Post Views: 118 Post navigation *प्रेस विज्ञप्ति* *अवैध रूप से चाकू रखकर डराने धमकाने वाले को किया गया गिरफ्तार* *विवरण थाना सरस्वती नगर रायपुर से दिनांक 17.04.2024 को दौरान कानून व्यवस्था ड्युटी हेतू सउनि नरसिंह साहू हमराह आर क्र. 1476 ज्ञानचंद साहू के रवाना हुआ था कि जरिये मुखबीर के सूचना मिली की एक व्यक्ति धारदार लोहे का चाकू रखा है तथा आने जाने वाले लोगो में भय कारित कर चाकू को लहराकर डरा धमका रहा है की सूचना पर त्वरित रवाना होकर घटनास्थल कुकुरबेडा न्यू रंगराज पेंट दुकान के पास कूकुरबेडा पहुंचा जहां पर एक व्यक्ति आने जाने वाले लोगो को चाकू दिखाकर लहराकर डरा धमका रहा था जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया जिनके पास से हाथ में रखे एक नग लोहे का धारदार चाकू मिला धारदार चाकू को जप्त कर आरोपी नरेन्द्र मिश्रा पिता सुरेश मिश्रा उम्र 21 साल निवासी सुलभ सौचालय के पास कुकुरबेड़ा थाना सरस्वती नगर जिला रायपुर को मौके पर ही गिरफ्तार कर थाना सरस्वती नगर रायपुर लाया गया आरोपी द्वारा अपने पास अवैध रूप से लोहे का धारदार चाकू रखकर, लहराकर लोगो में भय कारित करने का अपराध घटित करना पाये जाने से थाना सरस्वती नगर जिला रायपुर मे अपराध क्र. 104/2024 घारा 25,27 आर्म्स एक्ट पंजीबध्द कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया ।* *गिरफ्तार आरोपी :-* *(1) नरेंद्र मिश्रा पिता सुरेश मिश्रा उम्र 21 वर्ष निवासी सुलभ सौचालय के पास कुकुरबेड़ा थाना सरस्वती नगर जिला रायपुर* *जप्ती:- एक नग लोहे का धारदार चाकू* प्रेस विज्ञप्ति थाना पुरानी बस्ती रायपुर दिनांक 18 4.2024 आरोपी पूर्व में भी अवैध चाकू लहराने के जुर्म में जेल जा चूका है श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष सिंह के दिशा निर्देश एवं अतिरिक्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री दौलत राम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री लखनलाल के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री राजेश देवांगन के के पर्यवेक्षण में अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु चाकू बाज एवं अड्डेबाजों के ऊपर कार्रवाई हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पुरानी बस्ती रायपुर के कार्य से अवैध रूप से चाकू रखकर लहराने वाले को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई विवरण इस प्रकार है दिनांक 18 4.2024 को वॉलफोर्ट सिटी गेट के पास एक व्यक्ति चाकू लहरा कर आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा है सूचना पर तत्काल पहुंचकर आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ कर उसके कब्जे से एक धारदार चाकू जप्त कर नाम पूछने पर समीर बक्स उर्फ साबिर पिता समीम बक्स उम्र 20 साल बीएसयूपी कॉलोनी भाटा गांव थाना पुरानी बस्ती रायपुर का रहने वाला बताया आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 173/ 24 धारा 25 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया