Post Views: 39 Post navigation //प्रेस विज्ञप्ति// रायपुर पुलिस दिनांक 14.04.2024 *अवैध रूप से शराब परिवहन करते आरोपी राजेश्वर बंजारे गिरफ्तार* *निजात अभियान के तहत थाना मंदिर हसौद पुलिस की कार्यवाही* विवरण – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा निजात अभियान के तहत नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें समस्त थाना एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रहीं है। नारकोटिक्स एक्ट एवं अवैध रूप शराब पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु विशेष टीम का गठन करने के साथ ही समस्त थाना प्रभारियों को नशे की सामाग्री बिक्री करने वालों एवं सप्लाई करने वालों पर कठोर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में दिनांक 14.04.2024 को थाना मंदिर हसौद पुलिस को सूचना प्राप्त हुई की एक व्यक्ति अपने दोपहिया वाहन में अवैध रूप से शराब लेकर आमासिवनी से ग्राम तुलसी की तरफ आ रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी मंदिर हसौद के नेतृत्व में थाना मंदिर हसौद पुलिस की टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताए दोपहिया वाहन एवं हुलिये के व्यक्ति की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा व्यक्ति एवं वाहन की पतासाजी करते हुए व्यक्ति को ग्राम तुलसी मोड के पास नाकेबंदी कर पड़का गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम राजेश्वर बंजारे ग्राम तुलसी थाना मंदिर हसौद का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखे थैला की तलाशी लेने पर थैला में देशी शराब रखा होना पाया। शराब परिवहन करने/रखने के संबंध में आरोपी से वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर आरोपी को गिरफ्तार कर *उसके कब्जे से अवैध रूप से रखें 140 पौवा देशी शराब तथा शराब परिवहन में प्रयुक्त दो पहिया वाहन होण्डा साईन क्रमांक सीजी 04 पीके 4060 जुमला कीमती लगभग 40,000/- रूपये जप्त* कर आरोपी के विरूद्ध थाना मंदिर हसौद में धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया। *गिरफ्तार आरोपी – राजेश्वर बंजारे पिता अशोक बंजारे उम्र 32 साल ग्राम तुलसी थाना मंदिर हसौद जिला रायपुर।* //*प्रेस विज्ञप्ति*// थाना- *कबीर नगर* जिला- *रायपुर* दिनांक- *14.04.2024* ●रायपुर कबीर नगर से अपहरण कर धरसींवा में हत्या और पाली कोरबा के जंगल में जलाकर किए घटना के सनसनीखेज मामले का खुलासा। ●नृशंस हत्या के 01 आरोपी को किया गया गिरफतार। ●02 दोस्तो ने मिलकर की थी अपने ही दोस्त की हत्या। ●पत्नी की चरित्र पर शंका बना हत्या का कारण। ●अपराधिक षड्यंत्र रच कर,अपहरण कर शराब पिलाकर हत्या कर मृतक के शव को पाली कोरबा जंगल में ले जाकर जलाकर दिए थे घटना को अंजाम। ●प्लानिंग के तहत रात होने के इंतजार में शाम को शराब पिलाने के बहाने घूमाते रहे शहरो में। ●मृतक का थाना कबीर नगर में दर्ज किया गया था गुमशुदगी। ● थाना पाली में अज्ञात जला शव मिलने से मर्ग कायम कर की जा रही थी पतासाजी। ● रायपुर पुलिस द्वारा 1 दिन में ही 24 घंटे अर्थक मेहनत से परिजन के समक्ष पाली द्वारा जप्त किए अधजली कपड़े और कोरबा शव गृह में रखे मृतक के शव का परिजनों के माध्यम से किया गया पहचान. *गिरफ्तार