बलौदा बाजार मिथलेश वर्मा ब्यूरो चीफ जनपद पंचायत बलौदा बाजार के अंतर्गत ग्राम पंचायत लटूवा में कराए गए विकास एवं निर्माण कार्यों में लाखो रुपए की भ्रष्टाचार होने की शिकायत ग्रामीणों द्वारा कलेक्टर के साथ साथ केबिनेट मंत्री को आवेदन देकर जांच कार्यवाही की मांग की गई है। शिकायतकर्ता ग्रामीणों ने कलेक्टर को शिकायत पत्र में बताया कि ग्राम पंचायत लटूवा में पंचायत प्रतिनिधियों (सरपंच पति दीपक उर्फ चेतानंद साहू, उप सरपंच मनोज यादव, योगेश कन्नोजे) द्वारा स्वयं कार्य एजेन्सी लेकर विभिन्न निर्माण कार्य कराया गया है जिसकी शिकायत पत्र पहले भी मार्च 2024 को राजस्व अनुविभागीय अधिकारी, बलौदा बाजार कलेक्टर एवं केबिनेट मंत्री को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच हेतु निवेदन किया गया था लेकिन आज तक न जांच समिति गठित की गई और न हीं जांच प्रक्रिया शुरू हुई जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है इस बाबत ग्रामीणों ने वार्ड नं १से ५वार्ड के पंचों के साथ बैठक बुलाकर निर्णय लेकर पुनः बलौदा बाजार कलेक्टर को 21मई 2024 को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच हेतु निवेदन किया गया और शिकायत कर्ता ग्रामीणों ने कहा कि निष्पक्ष जांच नही होने पर नियम बद्ध आन्दोलन की चेतावनी भी दी है। शिकायत पत्र के साथ प्रेस विज्ञप्ति जारी करने वालो में माखन नायक, मनोज नायक, जितेन्द्र नायक, शिवबरन सिंह, चन्द्र कुमार, शिव शंकर ध्रुव, पिंटू पाल, सावित्री नायक, सरस्वती वर्मा, किरण नायक, रोहित यादव, सरस्वती यादव, संत कुमार, ओम प्रकाश, शंकर लाल, पुष्पा पाल, गिरजा पैकरा, विश्राम वर्मा, राकेश यादव, विजय नायक, अमर सिंह, प्रेम लाल साहू, राजा राम,फिरंता सहित आदि शामिल है । अब देखने वाली बात यह है कि जनपद पंचायत बलौदा बाजार के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत लटूवा महज तीन किलो मीटर मे लगे हुए है इस तरह का भारी भ्रष्टाचार जो सामने निकल आ रहा रहा है इस मामले को संज्ञान में लेकर जांच कब तक की जाती है यह तो वक्त ही बताएगा। खबर अभी बाकि है…. मिथलेश वर्मा बलौदा बाजार Post Views: 189 Post navigation संवाददाता सुनील साहू *कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने किया बी डी एम अस्पताल का निरीक्षण* *अस्पताल में साफ सफाई सहित अन्य व्यवस्था को दुरुस्त करने के दिए निर्देश* *गांव-गांव में लगाए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर – कलेक्टर* जांजगीर-चांपा 22 मई 2024/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने बुधवार को बिसाहू दास महंत स्मृति चिकित्सालय (बीडीएम) अस्पताल का निरीक्षण किया और मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी और सिविल सर्जन को मरीजों का इलाज पूरी संवेदनशीलता के साथ करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने मरीजों के वार्ड, शौचालय की व्यवस्था, लैब तथा आपरेशन थियेटर सहित विभिन्न कक्षों का अवलोकन किया। कलेक्टर ने यहां सफाई व्यवस्था तथा यहां आने वाले मरीजों को शासन की योजनाओं के तहत लाभान्वित करते हुए बेहतर उपचार करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कार्य में लापरवाही बरतने वाले स्टाफ को कारण बताओ नोटिस जारी किए जाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि अस्पताल में मरीजों को पर्याप्त सुविधाएं मिलनी चाहिए। उन्होंने चिकित्सालय में लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता को बिल्डिंग भवन में जगह जगह आ रहे सीपेज को दुरुस्त करने, टाइल्स लगाने, अस्पताल परिसर की बाउंड्रीवाल, ट्रांसफार्मर को सिफ्ट करने, निर्माण कार्याें का मूल्यांकन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल