Post Views: 209 Post navigation जांजगीर चाम्पा पुलिस दिनाँक 21.04.2024 ⏺️ हैदराबाद V/S दिल्ली के बीच चल रहे IPL मैच मे मोबाईल से ऑनलाईन सट्टा पट्टी खिलाने वाले आरोपी को अकलतरा पुलिस ने किया गिरफ्तार ⏺️ आरोपी (01) मयंक अग्रवाल उम्र 23 वर्ष साकिन बलौदा रोड अकलतरा (02) रजत अग्रवाल उम्र 25 वर्ष साकिन बलौदा रोड अकलतरा (03) कृष्णा जगत उम्र 25 वर्ष साकिन परसाही नाला थाना अकलतरा ⏺️ आरोपी से बरामद सट्टा पट्टी मे प्रयुक्त 06 नग मोबाईल नगद रकम 2500/ रुपया ⏺️आरोपी के विरूद्ध धारा 6,7 छग जुआ अधिनियम 2022 के तहत् कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर ➡️ दिनांक 20/04/2024 को थाना अकलतरा पुलिस को मुखबीर सूचना मिला की बलौदा रोड अकलतरा के पास कुछ लोग हैदराबाद V/S दिल्ली के बीच चल रहे IPL मैच मे ऑनलाईन सट्टा खेल रहे है कि सूचना पर बलौदा रोड अकलतरा रजत अग्रवाल के घर के पास पहुंचकर घेराबंदी कर पकडे तो आरोपी कृष्णा जगत, रजत अग्रवाल, मयंक अग्रवाल तीनों लोग रजत अग्रवाल के घर के सामने बलौदा रोड अकलतरा में मोबाईल से हैदराबाद V/S दिल्ली के बीच चल रहे आई.पी.एल मैच का भाव लेकर ग्राहको से रकम का लेन देन कर ऑन लाईन क्रिचकेट सट्टा खिलाते हुए पकडा गया आरोपी कृष्णा जगत के कब्जे से एक वीवो कंपनी का तथा एक ओप्पो कंपनी मोबाईल तथा नगदी 1000 रूपये (2) आरोपी रजत अग्रवाल के कब्जे से एक रेडमी सफेद ग्रे कलर का मोबाईल व एक 1+ मोबाईल तथा नगदी 800 रूपये (3) आरोपी मयंक अग्रवाल के कब्जे एक रेडमी ब्लू कलर का मोबाईल व 1+ मोबाईल नगदी 700 रूपये गवाहों के समक्ष बरामद किया गया जाकर आरोपीयो के विरुद्ध थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 210/2024 धारा 6,7 छग जुआ अधिनियम 2022 के तहत् अपराध पंजीबद्ध किया गया। ⏺️ आरोपी मयंक अग्रवाल , रजत अग्रवाल एंव कृष्णा जगत के विरुद्ध अपराध धारा का घटित करना पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 21/04/2024 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। ⏩ सम्पूर्ण कार्यवाही में साईबर सेल प्रभारी DSP अनिल कुर्रे ,प्रशि. DSP संगम राम, थाना प्रभारी अकलतरा निरीक्षक दिनेश कुमार यादव उप निरी.बी.एल कोसरिया, ,साईबर सेल उप निरी.पारस पटेल सउनि रामप्रसाद बघेल प्र.आर मनोज तिग्गा आर.गिरीश कश्यप एंव थाना स्टाफ का योगदान सराहनीय रहा। *भीषण गर्मी को देखते हुए छत्तीसगढ शासन शिक्षा विभाग ने कल से स्कूल बंद की जारी की लिखित आदेश* छत्तीसगढ़ में कल से बंद रहेंगे सभी स्कूल…स्कूल शिक्षा विभाग ने दिनों पड़ भीषण गर्मी देखते हुए प्रदेश के सभी स्कूलों को बंद करने का निर्णय लिया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने छत्तीसगढ़ में कल से सभी स्कूल को बंद करने का आदेश जारी किया है। दरअसल, कई जिले में भीषण गर्मी पड़ रही है। बदलते मौसम और गर्मी की वजह से बच्चे बीमार भी पड़ रहे हैं। हालाकि अवकाश के जारी इस आदेश में शिक्षकों को अलग रखा गया है। जिस पर शालेय शिक्षक संघ ने मांग की है भीषण गर्मी का प्रभाव शिक्षकों पर भी पड़ेगा अतः शिक्षकों को भी ग्रीष्म अवकाश प्रदान करते हुए राहत दिया जाए। चुनाव कार्य आदेश का यथावत शिक्षक पालन करेंगे। आपको बता दें कि, सामान्य तौर पर 1 मई से ग्रीष्म कालीन छुट्टियां शुरू होती हैं लेकिन भीषण गर्मी को देखते हुए प्रशासन ने करीब 10 दिन पहले ही छुट्टियों को आदेश जारी कर दिया है। बता दें कि प्रदेश के कई जिलों में देह तपा देने वाली गर्मी पड़ने लगी थी जोकि मासूम बच्चों पर बुरा प्रभाव डाल रही थी। जिसे देखते हुए स्कूल शिक्षा विभाग ने यह आदेश जारी किया है