Post Views: 147 Post navigation *निजात के तहत फरवरी से अब तक ताबड़तोड़ कार्यवाही में आबकारी में 2360 व्यक्ति व एनडीपीएस में 127 व्यक्ति गिरफ्तार। गैर जमानती मामलों में 314 व्यक्ति को जेल भेजे गए।* *787 व्यक्ति कोटपा एक्ट में और 819 व्यक्तियों पर ड्रंकन ड्राइविंग में कार्यवाही हुई* रायपुर में नशे के खिलाफ पुलिस द्वारा कार्यवाही और जागरूकता अभियान निजात चलाया जा रहा है, जिसके तहत ताबड़तोड़ कार्यवाहिया हो रही हैं। अभियान के दौरान रायपुर पुलिस द्वारा माह फरवरी से अब तक आबकारी में 2339 प्रकरण में 5,437 लीटर अवैध शराब जप्त हुआ। 2360 व्यक्ति गिरफ्तार (जिसमे से 187 गैर जमानती मामले में जेल भेजे गए)। बड़ी संख्या में गिरफ्तार व्यक्ति सार्वजनिक जगहों पर शराब सेवन करने वाले हैं। एनडीपीएस के 74 प्रकरण, 127 व्यक्ति गिरफ्तार (75 जेल भेजे गए), इसमें गांजा 612 किलो, एमएएमडी 4.3 ग्राम, हीरोइन 20 ग्राम, अफीम 161 ग्राम, टैबलेट 5,090, सीरप 50 नग जप्त हुआ हैं। इस वर्ष माह फरवरी से अब तक 787 व्यक्ति कोटपा एक्ट में, और 819 व्यक्तियों पर ड्रंकन ड्राइविंग (185 एमवी एक्ट) में कार्यवाही हुई प्रत्येक पर दस हजार का फाइन हुआ है। 2023 में पूरे वर्ष में कोटपा में सिर्फ 30 व्यक्ति और ड्रंकन ड्राइविंग में 610 व्यक्ति पर कार्यवाही हुई थी। *प्रेस विज्ञप्ति* // रायपुर पुलिस // * *थाना तिल्दा नेवरा में महिला के साथ घर घुसकर डंडे से मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार* * *आरोपी हिम्मत सिंह राजपूत पिता स्व. स्वर्गीय लखन सिंह उम्र 26 वर्ष ग्राम बछौर थाना सिमगा जिलाबलौदाबाजार* विवरण – मामले का विवरण इस प्रकार है की थाना तिल्दा नेवरा में दिनांक घटना 19/4/24 को आरोपी हिम्मत सिंह राजपूत पीड़िता के घर जबरन प्रवेश कर पुनौतीन बंजारे से मेरा अफेयर चल रहा है तुम लोग हम लोगों को शादी करने नहीं दे रहे हो बोलकर पीड़िता श्रीमती मोगरा बंजारे को हाथ में रखे डंडे से मां बहन की गाली गलौज करते हुए हाथ में रखे डंडे से मारपीट किया तथा बी बचाव करने आए कुमारी अनामिका बंजारे को भी मारपीट किया कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 213/24 धारा 452.294.323.506 भादवी कायम कर विवेचना में लिया गया। दौरान विवेचना आरोपी हिम्मत सिंह राजपूत को दिनांक 21/04/24 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय से न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।