*सर्व आदिवासी समाज और गोंडवाना समाज ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस*

*बुधसिंह नेताम की जिला बदर कार्यवाही निरस्त करने की मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन*

कोण्डागांव जिला मुख्याल में सर्व आदिवासी समाज और गोंडवाना समाज ने प्रेस कांफ्रेंस कर सर्व आदिवासी समाज के जिलाध्यक्ष पनकु नेताम ने कहा बस्तर संभाग के जिला कोण्डागांव में प्रथम बार हमारे आदिवासी भाई बुधसिंह नेताम पर जो जिलाबदर की कार्यवाही की गई है वह व्यक्ति विशेष नहीं अपितु पूरे समाज पर यह कार्यवाही की गई है। बस्तर 5वी अनुसूची क्षेत्र है। और यहां आदिवासियों का संरक्षण कर उनकी मदद करनी चाहिए लेकिन जिला प्रशासन आदिवासियों की आवाज दबाने के लिए यह जिलाबदर की कार्यवाही की गई जो की बिलकुल भी न्याय संगत नहीं है।शासन प्रशासन द्वारा आदिवासियों की आवाज दबाने के लिए यह दमन की राजनीति की जा रही है जो की गलत है। बुधसेन नेताम के ऊपर की गई कार्यवाही जल्द से जल्द निरस्त करें। क्योंकि उन्होंने फौज में रहकर देश सेवा की है। उसके बाद कोण्डागांव जिले में आदिवासियों की आवाज उठाने के लिए ही गोंडवाना समाज का जिलाध्यक्ष मनोनित किए गए थे।आगे कहा की कलेक्टर और कमिश्नर से कार्यवाही निरस्त करने की मांग किए है। उनको आवेदन भी दिए है। यदि उनके ऊपर से जिलाबदर की कार्यवाही निरस्त नहीं की जाती है तो उसके बाद राज्यपाल, राष्ट्रपति को ज्ञापन देंगे साथ ही सर्व आदिवासी समाज और गोंडवाना समाज आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।

By प्रथम10तक NEWS

यह वेब न्यूज़ पोर्टल "www.Pratham10taknews.in" प्रोपराइटरशिप फर्म मनोज वर्मा के अधीन संचालित हो रहा है। इस वेब न्यूज़ पोर्टल के मालिक व संपादक MANOJ VERMA (प्रथम 10तक न्यूज) प्रबंधक - RISHI KUMAR हैं। जो कि विगत 20 वर्षों से अधिक समय तक वे मीडिया - प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, में अपनी सेवाएं दिए हैं। सन 2003 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं अधीन मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ पंचायत टुडे न्यूज़ का प्रकाशन कर रहे हैं साथ ही इस वेब न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से विभिन्न समाचारों का प्रकाशन कर बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचा रहे हैं और यह कार्य आगामी दिनों में भी सभी के आशीर्वाद से जारी रहेगा ऐसा उम्मीद है। Disclaimer : किसी भी तरह के समाचार, विज्ञापन, सूचना आदि के प्रकाशन पर यदि वाद विवाद उत्पन्न होता है इस हेतु रायपुर न्यायालय में ही वाद, विवाद को निपटाया जाएगा साथ ही किसी भी इनफार्मेशन, समाचार इत्यादि के प्रकाशन पर यदि किसी को आपत्ति होती है तो वे सर्व प्रथम संपादक से बात कर मामले का निष्पादन करने का प्रयास करेंगे। CONTACT- 8689975743,8920666012 OFFICE-917713159769

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed