Post Views: 213 Post navigation प्रेस विज्ञप्ति थाना पुरानी बस्ती जिला रायपुर दिनांक -17/04/24 श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष सिंह के दिशा निर्देश पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री दौलत राम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री लखन लाल के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री राजेश देवांगन के पर्यवेक्षण में अपराधों एवं नशे के कारोबारी पर अंकुश लगाने हेतु निजात अभियान के तहत थाना पुरानी बस्ती पुलिस के कार्य से अवैध रूप से शराब रखे को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 17.04.2024 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि आच्छी तालाब के सामने भाटागांव के पास एक लड़का जो अपने हाथ में एक सफेद रंग की प्लास्टिक की चूमड़ी में अवैध रूप से मदिरा रखा है वाहन का इंतजार कर रहा है सूचना पर तत्काल घटनास्थल पहुंचकर आरोपी को पकड़ कर उनके कब्जे से अवैध रूप से 35 पावा देसी मदिरा मसाला रखा मिला नाम पूछने पर अपना नाम सैयद साहिल पिता सैयद फारूक उम्र 29 साल निवासी गरियाबंद डाक बंगला बस स्टैंड के सामने थाना गरियाबंद जिला गरियाबंद हाल कोटा ओम किराना स्टोर थाना सरस्वती नगर रायपुर का रहने वाला बताया आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 170/ 24 धारा 34(2 )आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर विवेचना में लिया गया प्रेस विज्ञप्ति थाना पुरानीबस्ती रायपुर दिनांक 17/04/24 सुने मकानों का वायर एवं पम्प चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर श्री संतोष सिंह के द्वारा रायपुर जिले के समस्त नगर पुलिस अधीक्षक एवं सभी थाना प्रभारी को रायपुर शहर में हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं अज्ञात आरोपियों की पतासाजी करने आरोपी को पकड़ने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं इसी तारतम्य में थाना पुरानी बस्ती रायपुर पुलिस के कार्य से चोरों को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी जय प्रकाश प्रधान पिता त्रिलोक प्रधान उम्र 50 साल निवासी विनायक सिटी भाटा गांव थाना पुरानी बस्ती रायपुर का दिनांक 04 .01.2024 को इस आशय की प्रथम सूचना लेकर आया गया कि दिनांक 3.1.2024 की 23:00 बजे से दिनांक 04 .01.2024 के 7:30 बजे के मध्य उसके मकान में लगे ऐसी केवल मोटर पंप केवल वायर चोरी हो गया था बाद में पता चला की भास्कर चंद्राकर के मकान ए – 182 में भी लगे केवल वायर व अन्य सामान तथा मनीष चंद्राकर के मकान नंबर ए -181 में भी एक केवल मोटर पंप का केवल वायर की चोरी हुई है प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध 457 380 भादवि का प्रकरण पंजीकृत कर विवेचना में लिया गया विवेचना के दौरान दिनांक 17 .04.24 को मुखबीर के माध्यम से ऐसी सूचना मिला कि भाटा गांव चौक में दो लड़के मोटर पंप बेचने के फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहे हैं सूचना की तस्दीक हेतु हमरह स्टाफ मुखबिर के बताएं स्थान पर पहुंचकर संदेहियों की तलाश किया गया पुलिस को आता देखकर भागने का प्रयास किया पकड़ कर नाम पूछने पर गौरव कुर्वे चांगोरा भाटा का रहने वाला बताया धारा 27 अधिनियम का मेमोरेंडम लिए जाने पर अपने साथियों के साथ घटना कार्य करना स्वीकार किया आरोपियों गौरव कर्वे से एक पुराना टुल्लू पंप कीमती ₹3000 आरोपी टिकेश्वर से 2 किलो वायर का टुकड़ा कीमती 1500 ₹ तथा आरोपी केशव निर्मलकर से एक पाना एवं वायर कीमती ₹800 जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया आरोपियों को गिरफ्तार क्र रिमांड में लिया गया है गिरफ्तार आरोपियों का नाम 01.गौरव सोनी उर्फ़ अंशुल पिता मानिक लाल कर्वे उम्र 19 साल निवासी झंडा चौक चांगोर भाटा भाटा थाना डीडी नगर रायपुर 02.टिकेश्वर भाई उर्फ दो पिता दीपक भोई उम्र 19 साल निवासी चौहान किराना दुकान के सामने शिवनगर थाना डीडी नगर रायपुर 03.केशव निर्मलकर उर्फ दादू पिता रोहित निर्मलकर उम्र 19 साल निवासी शिवनगर साकेत बिहार काली मंदिर के सामने थाना डीडी नगर एवं एक अपचारी बालक