बलौदा बाजार क्राइम रिपोर्टर मिथलेश वर्मा के विशेष रिपोर्ट।

बलौदाबाजार : फिल्मों में गुंडों को पीटने वाले हीरो और हीरो से पिटाई करवाने वाले डायरेक्टर्स आपने कई देखे होंगे.लेकिन छत्तीसगढ़ में रील लाइफ को रीयल दिखाने के चक्कर में हीरो संग डायरेक्टर जेल की गर्मा गर्म हवा खा रहे हैं. सतनाम समाज के धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप छत्तीसगढ़ी फिल्म के डायरेक्टर और हीरो पर लगे. जिसके बाद दोनों का जमकर विरोध हुआ.बस फिर क्या था,बात थाने पहुंचे और पुलिस ने स्थिति संभालते हुए हीरो और डायरेक्टर को उनके किए की सजा दे दी.

जानकी फिल्म के डायरेक्टर पर FIR : बलौदाबाजार के ग्राम बिटकुली में फिल्म शूटिंग के दौरान बरती गई लापरवाही और धार्मिक स्थल पर किए गए गलत ढंग से शूटिंग का खामियाजा हीरो और डायरेक्टर को भुगतना पड़ा है. बलौदा बाजार के सिटी कोतवाली में किशोर नवरंगे की रिपोर्ट पर जानकी फिल्म के डायरेक्टर कौशल उपाध्याय, दिलेश साहू और परसराम साहू के खिलाफ FIR दर्ज की गई है.

सतनामी गुरुद्वारे में छेड़छाड़ करने के आरोप : भीम क्रांतिवीर के प्रदेश उपाध्यक्ष किशोर नवरंगे ने बलौदाबाजार सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराया कि ग्राम बिटकुली में छत्तीसगढ़ी पिक्चर जानकी की शूटिंग हो रही है. जिसके डायरेक्टर कौशल उपाध्याय, दिलेश साहू, परसराम साहू हैं. इन्होंने शूटिंग के दौरान सतनाम गुरुद्वारा में लगे झंडे को निकाल दिया.इसके बाद जैतखाम में भी कुछ शब्द लिख दिए. जिसके कारण धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है.जानकी फिल्म के क्रू को इस कारनामे के लिए 100 से ज्यादा लोगों का विरोध मौके पर ही झेलना पड़ा.इसके बाद सभी ने थाने में जाकर इसकी शिकायत दर्ज कराई.सतनामी समाज के गुरुद्वारा में हुई इस हरकत के बाद पुलिस भी एक्टिव हुई और तत्काल मौके पर पहुंचकर शूटिंग बंद करवाई और हीरो संग डायरेक्टर को गिरफ्तार कर लिया.

By प्रथम10तक NEWS

यह वेब न्यूज़ पोर्टल "www.Pratham10taknews.in" प्रोपराइटरशिप फर्म मनोज वर्मा के अधीन संचालित हो रहा है। इस वेब न्यूज़ पोर्टल के मालिक व संपादक MANOJ VERMA (प्रथम 10तक न्यूज) प्रबंधक - RISHI KUMAR हैं। जो कि विगत 20 वर्षों से अधिक समय तक वे मीडिया - प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, में अपनी सेवाएं दिए हैं। सन 2003 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं अधीन मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ पंचायत टुडे न्यूज़ का प्रकाशन कर रहे हैं साथ ही इस वेब न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से विभिन्न समाचारों का प्रकाशन कर बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचा रहे हैं और यह कार्य आगामी दिनों में भी सभी के आशीर्वाद से जारी रहेगा ऐसा उम्मीद है। Disclaimer : किसी भी तरह के समाचार, विज्ञापन, सूचना आदि के प्रकाशन पर यदि वाद विवाद उत्पन्न होता है इस हेतु रायपुर न्यायालय में ही वाद, विवाद को निपटाया जाएगा साथ ही किसी भी इनफार्मेशन, समाचार इत्यादि के प्रकाशन पर यदि किसी को आपत्ति होती है तो वे सर्व प्रथम संपादक से बात कर मामले का निष्पादन करने का प्रयास करेंगे। CONTACT- 8689975743,8920666012 OFFICE-917713159769

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

*ग्राम पंचायत मसोरा में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर श्रमिकों के लिए विधिक जागरूकता शिविर* *प्रथम १० तक न्यूज़ रानू ध्रुव जिला ब्यूरो चीफ कोंडागांव* *कोण्डागांव 01 मई 2026/* अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली/राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के दिशा निर्देशानुसार एवं *माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव श्री खिलावन राम रिंगरी* के मार्गदर्शन एवं *सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव कु० गायत्री साय* के नेतृत्व में *प्रतिधारक अधिवक्ता श्री सुरेन्द्र भट्ट एवं अधिकार मित्र रंजन बैध व लोकेश यादव* के द्वारा ग्राम पंचायत मसोरा में एक दिवसीय विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के श्रमिकों, कृषकों, महिलाओं एवं असंगठित क्षेत्र में कार्यरत मजदूरों को उनके विधिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूकता करना था। कार्यक्रम के दौरान *प्रतिधारक अधिवक्ता श्री सुरेन्द्र भट्ट* ने बताया कि प्रत्येक श्रमिकों को समान कार्य के लिए समान वेतन प्राप्त करने का अधिकार है तथा किसी भी प्रकार के शोषण के विरूद्ध वह विधिक सहायता प्राप्त कर सकता है। साथ ही न्यूनतम मजदूरी अधिनियम, कार्यस्थल पर सुरक्षा, बोनस, मातृत्व लाभ, पेंशन योजनाएं तथा श्रमिकों के लिए उपलब्ध विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए, श्रमिकों को ई-श्रम पोर्टल में पंजीयन के लाभों, आयुष्यमान भारत योजना एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इसके साथ ही महिला श्रमिकों के लिए विशेष सत्र आयोजन किया गया, जिसमें कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से संरक्षण, मातृत्व अवकाश एवं महिला सुरक्षा कानूनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर सरपंच, सचिव व बड़ी संख्या में युवा, महिलाओं एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।