परिसर सहित अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड, ओपीडी, दवाई कक्ष, प्रसव कक्ष, ओटी कक्ष, नेत्र कक्ष, दंत कक्ष, बर्न यूनिट कक्ष, एचआईवी कक्ष, पैथालॉजी लैब सहित सभी कक्षों का अवलोकन किया। उन्होंने इस दौरान स्टॉक रजिस्टर का निरीक्षण करते हुए प्रत्येक वार्ड में स्टाक पंजी रखने और पंजी का मुख्य स्टाक पंजी से मिलान करने के निर्देश संबंधितों को दिए। कलेक्टर ने मौके पर सीएमएचओ डॉ वंदना सिसोदिया व सिविल सर्जन डा. अनिल जगत को निर्देशित किया कि वे भी अस्पताल में समय-समय पर आकर निरीक्षण करे। निरीक्षण के दौरान पी डब्ल्यू डी श्री लहरे, एस डी एम श्री नीरनिधि नदेहा, डी पी एम श्री उत्कर्ष तिवारी सहित अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। *हिमांशु को गोद में उठाकर कलेक्टर ने किया दुलार -* एनआरसी कक्ष का निरीक्षण करते कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने महुदा से आए हिमांशु कर्ष को अपनी गोद में उठाकर दुलार किया। पोषण की कमी के चलते ढाई वर्षीय हिमांशु को नियमित पोष्टिक आहार दिया जा रहा है। नियमित पौष्टिक आहार के संबंध में कलेक्टर ने हिमांशु की मां से चर्चा भी की। इसके अलावा उन्होंने एन आर सी स्टाफ को सभी बच्चों को डाइट के अनुसार पौष्टिक आहार देने, खिलौनों से बच्चों का मनोरंजन करने के निर्देश दिए। इसके अलावा प्रसव कक्ष में भर्ती लता से भी उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और जच्चा बच्चा की नियमित देखभाल करने कहा। उन्होंने जनरल वार्ड में भर्ती पदुमलाल बरेठ, वृहस्पति बाई महंत से अस्पताल में दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। स/क्र IHRCCO राष्ट्रीय प्रभारी मीडिया सेल मनोज वर्मा (स्वतंत्र) 12 जून को छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान बलौदा बाजार कलेक्टर एवं एस. पी से मुलाकात करें। समाचार मुंबई, अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन भारत के राष्ट्रीय प्रभारी मीडिया सेल ,सर्वधर्म अपंग मानव सेवा संघ मुंबई के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं मुख्य ट्रस्टी, दादा साहेब फाल्के चित्रपट यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष ,छत्तीसगढ़ पत्रकार जन कल्याण समिति,के संस्थापक/ अध्यक्ष एवं दैनिक समाचार पत्र मुंबई के एस.टाइम्स के प्रधान संपादक , समाजसेवी एवं वरिष्ठ पत्रकार मान. मनोज वर्मा (स्वतंत्र) 10 जून 2024 को 4 दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर पहुंच रहे है, श्री स्वतंत्र अपने इस प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ के कई जिलों का दौरा करेंगे ,इस दौरान जांजगीर चांपा, कोरबा खरसिया सारंगढ़, सूरजपुर, बिलासपुर, बलोदा बाजार जिले का दौरा करेंगे । मुख्य रूप से 12 जून को बलौदा बाजार जिले में अपना नियुक्ति पत्र के साथ – साथ जिले में हो रहे , अवैध खनन, रेत खनन, सीमेंट से प्लांटों में हो रहे दुर्घटनाओं को दबाने की कोशिश कंपनी प्रबंधन और उच्च अधिकारियों राजनेताओं की मिली भगत ,जिले में अवैध शराब की धडल्ले से हो रहे बिक्री, पत्रकारों के ऊपर हो रहे हमलों को लेकर , बलौदा बाजार में हुए सेक्स स्कैंडल को दबाने की भरपूर कोशिश करने वालों पर साथ – साथ सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांगों को लेकर बलौदा बाजार एस.पी एवं कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेंगे।उसके बात रेस्ट हाउस में मनोज वर्मा स्वतंत्र पत्रकारों को संबोधित कर प्रेस कांफ्रेंस भी करेंगे । श्री स्वतंत्र ने बताया कि पत्रकारों के साथ IHRCCO की टीम सभी एक साथ होकर ज्ञापन सौंपेंगे। इस अवसर पर बलौदा बाजार के साथ साथ पूरे छत्तीसगढ़ के जिले से आने की संभावना है ।