प्रेस विज्ञप्ति रायपुर पुलिस दिनांक 09.04.2024 * भीड़भाड़ का फायदा उठाकर मोटर सायकल वाहन चोरी करने वाला शातिर चोर सुनील साहू गिरफ्तार* * थाना सिविल लाईन पुलिस टीम द्वारा की गई कार्यवाही।* * आरोपी को चोरी के वाहन के साथ रिपोर्ट दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर किया गया गिरफ्तार।* * आरोपी के कब्जे से चोरी गये मो.सा. वाहन जुमला कीमती 85,000 हजार रूपये किया गया है जप्त।* * आरोपी के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 245/24 धारा 379 भादवि. के तहत पंजीबद्ध है अपराध।* विवरणः- चोरी नकबजनी के प्रकरणों को संज्ञान में लेते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष सिंह द्वारा रायपुर जिले के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारी को चोरी नकबजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं आरोपियों को पकड़ने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा मुखबीर लगाकर पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर इस संबंध में सूचना एकत्रित करने के साथ ही समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने.अपने थाना क्षेत्र में चोरी, नकबजनी करने वाले चोरों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में दिनांक 08.04.2024 को प्रार्थी रामनारायण साहू पिता अशोक साहू पता ग्राम सेरीखेड़ी रायपुर ने थाना सिविल लाईन में रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह दिनांक 15.03.2024 को अपनी बजाज सिटी मोटर सायकल वाहन क्रमांक सीजी 04 पी.एन. 3565 को कटोरा तालाब स्थित शराब दुकान के पास खड़ी कर शराब दुकान गया था। वापस आकर देखा तो किसी अज्ञात चोर के द्वारा इसके मोटर सायकल वाहन कीमती करीबन 85,000/- रूपये को चोरी कर ले गया। प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 245/24 धारा 379 भादवि. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी सिविल लाईन के नेतृत्व में थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी सहित आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ करते हुए अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस.पास लगे सीसीटीव्ही कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु मुखबीर भी लगाये गये इसी दौरान टीम के सदस्यों को घटना में संलिप्त आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा सुनील साहू पिता राजू साहू को पकड़कर घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। जिस पर आरोपी के कब्जे से चोरी गये मोटर सायकल वाहन, जुमला कीमती करीबन 85,000/- रूपये जप्त कर आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही किया गया है। *गिरफ्तार आरोपी – सुनील साहू पिता राजू साहू उम्र 25 साल पता डी/12, गली नंबर बी फस्ट क्रास, मांगड़ी रोड, बैंगलोर नाथ, कर्नाटक। हाल पता चोपड़ा का मकान मौलीपारा, तेलीबांधा रायपुर।*

ByTeam manoj

Apr 9, 2024

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed