Post Views: 55 Post navigation //प्रेस विज्ञप्ति// जिला – रायपुर दिनांक 16.04.2024 *सट्टा संचालित करते सटोरिया हरी सोनी गिरफ्तार* विवरण – दिनांक 16.04.2024 को थाना गोलबाजार पुलिस की टीम द्वारा थाना गोलबाजार क्षेत्रांतर्गत पिंक टॉयलेट शास्त्री मार्केट के पास सट्टा संचालित करते सटोरिया हरी सोनी पिता तिरिथो सोनी उम्र 37 साल पता मदरसा रोड, बैजनाथ पारा रायपुर हाल पता आर्य समाज स्कूल के सामने पुराना राजेंद्र नगर थाना सिविल लाईन रायपुर (छ. ग.) को गिरफ्तार कर उसके *कब्जे से नगदी रकम 10,060/- रूपये एवं सट्टा-पट्टी जप्त* कर सटोरिया हरी सोनी के विरूद्ध थाना गोलबाजार में अपराध क्रमांक 152/24 धारा 6 छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। *गिरफ्तार आरोपी* :- *हरी सोनी पिता तिरिथो सोनी उम्र 37 साल पता मदरसा रोड, बैजनाथ पारा रायपुर हाल पता आर्य समाज स्कूल के सामने पुराना राजेंद्र नगर थाना सिविल लाईन रायपुर (छ. ग.)* //थाना खम्हारडीह जिला रायपुर (छ.ग.)// //प्रेस विज्ञप्ति// ➡️ धारदार चाकू के साथ आरोपी गिरफ्तार ➡️ आरोपी से धारदार चाकू बरामद ➡️ विवरण- इस प्रकार है कि श्री संतोष कुमार सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर एवं श्री लखन पटले अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर तथा श्री केशरीनंदन नायक नगर पुलिस अधीक्षक विधानसभा रायपुर के दिशा निर्देशन मे लोकसभा चुनाव के मददेनजर थाना क्षेत्र मे अडडेबाजो एवं चाकू बाजो पर लगातार कार्यवाही जारी है इसी क्रम में आज दिनांक 16.04.2024 को जरिए मुखबीर सूचना मिलने पर कि कचना नालापारा नाला के पास मेन रोड मे प्रदीप दास नामक लडका अपने पास चाकू रखा हुआ है कि सूचना पर मौका पहुंचकर आरोपी प्रदीप दास मानिकपुरी पिता सुंदर दास मानिकपुरी उम्र 23 वर्ष सा० वर्मा फेब्रिकेशन के पीछे मठपारा कचना थाना खम्हारडीह रायपुर के कब्जे से एक स्टील का धारदार चाक गवाहो के समक्ष जप्त किया गया। आरोपी के विरूद्ध अपराध क्र०- 177/2024 धारा 25 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। ➡️ आरोपी को गिरफ्तार करने में निरीक्षक श्रुति सिंह थाना प्रभारी थाना खम्हारडीह रायपुर के दिशा-निर्देशन मे प्र०आर०- 142 दीपक पटेल एवं आर0- 2454 मुरली यादव, आर0- 2157 अखिलेश साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। ➡️ नाम आरोपी- प्रदीप दास मानिकपुरी पिता सुंदर दास मानिकपुरी उम्र 23 वर्ष सा०- वर्मा फेब्रिकेशन के पीछे मठपारा कचना थाना खम्हारडीह रायपुर