*⏺️आरोपी* *आकाश बजाज पिता मोती लाल बजाज उम्र 34 वर्ष साकिन वार्ड नंबर 20 केरा रोड जांजगीर थाना जांजगीर* *⏺️ आरोपी के विरूद्ध धारा 6 ,7 छग जुआ अधिनियम 2022 के तहत् कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड भेजा गया।* *⏺️आरोपी के कब्जे से बरामद 01 नग मोबाइल एवं नकदी रकम ₹10,110/₹, एक पेन बरामद किया गया* ➡️ *श्री विवेक शुक्ला पुलिस अधीक्षक जांजगीर के निर्देशन* में जिले में जुआ, सट्टा खिलाने वाले के विरुद्ध जिला पुलिस जांजगीर द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में *अति पुलिस अधीक्षक श्री राजेंद्र कुमार जायसवाल के मार्गदर्शन में* जुआ, सट्टा खिलाने वाले के विरुद्ध कार्यवाही किया गया जिसमे सायबर टीम जांजगीर एवम थाना जांजगीर पुलिस को दिनांक 11.05.24 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि खालसा ढाबा कुलीपोटा के पास जांजगीर निवासी आकाश बजाज अपने मोबाइल के माध्यम से आईपीएल मैच का सट्टा खिला रहा है की सूचना पर रेड कार्यवाही कर आकाश बजाज को पकड़े जिसके कब्जे से 01 नग मोबाइल जिसमे आईपीएल मैच का रकम लेन देन लिखा एवं नगदी रकम ₹10,110/ बरामद किया जाकर आरोपी के विरुद्ध थाना जांजगीर में अपराध कमांक 428/ 24 धारा 6,7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 12.05.24 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। ⏩ सम्पूर्ण कार्यवाही में उप पुलिस अधीक्षक अनिल कुर्रे, प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक संगम राम, थाना प्रभारी सिटी कोतवाली जांजगीर निरीक्षक प्रवीण कुमार दिवेदी, उप निरीक्षक पारस पटेल सायबर सेल प्रभारी, उप. निरीक्षक भवानी सिंह चौहान थाना जांजगीर एवम स्टाप,सायबर सेल से प्रधान आरक्षक मनोज तिग्गा, गिरीश कश्यप, रोहित कहरा का योगदान सराहनीय रहा। Post Views: 130 Post navigation *प्रेस विज्ञप्ति* *रायपुर पुलिस* *दिनाक 23.04.24* *वाट्सएप पर फर्जी आई.डी. व डीपी बना कर कम्पनी की प्रतिष्ठा नुकसान व धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार।* *आरोपी के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 256/2024 धारा 419, 420 भादवि 66(सी) 66(डी) आई.टी. एक्ट के तहत की गई है कार्यवाही।* *आरोपी को दीगर प्रांत झारखण्ड से किया गया गिरफ्तार।* *एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना सिविल लाईन पुलिस टीम द्वारा की गई कार्यवाही।* *विवरण* इस प्रकार है कि प्रार्थी हिमांशु श्रीवास्तव पिता हरवंश श्रीवास्तव उम्र 39 वर्ष निवासी पार्थिव प्रोविज़न काॅलोनी सरोना, थाना डीडी नगर रायपुर ने थाना सिविल लाइन में रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह एसीबी इंडिया प्रा. लिमि. कम्पनी में कार्य करता है मोबाईल नम्बर 99555-18973 के धारक द्वारा इसके कम्पनी के डाॅयरेक्टर रूद्र सेन सिंधु का डीपी व फर्जी आई.डी. बना कर कम्पनी की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाकर धोखाधड़ी किया गया है प्रार्थी के रिपोर्ट पर मोबाईल धारक के विरूद्ध धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की गई। विवेचना दौरान सायबर सेल से तथ्यात्मक जानकारी लिया जाकर आरोपी का पहचान होने पर आरोपी पतासाजी हेतु एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना सिविल लाइन की संयुक्त टीम तैयार कर झारखण्ड भेजा गया था जो विवेचना दौरान आरोपी अनंत कुमार सिंह पिता रविन्द्र कुमार सिंह उम्र 33 वर्ष साकिन प्रजापति पेट्रोल पम्प के पास, आल हेवेल्स अपार्टमेन्ट चिराचास, थाना चिरा चास, जिला बोकारो, झारखण्ड के कब्जे से इस्तेमाल किये गये मोबाईल फोन रियल-मी कम्पनी का एवं सिम नम्बर 99555-18973 जप्त किया जाकर आरोपी को विधिवत् सूचना देकर दिनांक 22.04.2024 को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही किया गया। -ः *गिरफ्तार आरोपी* :-01-अनंत कुमार सिंह पिता रविन्द्र कुमार सिंह उम्र 33 वर्ष साकिन प्रजापति पेट्रोल पम्प के पास, आल हेवेल्स अपार्टमेन्ट चिराचास, थाना चिरा चास, जिला बोकारो, झारखण्ड। 12 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार पामगढ़ पुलिस की कार्यवाही