य कार्यक्रम स्थल, गार्डन आदि का निरीक्षण कर शहादत दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने मुख्य कार्यक्रम स्थल पर मुख्य मंच की रंग- रोगन, सजावट के साथ ही अन्य कार्यक्रमो के पंडाल का निर्माण, शौचालय, पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संभावित वीआईपी मूवमेंट को दृष्टिगत रखते हुए हैलीपेड निर्माण, वाहन पार्किंग सहित मेले में लगने वाली सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्दश दिए। इसके पश्चात उन्होंने स्मारक स्थल पहुंचकर स्मारक तथा संग्रहालय की साफ सफाई व सजावट करने के निर्देश दिए । उन्होंने स्मारक स्थल के निकट स्थित गार्डन का भी निरीक्षण किया और गार्डन की दीवारों की रंगाई -पुताई करने तथा लाइटिंग को सुधारने कहा। बिजली की पर्याप्त व्यवस्था हेतु सीएसपीडीसीएल के अधिकारी को रात्रि में बिजली कटौती नही करने के निर्देश दिए। पुलिस विभाग को पार्किंग सहित सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी करने कहा गया। इस दौरान शहीद वीर नारायण सिंह के प्रपौत्र श्री राजेंद्र दीवान ने कार्यक्रम आयोजन एवं तैयारी के सम्बंध में जानकारी दी और जिला प्रशासन से आवश्यक सहयोग की अपेक्षा की। ज्ञातव्य है कि हर वर्ष 10 दिसंबर को वीरभूमि सोनाखान में श्रध्दा, गौरव एवं शौर्य के प्रतीक के रूप में शहीद वीर नारायण सिंह शहीद दिवस मनाया जाता है।इस अवसर पर मेले का आयोजन 8 दिसंबर से प्रारंभ होकर 10 दिसंबर तक होता है। इस दौरान अपर कलेक्टर वीसी एक्का,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश यादव, एसडीएम अंशुल वर्मा सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी मौजूद थे। मिथलेश वर्मा बलौदा बाजार प्रथम दस्तक Previous Post छत्तीसगढ़ के धरसीवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनुज शर्मा ने छत्तीसगढ़ पत्रकार जनकल्याण समिति एवं प्रथम दस्तक न्यूज़ चैनल को बहुत-बहुत बधाई दिए मुंबई से प्रथम दस्तक न्यूज़ के संस्थापक अध्यक्ष एवं अध्यक्ष मनोज वर्मा ने छत्तीसगढ़ के तमाम विधायक को बधाई संदेश भेजें हैं और छत्तीसगढ़ के पत्रकार संगठन के टीम के सभी साथी भामा साहू दुर्गेश वर्मा सूरज पटेल वर्षा जी वेद प्रधान जी और साथी के साथ अनुज शर्मा धरसीवा विधानसभा के विधायक को सुभाकमनाएं और बधाई दिए अनुज शर्मा ने हमारे छत्तीसगढ़ पत्रकार जन कल्याण समिति एवं प्रथम दस्तक न्यूज़ चैनल के सभी लोगों को बहुत-बहुत धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया और हमेशा हर काम में साथ देने का और सहयोग करने का आश्वासन दिया अनुज शर्मा एक सुपर स्टार भी है और फिल्म इंडस्ट्री के सभी साथी को धन्यवाद दिया बीजेपी के एक सदस्य के रूप में अपने आप को सदस्य के रूप मानती है और कार्य करता हु कहता है और सभी जनता के आशीर्वाद से जनता का सेवा करने की बात कही विशेष रूप में सभी पत्रकार एवम सभी न्यूज़ चैनल वाले को विशेष धन्यवाद कहा