Post Views: 60 Post navigation *ऑनलाईन सट्टा का संचालन करने वाला आरोपी अभिषेक गोयल गिरफ्तार* *ACCU रायपुर एवं मौदहापारा थाना की कार्यवाही* विवरण – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट को सट्टा संचालित करने वालों सहित इस कारोबार में संलिप्त लोगों की पतासाजी कर आवश्यक कार्यवाही करने तथा सट्टा के कारोबार पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में दिनांक 05.04.2024 को एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना मौदहापारा क्षेत्रांतर्गत आदित्य होटल के सामने एक व्यक्ति अपने मोबाईल फोन पर ऑनलाईन सट्टा का संचालन कर रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट तथा थाना मौदहापारा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम अभिषेक गोयल निवासी गोलबाजार रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें मोबाईल फोन को चेक करने पर उसके द्वारा मोबाईल फोन में Grandexch.com एवं Allpaanel.com वेबसाईट के लिंक की आई.डी. एवं पासवर्ड के माध्यम से ऑन-लाईन सट्टा संचालित करना पाया गया। टीम के सदस्यों द्वारा सट्टा संचालन तथा इसमें संलिप्त आरोपियों के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने अन्य 02 साथियों के साथ मिलकर सट्टा संचालन का कार्य करना बताया गया। जिस पर सटोरिया अभिषेक गोयल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से *02 नग मोबाईल फोन एवं नगदी रकम 1,100/- रूपये जुमला कीमती लगभग 42,000/- रूपये* जप्त कर सटोरिया के विरूद्ध थाना मौदहापारा में अपराध क्रमांक 119/2024 धारा छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 एवं 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध कर सटोरिया के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। *प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपियों की पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं।* छत्तीसगढ़ पत्रकार जनकल्याण समिति के संस्थापक /अध्यक्ष मनोज वर्मा ने स्वीकृति श्रीवास्तव को छत्तीसगढ़ पत्रकार जनकल्याण समिति का प्रदेश चेयरमैन महिला विंग नियुक्त किया। समाचार रायपुर छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ पत्रकार जनकल्याण समिति के संस्थापक/ अध्यक्ष मनोज वर्मा जी (स्वतंत्र) ने छत्तीसगढ़ पत्रकार जनकल्याण समिति के प्रदेश चेयरमैन महिला विंग स्वीकृति श्रीवास्तव जी को नियुक्त किया गया है इनकी नियुक्ति संगठन के (एम. डी.) श्रीमती भामा साहू जी संगठन के कोषाध्यक्ष श्रीमती पार्वती वर्मा,कानूनी सलाहकार श्रीमती वर्षा जैन,महिला सचिव जिला रायपुर श्रीमती रंजना सिंह चौहान ऑफिस इंचार्ज अंजली जी की अनुशंसा पर किया गया। स्वीकृति श्रीवास्तव जी के नियुक्त किए जाने पर महिला विंग के साथ साथ संगठन को भी मजबूती मिलेगी, श्री मनोज वर्मा जी( स्वतंत्र ) ने कहा की स्वीकृति श्रीवास्तव जी मूलतः रायपुर छत्तीसगढ़ की है उनकी पूरी शिक्षा रायपुर में ही पूरी हुई उसके बाद उन्होंने एचडीएफसी बैंक में जॉब भी किया कुछ साल जॉब करने के बाद वे अपने ख़्वाब को लेकर देश के मायानगरी मुंबई की ओर रुख किया और अपनी ख्वाबों को लेकर मुंबई में काफी मेहनत और तकलीफों का सामना करने के बाद आज अपना खुद का डांस एक्टिंग एवं फिटनेस स्टूडियो है उन्होंने मिस मेरी नवी मुंबई के प्रीमियम कैटेगरी में 2024 की विनर बनी। इतनी कम उम्र में इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल करने वाली स्वीकृति श्रीवास्तव जी के महिला विंग की चेयरमैन बनकर युवाओं के सामने अपनी जगह में एक अलग पहचान रखते है स्वीकृति श्रीवास्तव जी को चेयरमैन महिला विंग बनने पर संगठन के साथ साथ प्रदेश भर में खुशी की लहर दौड़ गई। बधाई देने वालों ने संगठन के चेयरमैन त्रिलोचन सिंह सलूजा, सी ई ओ मिथलेश कुमार वर्मा, एम. डी. श्रीमती भामा साहू पूर्व युवा प्रदेशाध्यक्ष दुर्जन वर्मा (दुर्गेश) प्रदेशाध्यक्ष महिला विंग श्रीमती भगवती शर्मा कोषाध्यक्ष श्रीमती पार्वती वर्मा, (कानूनी सलाहकार) श्रीमती वर्षा जैन,श्रीमती (प्रदेश सह प्रभारी) रूपेश कश्यप रंजना सिंह चौहान जिला महासचिव( महिला सेल) ,सुनील कुमार साहू प्रदेशाध्यक्ष (प्रिंट मीडिया,) रविंद्र देवांगन प्रदेश उपाध्यक्ष ( युवा विंग)। देवनाथ वर्मा कार्यकारिणी सदस्य,एवं संगठन एवं प्रदेश भर से राज साहू जी को प्रदेशाध्यक्ष बनाएं जाने पर बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं दीं है।