रायपुर : गुढ़ियारी बिजली विभाग के सब डिवीजन दफ्तर में लगी भीषण आग, पहुंची मौके पर सूत्रों के हावले से जानकारी प्राप्त हुआ की रायपुर : बिजली विभाग के सब डिवीजन दफ्तर में लगी भीषण आग, दमकल की 6 गाड़ियां पहुंची मौके पर रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित भारत माता चौक के पास बिजली विभाग के सब डिवीजन दफ्तर में शुक्रवार को भीषण आग लग गई है. इसकी सूचना मिलते ही दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई है. मामला गुढ़ियारी थाना क्षेत्र का है. बताया जा रहा है कि बिजली विभाग के दफ्तर में रखें ट्रांसफॉर्मर में शॉर्ट सर्किट की वजह से ये आग लगी है. इस भीषण आग में ब्लास्ट भी हो रहे हैं. Post Views: 136 Post navigation //प्रेस विज्ञप्ति// रायपुर पुलिस दिनांक 03.04.2024 *चेकिंग के दौरान 10 लाख रूपये कीमत की चांदी के जेवर जप्त* *थाना मौदहापारा की कार्यवाही* अपराधों की रोकथाम सहित आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देशानुसार जिला रायपुर के समस्त थाना क्षेत्रों में समस्त प्रकार के वाहनों सहित संदिग्ध व्यक्तियों की लगातार चेकिंग की जा रही है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री लखन पटले के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक (कोतवाली अनुविभाग) श्री योगेश साहू के पर्यवेक्षण में दिनांक 03.04.2024 को थाना मौदहापारा के सामने थाना स्टाफ द्वारा वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक कार को चेक करने पर कार में चांदी के जेवर रखा होना पाया गया। टीम के सदस्यों द्वारा कार में सवार व्यक्ति से चांदी के संबंध में पूछताछ करने एवं परिवहन करने के संबंध में वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी प्रकार का दस्तावेज तत्काल प्रस्तुत नहीं किया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा व्यक्ति के कब्जे से *20 किलोग्राम चांदी के जेवर कीमती लगभग 10,00,000/- (दस लाख रूपये)* थाना मौदहापारा में जप्त कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। *ऑनलाईन सट्टा का संचालन करने वाला आरोपी अभिषेक गोयल गिरफ्तार* *ACCU रायपुर एवं मौदहापारा थाना की कार्यवाही* विवरण – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट को सट्टा संचालित करने वालों सहित इस कारोबार में संलिप्त लोगों की पतासाजी कर आवश्यक कार्यवाही करने तथा सट्टा के कारोबार पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में दिनांक 05.04.2024 को एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना मौदहापारा क्षेत्रांतर्गत आदित्य होटल के सामने एक व्यक्ति अपने मोबाईल फोन पर ऑनलाईन सट्टा का संचालन कर रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट तथा थाना मौदहापारा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम अभिषेक गोयल निवासी गोलबाजार रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें मोबाईल फोन को चेक करने पर उसके द्वारा मोबाईल फोन में Grandexch.com एवं Allpaanel.com वेबसाईट के लिंक की आई.डी. एवं पासवर्ड के माध्यम से ऑन-लाईन सट्टा संचालित करना पाया गया। टीम के सदस्यों द्वारा सट्टा संचालन तथा इसमें संलिप्त आरोपियों के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने अन्य 02 साथियों के साथ मिलकर सट्टा संचालन का कार्य करना बताया गया। जिस पर सटोरिया अभिषेक गोयल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से *02 नग मोबाईल फोन एवं नगदी रकम 1,100/- रूपये जुमला कीमती लगभग 42,000/- रूपये* जप्त कर सटोरिया के विरूद्ध थाना मौदहापारा में अपराध क्रमांक 119/2024 धारा छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 एवं 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध कर सटोरिया के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। *प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपियों की पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं।*