आरोपी*- चंद्रशेखर साहू पिता दयाराम साहू उम्र 40 साल निवासी मिनी स्टेडियम के पास धरसींव थाना धरसींवा जिला रायपुर। *फरार आरोपी*- मुकेश कुमार यादव *जप्त मशरुका*-(1) घटना में प्रयुक्त वाहन और व्हील पाना. *विवरण* – सूचक मृतक की माँ के द्वारा दिनांक 11.4.2024 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की इसका लड़का शोएब खान उम्र उम्र 18 साल 6:30 से कहीं चला गया है जो वापस नहीं आया है की रिपोर्ट पर तत्काल थाना कबीर नगर में गुमशुदगी कायम कर जांच पतासाजी में लिया गया था। जांच करने के दौरान मामला संदेहास्पद लगने से विस्तार पूर्वक तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया जिस पर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह के द्वारा सुक्ष्म जांच कर तत्काल गुम इंसान की दस्तयाबी करने और किसी प्रकार की अनहोनी होने की स्थिति मे जिम्मेदार के खिलाफ प्रभावी एवं कठोर कार्यवाही हेतु निर्देशित करने उपरांत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दौलत राम पोर्ते और नगर पुलिस अधीक्षक श्री अमन कुमार झा(IPS) के कुशल मार्गदर्शन में तथा टी आई रविन्द्र कुमार यादव थाना प्रभारी कबीर नगर के नेतृत्व में जाँच कर्ता अधिकारी के माध्यम से गुमशुदा के माता एवं भाई साहिल खान को तलब कर कथन लिया जो सोहेब खान का उसके दोस्त चंद्रशेखर साहू के साथ जाना पता चला जिसे तत्काल दिनाँक 12.04.24 को ही मामले को गंभीरता पूर्वक लेकर संदेही पतासाजी कर चंद्रशेखर साहू को अभिरक्षा में लेकर प्रारंभ में गोल गोल घूमाते रहा किन्तु कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी बताया कि आरोपी चंद्र शेखर साहू की पत्नी के साथ मृतक कई दिनों से गलत नियत रखता था और परेशान करता जब आरोपी को इस बात का पता चला तो परेशान होकर अपने साथी मुकेश यादव के साथ मिलकर मृतक को रास्ते से हटाने और हत्या की प्लानिंग बनाकर मृतक शोहेब को फोन से संपर्क कर अपहरण कर धरसींवा में सुनसान जगह पर शराब पिलाकर चंद्र शेखर के द्वारा गर्दन मरोड़ कर तथा जब मृतक छटपटाने लगा तो अन्य आरोपी के द्वारा व्हील पाना से उसके आंख में मारकर हत्या कर दिए बाद मुकेश कुमार यादव के द्वारा मृतक के शव को बिहार ले जाने का प्लान बनाया किंतु पैसा नहीं होने से 2-3 जिला पार कर डेड बॉडी को ठिकाने लगाने से कोई नहीं जान पायेगा सोच कर रास्ते मे पेट्रोल पंप से पेट्रोल लेकर अपने टाटा मैजिक में शीट कवर से ढक कर बिलासपुर बाइ पास होते हुए पाली के जंगल में तेंदुभाटा गाजर नाला के पास पुलिया के नीचे पेट्रोल डालकर आग लगा कर भाग कर वापस आ गए. दोनों आरोपीयो के विरुद्ध धारा 364, 365, 302, 201, 120बी भादवि का पाए जाने से थाना कबीर नगर में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर और पूछताछ और साक्ष्य संकलन हेतु पुलिस रिमांड लिया गया है तथा अन्य आरोपी की टीम गठित कर सम्भावित स्थान बिहार,झारखंड,सरगुजा,बलौदा बाजर में पता साजी कर अंततः बिहार मधुबनी से विधिवत दिनाँक 13.04.24 को गिरफ्तार कर लायी जा रही है. *विशेष योगदान*:- टी आई रविंद्र कुमार यादव थाना प्रभारी कबीर नगर, उ0नि0 नरसिंह साहू स0उ0नि0 शिवालाल रत्नाकर आर0 अविनाश कोसरिया,गजेंद्र साहू, टेकेश्वर साहू,गोपाल यादव,हेमंत दिनकर नारायण बंजारे अन्य स्टाफ।